एक्सप्लोरर

राहुल गांधी ने सुषमा स्वराज के निधन पर उनके पति को लिखी चिट्ठी, जताया शोक

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कल ट्वीट कर सुषमा स्वराज को श्रद्धांजलि दी थी और आज उन्होंने एक पत्र लिखकर सुषमा स्वराज के पति स्वराज कौशल को ढांढस बंधाया है.

नई दिल्लीः कल रात पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की दिल्ली के एम्स में हार्ट अटैक से मृत्यु हो गई. आज दिल्ली के लोधी रोड शवदाह गृह में उन्हें अंतिम विदाई दी गई. बीजेपी से लेकर तमाम पार्टियों के नेता उन्हें आखिरी प्रणाम करने और अंतिम विदाई देने के लिए वहां मौजूद थे. कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कल ट्वीट कर सुषमा स्वराज को श्रद्धांजलि दी थी और आज उन्होंने एक पत्र लिखकर सुषमा स्वराज के पति स्वराज कौशल को ढांढस बंधाया है.

राहुल गांधी ने अपनी चिट्ठी में स्वराज कौशल के लिए लिखा है कि वो उनकी पत्नी के इस असमय निधन से बेहद दुखी हैं. उनके निधन से हमने एक असाधारण सांसद और प्रतिभाशाली वक्ता को खो दिया है. अपने विदेश मंत्री के कार्यकाल के दौरान उन्होंने जरूरतमंद लोगों के लिए जिस तरह से तुरंत कार्य किया और सहानुभूति दिखाई, उसने दुनिया भर के लोगों में सुषमा स्वराज के प्रति सम्मान जगाया.

राहुल गांधी ने आगे लिखा है कि इस मुश्किल समय में आपके और आपकी बेटी बांसुरी के लिए मेरी संवेदनाएं हैं. सुषमा जी की विरासत जिंदा रहेगी और लाखों भारतीयों के जीवन को प्रभावित करती रहेगी. मैं इस दुख की घड़ी में आपके लिए साहस और शांति की प्रार्थना करता हूं.

राहुल गांधी ने सुषमा स्वराज के निधन पर उनके पति को लिखी चिट्ठी, जताया शोक

राहुल गांधी ने कल सुषमा स्वराज के निधन के बाद एक ट्वीट भी किया था जिसमें उन्होंने लिखा था कि मैं सुषमा स्वराज के निधन की खबर सुनकर स्तब्ध हूं. वो एक असाधारण राजनीतिज्ञ, एक प्रतिभाशाली वक्ता और असामान्य सासंद थीं जिनकी मित्रता सभी पार्टियों से थी. इस दुख की घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार के साथ हैं. ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे. ओम शांति

आज सुषमा स्वराज के अंतिम संस्कार में पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, बीजेपी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी शामिल रहे. उनके अलावा गुलाम नबी आजाद, अशोक गहलोत जैसे नेताओं ने भी सुषमा स्वराज को आखिरी विदाई दी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कॉकरोच जनता पार्टी के प्रोटेस्ट में बदमाशों की एंट्री, सीलमपुर का हिस्ट्रीशीटर हाजी अफजाल पहुंचा; पत्नी AAP की पार्षद
CJP प्रोटेस्ट में बदमाशों की एंट्री, सीलमपुर का हिस्ट्रीशीटर हाजी अफजाल पहुंचा; पत्नी AAP की पार्षद
‘विकसित भारत के सपने की सबसे मजबूत नींव देश के युवा’, सचिवों के साथ उच्च स्तरीय बैठक में बोले PM मोदी
‘विकसित भारत के सपने की सबसे मजबूत नींव देश के युवा’, सचिवों के साथ बैठक में बोले PM मोदी
अनंतनाग में आतंकी हमले के बाद एक्शन में सिक्योरिटी फोर्स, पूरे कश्मीर घाटी से 1,000 OGWs लिए गए हिरासत में
अनंतनाग में आतंकी हमले के बाद एक्शन में सिक्योरिटी फोर्स, पूरे कश्मीर घाटी से 1,000 OGWs लिए गए हिरासत में
कैसे 1997 में पेपर लीक प्रदर्शन ने धर्मेंद्र प्रधान को बनाया छात्र नेता, आज उसी तरह के मामले में हो रही उनके इस्तीफे की मांग
कैसे 1997 में पेपर लीक प्रदर्शन ने धर्मेंद्र प्रधान को बनाया छात्र नेता, आज उसी तरह के मामले में हो रही उनके इस्तीफे की मांग

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
'लट्ठ मारकर भी वोट डलवाएंगे', सुनकर मंत्री ने दिया प्रोत्साहन! दतिया उपचुनाव के बीच इस वीडियो ने बढ़ाई हलचल
'लट्ठ मारकर भी वोट डलवाएंगे', सुनकर मंत्री ने दिया प्रोत्साहन! दतिया उपचुनाव के बीच इस वीडियो ने बढ़ाई हलचल
कपूर खानदान के 10वीं पास करने वाले पहले लड़के हैं रणबीर, जानिए कितने पढ़े-लिखे हैं 'रामायण' के राम
कपूर खानदान के 10वीं पास करने वाले पहले लड़के हैं रणबीर, जानिए कितने पढ़े-लिखे हैं 'रामायण' के राम
IND VS ZIM: 'वैभव सूर्यवंशी पर विरोधी टीमें निशाना साधेगी मगर...', मनिंदर सिंह का बड़ा बयान
IND VS ZIM: 'वैभव सूर्यवंशी पर विरोधी टीमें निशाना साधेगी मगर...', मनिंदर सिंह का बड़ा बयान
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
पुलिस ने मारी लाठी तो भागे-भागे प्रशांत किशोर के पास पहुंचे छात्र, कहा- 'सम्राट चौधरी…'
पुलिस ने मारी लाठी तो भागे-भागे प्रशांत किशोर के पास पहुंचे छात्र, कहा- 'सम्राट चौधरी…'
Embed widget