एक्सप्लोरर

Big Jolt To Uddhav: उद्धव ठाकरे को लगा बड़ा झटका, बेटे आदित्य के करीबी राहुल कनाल लेंगे शिंदे गुट की शिवसेना में एंट्री

Big Jolt To Uddhav: मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में बगावत के बाद से ही शिवसेना के उद्धव ठाकरे गुट को लगातार झटके लग रहे हैं. अब तक कई बड़े नेता पाला बदल चुके हैं.

Rahul Kanal Shiv Sena: शिवसेना (यूबीटी) के नेता उद्धव ठाकरे की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में हुई बगावत के बाद से ही उद्धव ठाकरे गुट के कई नेता पाला बदल चुके हैं. इस लिस्ट में अब एक नाम और जुड़ गया है. उद्धव के बेटे आदित्य ठाकरे के करीबी राहुल कनाल ने पार्टी छोड़ने का एलान कर दिया है. आगामी 1 जुलाई को शिंदे सरकार के खिलाफ मुंबई में विराट मोर्चा निकालने से पहले ये उद्धव ठाकरे के लिए बड़ा झटका कहा जा सकता है.

राहुल कनाल ने एबीपी न्यूज से बातचीत करते हुए कहा कि उद्धव ठाकरे अपनी पार्टी कुछ चंद लोगों के इशारे पर चला रहे हैं. उन्होंने कहा कि कुछ लोगों की सलाह पर उद्धव ठाकरे फैसले लेते हैं और पार्टी में अन्य लोगो को जोड़े रखने की इच्छा नहीं है. उन्होंने कहा कि मुझे पिछले साल आयकर की नोटिस आई थीं, जिसमें मुझे क्लीन चिट मिली है. उन्होंने कहा कि शनिवार (1 जुलाई) को शाम 4 बजे के बाद मैं एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना में शामिल होऊंगा और उसके बाद मीडिया से बात करूंगा.

1 जुलाई को मोर्चा से पहले तगड़ा झटका
मुंबई में जलभराव से निपटने के तमाम वादों के पहली मूसलाधार बारिश में बह जाने का दावा करते हुए शिवसेना (यूबीटी) के मुखपत्र सामना में शिंदे सरकार पर तंज कसा गया. सामना के संपादकीय में कहा गया कि गद्दारों के लिए मुंबई का मतलब है 'एटीएम' या सोने का अंडा देने वाली मुर्गी. बीजेपी अंडे खा रही है और घाती मुख्यमंत्री ने मोदी-शाह की सलाह पर सीधे मुर्गी काटकर खाने का निर्णय लिया है. 

इसी संपादकीय में 1 जुलाई को शिंदे सरकार के खिलाफ विराट मोर्चा निकालने का एलान भी किया गया. हालांकि, विराट मोर्चा निकलने से पहले ही पार्टी के युवा नेता राहुल कनाल ने शिवसेना (यूबीटी) से किनारा करने का एलान कर दिया. बीएमसी के आगामी चुनाव से पहले इसे उद्धव ठाकरे गुट के लिए बड़ा झटका कहा जा सकता है.

राहुल कनाल कौन हैं?
उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ठाकरे के करीबी और युवा सेना के नेता राहुल कनाल पेशे से उद्यमी हैं. 2024 के आखिरी में होने वाले महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए वो बांद्रा पश्चिम सीट से चुनावी मैदान में उतरने की तैयारी भी कर रहे हैं. पिछले साल CBI ने कनाल के घर पर छापा मारा था. वहीं, उन्हें आयकर विभाग की ओर से नोटिस भी मिला था. हालांकि, इस मामले में उन्हें क्लीन चिट मिल गई थी.

राहुल कनाल 'आई लव फाउंडेशन' नाम का सामाजिक संगठन भी चलाते हैं. कोरोना महामारी के दौरान इस संगठन ने लोगों को खाने की चीजों से लेकर दवाईयां तक मुहैया कराई थीं. राहुल कनाल का बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियों जैसे सलमान खान, जैकलीन फर्नांडीज और क्रिकेट के सितारे विराट कोहली जैसी सेलेब्रिटीज के साथ करीबी रिश्ता है.

ये भी पढ़ें:

Delhi University 100 Years: '2047 तक विकसित भारत बनाना हमारा टारगेट', डीयू शताब्दी समारोह में बोले पीएम मोदी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राज्यसभा में गृह मंत्री अमित शाह पहले पेश करेंगे वंदे मातरम बिल, अपमान करने पर होगी सख्त सजा
राज्यसभा में गृह मंत्री अमित शाह पहले पेश करेंगे वंदे मातरम बिल, अपमान करने पर होगी सख्त सजा
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
गिलगिट बाल्टिस्तान को 5वां प्रांत बनाने की तैयारी में शहबाज-मुनीर, पाक एसेंबली में पास हुआ रेजोल्यूशन
गिलगिट बाल्टिस्तान को 5वां प्रांत बनाने की तैयारी में शहबाज-मुनीर, पाक एसेंबली में पास हुआ रेजोल्यूशन
बिहार के 131 करोड़ के बालू खनन मामले में ED का बड़ा एक्शन, दिल्ली-राजस्थान समेत 3 राज्यों में रेड
बिहार के 131 करोड़ के बालू खनन मामले में ED का बड़ा एक्शन, दिल्ली-राजस्थान समेत 3 राज्यों में रेड

वीडियोज

Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive
Ethanol Petrol पर गडकरी का ये Interview Viral है
Aamir Khan ने किया बड़ा खुलासा, बोले- Phunsukh Wangdu का किरदार Sonam Wangchuk पर आधारित नहीं था
Sansani: बैड बीवी की आशिकी | Crime News
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सफलता नहीं मिली, मुझे अभी बहुत आगे जाना है

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक का नया वीडियो आया सामने- 'मैं 20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, उसके बाद भूत बनकर...'
सोनम वांगचुक का नया वीडियो आया सामने- 'मैं 20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, उसके बाद भूत बनकर...'
गिलगिट बाल्टिस्तान को 5वां प्रांत बनाने की तैयारी में शहबाज-मुनीर, पाक एसेंबली में पास हुआ रेजोल्यूशन
गिलगिट बाल्टिस्तान को 5वां प्रांत बनाने की तैयारी में शहबाज-मुनीर, पाक एसेंबली में पास हुआ रेजोल्यूशन
धार भोजशाला: प्रशासन की चिन्हित जमीन करीब 1 किमी दूर, मुस्लिम पक्ष ने नमाज से किया इनकार
धार भोजशाला: प्रशासन की चिन्हित जमीन करीब 1 किमी दूर, मुस्लिम पक्ष ने नमाज से किया इनकार
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
ISRO Scientist Resign: ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों पर केंद्र सख्त! अब लिया बड़ा फैसला
ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों पर केंद्र सख्त! अब लिया बड़ा फैसला
Climate Change Sleep Loss: सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
New Delhi Police Commissioner: कितने पढ़े-लिखे हैं दिल्ली पुलिस के नए कमिश्नर IPS अनुराग कुमार, कितनी मिलेगी उन्हें सैलरी? 
कितने पढ़े-लिखे हैं दिल्ली पुलिस के नए कमिश्नर IPS अनुराग कुमार, कितनी मिलेगी उन्हें सैलरी? 
Embed widget