एक्सप्लोरर

रेलवे का दावा- समय पर शुरू होगी बुलेट ट्रेन, हो चुका है 60% ज़मीन का अधिग्रहण

रेलवे बोर्ड के चेयरमैन विनोद कुमार यादव का कहना है कि अहमदाबाद से मुंबई हाई स्पीड रेल कॉरिडोर प्रॉजेक्ट के लिए 60% ज़मीन का अधिग्रहण हो चुका है. रेलवे बुलेट ट्रेन के लिए ज़मीन अधिग्रहण से पहले ज़मीन मालिकों और उनके एसोशिएशन को उनके फ़ायदे से जुड़ी कई बातों का आश्वासन दे रही है.

नई दिल्लीः रेलवे बोर्ड के चेयरमैन विनोद कुमार यादव ने बताया कि अहमदाबाद से मुंबई हाई स्पीड रेल कॉरिडोर प्रॉजेक्ट के लिए अब तक कुल 60% ज़मीन का अधिग्रहण हुआ है. इसमें 37% ज़मीन अधिग्रहण गुजरात में हुआ है जबकि 23% ज़मीन अधिग्रहण महाराष्ट्र में हुआ है.

महाराष्ट्र में आ रही है मुश्किल

बुलेट ट्रेन के लिए ज़मीन अधिग्रहण में सबसे अधिक मुश्किल महाराष्ट्र में आ रही है. महाराष्ट्र के कई ऐसे इलाक़े हैं जहां बुलेट ट्रेन के लिए ज़मीन अधिग्रहीत करने में ज़मीन मालिकों या उनके समूहों के साथ कोई समझौता नहीं हो सका है.

रेलवे दे रही है सर्किल रेट का पांच गुना पैसा

रेलवे बुलेट ट्रेन के लिए ज़मीन अधिग्रहण से पहले ज़मीन मालिकों और उनके एसोशिएशन को उनके फ़ायदे से जुड़ी कई बातों का आश्वासन दे रही है. रेलवे उनकी ज़मीन के सर्किल रेट का पांच गुना पैसा दे रही है. रेलवे इन ज़मीन मालिकों के गांवों में मेडिकल क्लिनिक और बच्चों के लिए स्कूल भी खोलेगा.

दिसम्बर 23 तक शुरू होनी है बुलेट ट्रेन

रेलवे बोर्ड के चेयरमैन विनोद कुमार यादव के अनुसार बुलेट ट्रेन को शुरू करने के प्रस्तावित समय को अभी तक बढ़ाया नहीं गया है. उम्मीद है कि ये हाई स्पीड रेल कॉरिडोर अपने तय समय में ही बन कर तैयार हो जाए. हालांकि जब तक 90% ज़मीन अधिग्रहण पूरा नहीं हो जाता तब तक ग्राउंड वर्क पटरियां बिछाने का काम शुरू नहीं होगा.

बुलेट ट्रेन से जुड़े ये बड़े काम शुरू हो चुके हैं

भले ही बुलेट ट्रेन के लिए हाई स्पीड रेल कॉरिडोर प्रॉजेक्ट का काम सीधे तौर पर न शुरू हुआ हो लेकिन इससे जुड़े कई अन्य बड़े काम शुरू हो चुके हैं. मसलन हाई स्पीड ट्रेन ट्रेनिंग इन्स्टिट्यूट बन कर तैयार है. प्रॉजेक्ट के रास्ते में आ रहे कॉनकोर के एक डिपो को स्थानांतरित करने का काम चल रहा है.

प्रॉजेक्ट की अधिग्रहीत ज़मीनों पर आड़े आ रहे पेड़ों को विशेष टेक्नोलोजी से स्थानांतरित करने का काम किया जा रहा है. अहमदाबाद के साबरमति पैसेंजर हब का निर्माण भी शुरू हो चुका है. वडोदरा के छायापुरी स्टेशन के पुनर्निर्माण का काम भी प्रगति पर है. छायापुरी स्टेशन रेलवे का हिस्सा है लेकिन इसे बुलेट ट्रेन रूट में एक सहायक स्टेशन के तौर पर इस्तेमाल किया जाएगा.

