एक्सप्लोरर

4 दिन में दो रेल हादसों के बाद रेलवे बोर्ड के चेयरमैन एके मित्तल का इस्तीफा

पिछले शनिवार को यूपी के मुजफ्फरनगर के खतौली में कलिंगा उत्कल एक्सप्रेस हादसे का शिकार हो गई थी और आज औरेया में कैफियत एक्सप्रेस के दस डिब्बे पटरी से उतर गए.

नई दिल्ली: चार दिनों में दो रेल हादसों के बाद रेलवे बोर्ड के चेयरमैन अशोक कुमार मित्तल ने इस्तीफा दे दिया है. एके मित्तल ने अपना इस्तीफा रेल मंत्री सुरेश प्रभु को सौंप दिया है. पिछले शनिवार को यूपी के मुजफ्फरनगर के खतौली में कलिंगा उत्कल एक्सप्रेस हादसे का शिकार हो गई थी और आज औरेया में कैफियत एक्सप्रेस के दस डिब्बे पटरी से उतर गए. लगातार उठ रहे थे सवाल लगातार हो रहे हादसों के बाद रेलवे पर लगातार सवाल खड़े हो रहे थे. विपक्ष लगातार केंद्र सरकार पर निशाना साध रहा था. पूर्व रेल मंत्री लालू यादव ने मुजफ्फरनगर हादसे के बाद रेल मंत्री सुरेश प्रभु से इस्तीफा देने की मांग की थी. हादसे के बाद रेलवे ने की थी बड़ी कार्रवाई हालांकि मुजफ्फरनगर हादसे के बाद रेलवे ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जूनियर इंजीनियर, सीनियर सेक्शन इंजीनियर, असिस्टेंट इंजीनियर, सीनियर डिवीजन इंजीनियर को सस्पेंड कर दिया था. वहीं, उत्तर रेलवे के चीफ ट्रक इंजीनियर का तबादला और डीआरएम दिल्ली, GM उत्तर रेलवे और रेलवे बोर्ड के मेंबर इंजीनियरिंग को छुट्टी पर भेज दिया था. IN PICS: यहां जानें मोदी सरकार में कब-कब हुए हैं रेल हादसे कैफियत एक्सप्रेस हादसे में 74 लोग घायल बता दें कि उत्तर प्रदेश में आज़मगढ़ के पास औरेया में कैफियत एक्सप्रेस ट्रेन के इंजन सहित दस डिब्बे पटरी से उतर गए. इस हादसे में 74 लोगों के घायल होने की खबर है. ये ट्रेन बीती रात डंफर से टकरा गई. ये हादसा औरैया जिले के अछल्दा और पाता रेलवे स्टेशनों के बीच हुआ है. बताया जा रहा है कि जो डंपर ट्रैन से टकराया है वह रेलवे के काम में ही लगा हुआ था. बालू से भरा डंपर ट्रैक पर पलट गया था और ड्राइवर ने बिना रेलवे अधिकारियों को बताए वहां से भाग गया. इसके बाद कैफियत एक्सप्रेस इस डंपर से टकरा गई और उसके इंजन सहित दस डिब्बे पटरी से उतर गए. इसी हफ्ते उत्कल एक्सप्रेस ट्रैन हादसे में हुई थी 23 लोगों की मौत वहीं, बीते शनिवार को उत्तर प्रदेश में मुजफ्फरनगर के खतौली में कलिंगा उत्कल एक्सप्रेस के 12 डिब्बे पटरी से उतर गए थे. इस रेल हादसे में 22 लोगों की मौत हो गई थी. जबकि 97 से ज्यादा लोग घायल गंभीर रूप से घायल हो गए थे. कलिंगा उत्कल एक्सप्रेस पुरी से हरिद्वार जा रही थी. लेकिन शनीवार शाम 5.45 बजे खतौली-मुजफ्फरनगर में पटरी से उतर गई. इस ट्रेन हादसे के बाद रेलवे की बड़ी लापरवाही सामने आई थी. दरअसल जब ये हादसा हुआ उस वक्त पटरी पर काम चल रहा था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले प्रकाश राज- 'इतना बड़ा जोक...'
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले प्रकाश राज- 'इतना बड़ा जोक...'
SC के पूर्व जस्टिस ने SIR और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल, कहा- 'सुप्रीम कोर्ट को...'
SC के पूर्व जस्टिस ने SIR और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल, कहा- 'सुप्रीम कोर्ट को...'
CJP के 11 नेता हुए रिहा, अभिजीत दीपके बोले- 'आजाद होते ही उन्होंने...'
CJP के 11 नेता हुए रिहा, अभिजीत दीपके बोले- 'आजाद होते ही उन्होंने...'
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget