एक्सप्लोरर

राफेल विवाद: राहुल गांधी की मोदी सरकार को घेरने की तैयारी, HAL कर्मचारियों से शनिवार को करेंगे मुलाकात

सूत्रों का कहना है कि राहुल गांधी हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड के कर्मचारियों से दिन में साढ़े तीन बजे मुलाकात और संवाद करेंगे.

नई दिल्ली: राफेल विमान सौदे को लेकर नरेंद्र मोदी सरकार पर लगातार हमले कर रहे कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी शनिवार को बेंगलुरू में हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) के कर्मचारियों के साथ बातचीत करेंगे. सूत्रों का कहना है कि गांधी एचएएल के कर्मचारियों से दिन में साढ़े तीन बजे मुलाकात और संवाद करेंगे.

इस बारे में पूछे जाने पर कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता एस जयपाल रेड्डी ने बुधवार को कहा था, ''एचएएल सबसे बड़ा शिकार इसलिए बन गया है क्योंकि एचएएल के 10 हजार कर्मचारियों की नौकरी जाने वाली है. राफेल करार मिलने से 10 हजार नई नौकरी पैदा होने वाली थी, लेकिन अब मौजूदा नौकरियां भी खत्म हो रही हैं.''

रेड्डी ने कहा, ''यदि हमारे समय पर किया गया करार आगे बढ़ाया जाता और 18 हवाई जहाज खरीदे जाते और बाकी हिंदुस्तान में बनाए जाते तो हमारी विनिर्माण क्षमता बढ़ती. यही कारण है कि राहुल जी एचएएल जा रहे हैं.''

राफेल डील: बीजेपी-कांग्रेस में आज भी जारी रहा घमासान, रक्षा मंत्री ने फ्रांस में किया राफेल बनाने वाली कंपनी का दौरा

दरअसल, कांग्रेस का आरोप है कि प्रधानमंत्री मोदी ने फ्रांस की सरकार से 36 लड़ाकू विमान खरीदने का जो सौदा किया है उसका मूल्य यूपीए सरकार के समय किए गए सौदे की तुलना में अधिक है. इसकी वजह से सरकारी खजाने को हजारों करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है. पार्टी का दावा है कि प्रधानमंत्री मोदी ने इस सौदे को बदलवाया और ठेका हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड से लेकर रिलायंस डिफेंस को दे दिया.

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
UN को भारत की लताड़, कहा- 'पाकिस्तान में रहता है दाऊद इब्राहिम'
UN को भारत की लताड़, कहा- 'पाकिस्तान में रहता है दाऊद इब्राहिम'
इंस्टाग्राम पर आईं सोनिया गांधी, अपनी किताब के साथ शेयर की रील, क्या कुछ लिखा?
इंस्टाग्राम पर आईं सोनिया गांधी, अपनी किताब के साथ शेयर की रील, क्या कुछ लिखा?
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर की 'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
अमित मिश्रा के विराट कोहली पर गंभीर आरोप, बोले- वापसी का भरोसा, फिर फोन तक नहीं उठाया
अमित मिश्रा के विराट कोहली पर गंभीर आरोप, बोले- वापसी का भरोसा, फिर फोन तक नहीं उठाया
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
CJP के सौरव दास-आशुतोष रांका को क्राइम ब्रांच ने बुलाया, नोटिस में क्या लिखा?
CJP के सौरव दास-आशुतोष रांका को क्राइम ब्रांच ने बुलाया, नोटिस में क्या लिखा?
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
Embed widget