एक्सप्लोरर

गुजरात में सरकार बनी तो 10 दिन में किसानों का कर्ज माफ कर देंगे: राहुल गांधी

राहुल गांधी ने किसानों से वादा किया कि अगर गुजरात में कांग्रेस की सरकार आती है तो 10 दिनों के भीतर किसानों का कर्ज माफ कर दिया जाएगा.

अहमदाबाद: कांग्रेस को गुजरात चुनावों में जीत दिलाने के लिए जी-तोड़ मेहनत में जुटे राहुल गांधी जब सोमनाथ मंदिर पहुंचे तो बीजेपी के निशाने पर आ गए. उनके 'धर्म' पर खूब हंगामा हो रहा है लेकिन राहुल मैदान में डटे हुए हैं. वे गुरुवार को फिर से श्री स्वामीनारायण गोपीनाथ जी के मंदिर में दर्शन करने पहुंचे.

गुजरात के बोटाद जिले में स्थित इस मंदिर में ईश्वर के दर्शनों के बाद राहुल गांधी ने एक रैली को भी संबोधित किया. रैली में राहुल ने बेहद जोरदार तरीके से बीजेपी पर सियासी हमला बोला और मोदी सरकार को किसान विरोधी बताया.

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के कार्यकाल में किसानों को मूंगफली और कपास का न्यून्यतम समर्थन मूल्य आज से अधिक दिया जाता था. राहुल गांधी ने किसानों से वादा किया कि अगर गुजरात में कांग्रेस की सरकार आती है तो 10 दिनों के भीतर किसानों का कर्ज माफ कर दिया जाएगा.

हर गुजराती पर 37,000 का कर्ज क्यों?

राहुल गांधी ने ट्वीट किया, "22 सालों का हिसाब, गुजरात मांगे जवाब. गुजरात के हालात पर प्रधानमंत्री जी से दूसरा सवाल: 1995 में गुजरात पर कर्ज़- 9,183 करोड़. 2017 में गुजरात पर कर्ज़-2,41,000 करोड़. यानी हर गुजराती पर 37,000 रुपये का कर्ज़. आपके वित्तीय कुप्रबन्धन व पब्लिसिटी की सज़ा गुजरात की जनता क्यों चुकाए?''

50 लाख घर देने में क्या 45 साल लगेंगे?

आपको बता दें पहले भी राहुल गांधी ने ऐसे ही ट्वीट में प्रधानमंत्री के 50 लाख घर देने के वादे पर सवाल उठाए थे. कल राहुल ने ट्वीट किया था, ''22 सालों का हिसाब, गुजरात मांगे जवाब. गुजरात के हालात पर प्रधानमंत्री जी से पहला सवाल: 2012 में वादा किया कि 50 लाख नए घर देंगे, 5 साल में बनाए 4.72 लाख घर. प्रधानमंत्री जी बताइए कि क्या ये वादा पूरा होने में 45 साल और लगेंगे?''

प्रधानमंत्री का जवाब- लूटने वाले हिसाब मांग रहे

राहुल गांधी के ट्वीट का जवाब प्रधानमंत्री ने गुजरात के मोरबी में रैली के दौरान दिया. उन्होंने कहा, ''जनता की तिजोरी पर डाका डालने वाले आज अर्थशास्त्री बन गए हैं. देश में 70 साल देश पर एक ही परिवार ने राज किया, इसका हिसाब नहीं दे रहे हैं. हम जनता को लूटने वालों से हिसाब ले रहे हैं.''

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP के समर्थन में उतरे जगन मोहन रेड्डी, NDA को लगा बड़ा झटका
CJP के समर्थन में उतरे जगन मोहन रेड्डी, NDA को लगा बड़ा झटका
'ऐसे घटिया फैसले पर शर्म आती है', सरकार ने नहीं दी नवी पिल्लई को बधाई तो भड़के शशि थरूर
'ऐसे घटिया फैसले पर शर्म आती है', सरकार ने नहीं दी नवी पिल्लई को बधाई तो भड़के शशि थरूर
'वे आशुतोष रांका और सौरव दास को...', CJP की रत्ना सिंह ने गंभीर आरोप लगाए
'वे आशुतोष रांका और सौरव दास को...', CJP की रत्ना सिंह ने गंभीर आरोप लगाए
सलमान को धमकी, कपिल के कैफे पर फायरिंग... कलाकारों के पीछे पड़ा बिश्नोई गैंग, पूरी टाइमलाइन
सलमान को धमकी, कपिल के कैफे पर फायरिंग... कलाकारों के पीछे पड़ा बिश्नोई गैंग - टाइमलाइन

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ऐसे घटिया फैसले पर शर्म आती है', सरकार ने नहीं दी नवी पिल्लई को बधाई तो भड़के शशि थरूर
'ऐसे घटिया फैसले पर शर्म आती है', सरकार ने नहीं दी नवी पिल्लई को बधाई तो भड़के शशि थरूर
पुणे में खोदा गया 10 फुट गहरा गड्ढा बना जानलेवा, गिरकर बुजुर्ग की मौत
पुणे में खोदा गया 10 फुट गहरा गड्ढा बना जानलेवा, गिरकर बुजुर्ग की मौत
CJP के समर्थन में उतरे जगन मोहन रेड्डी, NDA को लगा बड़ा झटका
CJP के समर्थन में उतरे जगन मोहन रेड्डी, NDA को लगा बड़ा झटका
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा
'शमी ना होता तो...', NZ टूर पर टीम इंडिया के चयन को लेकर भड़के मोहम्मद कैफ
'शमी ना होता तो', NZ टूर पर टीम इंडिया के चयन को लेकर भड़के मोहम्मद कैफ
Delhi Air Pollution: दिल्ली में खराब हुई हवा, आज आसमान रहेगा साफ, बढ़ेगी ठंड
दिल्ली में खराब हुई हवा, आज आसमान रहेगा साफ, बढ़ेगी ठंड
'वे आशुतोष रांका और सौरव दास को...', CJP की रत्ना सिंह ने गंभीर आरोप लगाए
'वे आशुतोष रांका और सौरव दास को...', CJP की रत्ना सिंह ने गंभीर आरोप लगाए
सालों बाद सामने आई बेस्ट फ्रेंड, बिलखकर रोई लड़की, वीडियो वायरल
सालों बाद सामने आई बेस्ट फ्रेंड, बिलखकर रोई लड़की, वीडियो वायरल
Embed widget