एक्सप्लोरर

ट्रेन का इंतज़ार करना होगा 'आरामदायक', रेलवे ला रहा है नई सुविधा

अब रेलवे ट्रेन के एसी क्लास में सफर करने वाले लोगों के इंतजार को आरामदायक बनाने की योजना पर काम कर रहा है.

नई दिल्लीः भारतीय रेल में सफर करने वालों के लिए स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करना कोई नई बात नहीं क्योंकि सालों से ट्रेन देरी से चलती रही है और अभी भी हालात बहुत ज्यादा नहीं सुधरे हैं. इसी बात को ध्यान में रखते हुए अब रेलवे ट्रेन के एसी क्लास में सफर करने वाले लोगों के इंतजार को आरामदायक बनाने की योजना पर काम कर रहा है. रेलवे की योजना की शुरुआत हो रही है नई दिल्ली रेलवे स्टेशन और दिल्ली के ही निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से. व्हाट्सएप ग्रुप के जरिए ट्रेनों में सफाई पर रखी जाएगी नजर इस योजना के तहत रेलवे पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप के तहत एसी क्लास के वेटिंग रूम को और आधुनिक बनाने की तैयारी कर रहा है हालांकि इसके लिए रेलवे मामूली शुल्क लेने की बात भी कर रहा है जो 10 रु प्रति घंटे तक का हो सकता है. रेलवे के मुताबिक इस योजना पर काम शुरु हो चुका है, प्राइवेट कंपनी के साथ पार्टनरशिप करने को लेकर टेंडर जारी कर दिए गए हैं और जल्द ही वेटिंग रूम रूम के आधुनिकरण का काम शुरू कर दिया जाएगा. अनरिजर्व्ड टिकटों के लिए रेलवे का नया मोबाइल एप हालांकि कुछ समय पहले रेल मंत्री पीयूष गोयल ये बयान दे चुके हैं कि रेलवे के निजीकरण का काम नहीं किया जा रहा है लेकिन ये भी माना जा सकता है कि धीरे-धीरे रेलवे की कई सेवाओं का निजीकरण करके रेलवे को पूरी तरह से नहीं लेकिन काफी हद तक सेवाओं के माध्यम से निजी हाथों में देने का काम दिया जा सकता है. इस योजना के तहत रेलवे प्राइवेट कंपनियों के साथ मिलकर एसी वेटिंग रूम को और ज्यादा आधुनिक करने की योजना बना रहा है इसके तहत
  • वेटिंग रूम का वातावरण स्वच्छ रखने.
  • शौचालयों को और ज्यादा साफ सफाई के साथ रखने
  • महिलाओं के लिए खास इंतजाम
  • नवजात शिशुओं की देखभाल के लिए इंतजाम
  • वेटिंग रुम के अंदर खाने के स्टॉल लगाने
  • हेल्प डेस्क और ट्रेवल डेस्क का इंतज़ाम
  • अच्छे फर्नीचर की सुविधा
  • सिर्फ अधिकृत लोगों को ही अंदर बैठने की अनुमति
  • दमदार एसी की सुविधा जैसी तमाम और सुविधाओं को देने की योजना पर काम किया जा रहा है.
फिलहाल नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर इस योजना को अमल में लाने का काम शुरु भी हो चुका है. हालांकि अभी तक निजी कंपनियों के साथ करार नहीं हुआ है लिहाज़ा रेलवे शुरुआती काम को खुद ही करवा रहा है और जब एक बार कंपनी के साथ करार हो जाएगा तो आगे का काम निजी कंपनी आगे बढ़ाएगी. रेलवे स्टेशन के फर्स्ट कलास वेटिंग रूम को आधुनिक बनाने का काम शुरु हो चुका है और लोगों को पैसा देने में भी ऐतराज भी नहीं है बशर्ते उसके ऐवज में उनको वो सुविधा मिले जिसका रेलवे दावा कर रहा ह. रेलवे की मानें तो अभी तो ये योजना दिल्ली के दो स्टेशनों पर लागू करने की है पर इस योजना को आने वाले दिनों में देश के अलग अलग स्टेशनों पर लागू किया जा सकता है लेकिन वो इस योजना की सफलता और यात्रियों की प्रतिक्रिया को देखकरतय किया जाएगा. रेलवे की नई पहलः मेल-एक्सप्रेस ट्रेन में स्पेशल यात्रा के लिए होगा 'सलून'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जंतर-मंतर हिंसा: SC की जांच कमेटी ने लॉन्च किया पोर्टल, प्रभावितों से मांगी शिकायतें
जंतर-मंतर हिंसा: SC की जांच कमेटी ने लॉन्च किया पोर्टल, प्रभावितों से मांगी शिकायतें
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
राहुल गांधी के खिलाफ महिला पत्रकार ने दर्ज कराई शिकायत, तुरंत FIR की मांग
राहुल गांधी के खिलाफ महिला पत्रकार ने दर्ज कराई शिकायत, तुरंत FIR की मांग
'कार में बैठे, विक्ट्री साइन दिखाया', अभिजीत दीपके की रिहाई के बाद सामने आई पहली तस्वीर
'कार में बैठे, विक्ट्री साइन दिखाया', अभिजीत दीपके की रिहाई के बाद सामने आई पहली तस्वीर

वीडियोज

SIR पर हल्लाबोल...यूपी में 16 लाख का झोल!
जंतर-मंतर और संग्राम, कारोबार धड़ाम!
सड़क जाम, जनता परेशान, किसका 'अराजक' प्लान?
धार्मिक कट्टरता, अराजकता का लक्ष्य है सत्ता?
Bollywood News: करीना के बेडरूम का कौन-सा राज खोल गए सैफ? कपिल के शो में मचा धमाल! (17.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आशुतोष रांका और सौरव दास भी आएंगे बाहर? अभिजीत दीपके बोले- 'दोनों भाइयों के...'
आशुतोष रांका और सौरव दास भी आएंगे बाहर? अभिजीत दीपके बोले- 'दोनों भाइयों के...'
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
अभिजीत दीपके रिहा, SEM कोर्ट ने दी सशर्त जमानत
अभिजीत दीपके रिहा, SEM कोर्ट ने दी सशर्त जमानत
हवा में उड़ते जहाज पर खड़ी हुईं 99 साल की दादी, Video देख उड़े होश
हवा में उड़ते जहाज पर खड़ी हुईं 99 साल की दादी, Video देख उड़े होश
गेहूं का MSP बढ़ा, लेकिन इससे किसानों की कमाई कितनी बढ़ेगी?
गेहूं का MSP बढ़ा, लेकिन इससे किसानों की कमाई कितनी बढ़ेगी?
Embed widget