बुलेट ट्रेन की कुछ ख़ास बातें

बुलेट ट्रेन 320 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से दौड़ेगी. अहमदाबाद से मुंबई तक के सफ़र में क़रीब 2 घंटे 7 मिनट का वक्त लगेगा. प्रॉजेक्ट में कुल दूरी क़रीब 508 किलोमीटर की है. जिसमें सबसे अधिक 460.3 किलोमीटर की दूरी एलिवेटेड रूट पर होगी. बुलेट ट्रेन के रास्ते में कुल 25.87 किलोमीटर की टनल पड़ेगी जबकि कुल 9.22 किलोमीटर दूरी बुलेट ट्रेन ब्रिज से हो कर पार करेगी. अहमदाबाद के साबरमती से मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स तक कुल 12 स्टेशन होंगे.

इसे भी देखेंः राजस्थान ऑडियो टेप: स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप ने संजय जैन को किया गिरफ्तार

कोरोना वायरस से ठीक होने की दर 63.33 फीसदी तक पहुंची: स्वास्थ्य मंत्रालय

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘अगर अभी नहीं रोका गया तो...’, राहुल गांधी के SC मार्च के खिलाफ 200 वकीलों ने सौंपा ज्ञापन
‘अगर अभी नहीं रोका गया तो...’, राहुल गांधी के SC मार्च के खिलाफ 200 वकीलों ने सौंपा ज्ञापन
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
एल मुरुगन ने मोदी कैबिनेट से दिया इस्तीफा, बताया अगला प्लान
एल मुरुगन ने मोदी कैबिनेट से दिया इस्तीफा, बताया अगला प्लान
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन

वीडियोज

Bollywood News: सैफ अली खान ने इंस्टाग्राम पर शेयर की पहली झलक, सिर्फ करीना को किया फॉलो! (13.10.26
Nana Patekar की मौत पर Tanushree Dutta ने उठाए सवाल, Sushant Singh Rajput केस से जोड़ा कनेक्शन!
Chalre Chalre Waal और Na Kajre Ki Dhar की धुन एक जैसी? जानिए दोनों गानों का पुराना कनेक्शन!
Bigg Boss 20: Salman Khan ने लगाई Scout OP की क्लास, Qazi Touqeer फूट-फूटकर रोए!
Salman Khan की Maatrubhumi को China के दबाव में करना पड़ा Re-shoot? Dhruv Rathee का बड़ा दावा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
ओपी राजभर का बड़ा बयान, 'अब ओवैसी हैं मुसलमानों के नेता, अखिलेश नहीं'
ओपी राजभर का बड़ा बयान, 'अब ओवैसी हैं मुसलमानों के नेता, अखिलेश नहीं'
'लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा, किसी के इनकार से सच्चाई नहीं बदल सकती', MEA की चीन को दो टूक
'लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा, किसी के इनकार से सच्चाई नहीं बदल सकती', MEA की चीन को दो टूक
ICC रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की बड़ी छलांग, भारतीय कप्तान टॉप पर
ICC रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की बड़ी छलांग, भारतीय कप्तान टॉप पर
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'शांत और सतर्क रहें..', सऊदी अरब में भारतीय नागरिकों के लिए एंबेसी ने जारी की एडवाइजरी
'शांत और सतर्क रहें..', सऊदी अरब में भारतीय नागरिकों के लिए एंबेसी ने जारी की एडवाइजरी
संजय राउत बोले- ज्ञानेश कुमार माफिया, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा, जानें किसने क्या कहा
संजय राउत बोले- ज्ञानेश कुमार माफिया, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा, जानें किसने क्या कहा
BJP के पूर्व सांसद सुब्रत पाठक के काफिले की गाड़ी पलटी, हादसे में सिपाही शहीद
BJP के पूर्व सांसद सुब्रत पाठक के काफिले की गाड़ी पलटी, हादसे में सिपाही शहीद
Embed widget