एक्सप्लोरर

Rahul Gandhi Ladakh Visit: कारगिल हिल काउंसिल और लोकसभा चुनाव की गहमागहमी, लद्दाख दौरे पर आज रवाना हो सकते हैं राहुल गांधी

Rahul Gandhi Ladakh Visit: राहुल गांधी का दौरा ऐसे समय में हो रहा है, जब अगले महीने कारगिल हिल काउंसिल का चुनाव होने वाला है. इसमें कांग्रेस और नेशनल कांफ्रेंस एक साथ मैदान में होगी.

Rahul Gandhi Ladakh Visit: कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज यानि गुरुवार (17 अगस्त) से लद्दाख के दो दिवसीय दौरे पर निकल सकते हैं. समाचार एजेंसी एएनआई ने पार्टी सूत्रों के हवाले से ये जानकारी दी है. सूत्रों के मुताबिक, राहुल गांधी गुरुवार और शुक्रवार को दो दिन के लद्दाख दौरे पर रहेंगे.

इससे पहले राहुल गांधी दो बार जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर और जम्मू का दौरा कर चुके हैं, लेकिन वह लद्दाख नहीं जा सके थे. हालांकि, लद्दाख दौरे पर उनके किसी अन्य प्लान के बारे में खुलासा नहीं हुआ है.

अगले महीने हैं कारगिल हिल काउंसिल के चुनाव

माना जा रहा है कि इस दौरान वे कांग्रेस नेताओं के साथ मिलकर लोकसभा चुनाव को लेकर रणनीति बनाएंगे. इसके साथ ही वे अगले महीने होने वाले कारगिल हिल काउंसलि के चुनाव के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश भर सकते हैं. इस चुनाव में कांग्रेस ने नेशनल कॉन्फ्रेंस के साथ गठबंधन किया है.

इस साल जनवरी में राहुल गांधी कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान जम्मू और श्रीनगर पहुंचे थे. उन्होंने इसी साल फरवरी में जम्मू और श्रीनगर का एक व्यक्तिगत दौरा किया था, लेकिन वे लद्दाख नहीं जा सके थे. 

अगले महीने यूरोप जाने वाले हैं राहुल गांधी

पिछले सप्ताह ही पार्टी सूत्रों ने बताया था कि राहुल गांधी सितम्बर के दूसरे सप्ताह में यूरोप की यात्रा पर जा सकते हैं. इस दौरान वे तीन देशों- बेल्जियम, नॉर्वे और फ्रांस का दौरा करेंगे. कांग्रेस नेता सितम्बर के दूसरे सप्ताह में अपना दौरा शुरू करेंगे. जहां वे यूरोपियन यूनियन के सांसदों, भारतीय समुदाय के सदस्यों के साथ ही वहां यूनिवर्सिटी के छात्रों से भी मिलेंगे और उनसे संवाद करेंगे.

इस साल का तीसरा विदेश दौरा

राहुल गांधी की यूरोप यात्रा इस साल उनका तीसरा विदेश दौरा होगा. इसके पहले वे मई के आखिर में 10 दिनों के लिए अमेरिका के दौरे पर गए थे, जहां वे सैन फ्रांसिस्को, न्यूयॉर्क और वाशिंगटन डीसी में गए थे. अमेरिका यात्रा के दौरान उन्होंने भारतीय समुदाय के लोगों से मुलाकात की थी. साथ ही वे उद्यमियों और अमेरिकी सांसदों से भी मिले थे.

इसी साल राहुल गांधी का लंदन दौरा काफी विवादों में आ गया था, जब उन्होंने भारतीय लोकतंत्र को खतरे में बताया था. कैंब्रिज यूनिवर्सिटी में एक संबोधन के दौरान राहुल गांधी ने कहा था कि "हर कोई जानता है कि भारतीय लोकतंत्र को दबाया जा रहा है, उस पर हमला हो रहा है. मैं भारत में विपक्ष का नेता हूं. हम उस (विपक्ष) जगह पर काम कर रहे हैं. लोकतंत्र के लिए जरूरी सभी ढांचे- संसद, फ्री प्रेस, न्यायपालिका- बाधित हो रहे हैं. हम भारतीय लोकतंत्र की बुनियादी संरचना पर हमले का सामना कर रहे हैं."

यह भी पढ़ें

कांग्रेस की बैठक के बाद बयान से विवाद, AAP बोली- फिर INDIA गठबंधन की मीटिंग का क्या मतलब? हाई कमान ने किया किनारा | बड़ी बातें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली से मणिपुर तक फैला लग्जरी कार चोर नेटवर्क ध्वस्त, दो गिरफ्तार
दिल्ली से मणिपुर तक फैला लग्जरी कार चोर नेटवर्क ध्वस्त, दो गिरफ्तार
क्या E20 से वाहनों पर पड़ रहा असर? सरकार ने संसद में दिया जवाब
क्या E20 से वाहनों पर पड़ रहा असर? सरकार ने संसद में दिया जवाब
10 साल तक जेल, 50 लाख तक फाइन, एंटी पेपर लीक बिल की डिटेल
10 साल तक जेल, 50 लाख तक फाइन, एंटी पेपर लीक बिल की डिटेल
तेलंगाना में बंदर बना BLO! घटना की हो रही चर्चा, जानें पूरा मामला
तेलंगाना में बंदर बना BLO! घटना की हो रही चर्चा, जानें पूरा मामला

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
Xप्लेन: राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
Indian AI Engineer loss US Job: US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
Embed widget