एक्सप्लोरर

कुछ मित्रों को खेती सौंपना चाहते हैं मोदी, किसानों के साथ मध्यवर्ग पर भी हमला है कृषि कानून: राहुल गांधी

आंदोलनरत किसान संगठन और सरकार के बीच जारी गतिरोध को लेकर राहुल गांधी ने कहा कि अहंकार के कारण सरकार को लगता है किसानों को थकाया जा सकता और बेवकूफ बनाया जा सकता है, लेकिन किसान प्रधानमंत्री से ज्यादा समझदार हैं.

नई दिल्ली: कृषि कानूनों के खिलाफ केंद्र की मोदी सरकार पर हमले तेज करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि पिछले कुछ सालों के दौरान सरकार अपने करीबी कुछ उद्योगपतियों को तमाम उद्योग-धंधे सौंप रही है और अब तक एकाधिकार से सुरक्षित बचे खेती क्षेत्र को भी पीएम मोदी कृषि कानूनों के जरिए कुछ लोगों को सौंपना चाहती है. कृषि कानूनों के खिलाफ जारी किसानों के आंदोलन के प्रति समर्थन जाहिर करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि पंजाब-हरियाणा के किसान कृषि पर निर्भर देश की 60% आबाादी की रोजी-रोटी बचाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं. राहुल ने एक बार फिर दोहराया कि केंद्र सरकार को तीनों कृषि कानून वापस लेने ही होंगे.

आंदोलनरत किसान संगठन और सरकार के बीच जारी गतिरोध को लेकर राहुल गांधी ने कहा कि अहंकार के कारण सरकार को लगता है किसानों को थकाया जा सकता और बेवकूफ बनाया जा सकता है, लेकिन किसान प्रधानमंत्री से ज्यादा समझदार हैं. कृषि कानूनों की आलोचना करते हुए राहुल ने कहा कि इससे कुछ लोग पूरी कृषि व्यवस्था के मालिक बन जाएंगे, मंडी व्यवस्था बर्बाद हो जाएगी और इसकी कीमत मध्यम वर्ग चुकाएगा. राहुल गांधी ने कहा कि नए कृषि कानून केवल किसानों पर नहीं माध्यम वर्ग पर हमला है. उन्होंने कहा कि युवाओं को यह बात समझनी होगी. यह बात वर्तमान से ज्यादा भविष्य से जुड़ी है.

अपने प्रेस कॉन्फ्रेंस से ठीक पहले बीजेपी अध्यक्ष जे पी नड्डा द्वारा पूछे गए सवालों पर पलटवार करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि राहुल गांधी कौन है क्या करता है यह किसान जानता है. भट्टा पारसौल में नड्डा जी कहां थे? राहुल ने तीखे तेवर दिखाते हुए कहा, "मैं नरेंद्र मोदी से नहीं डरता. मैं साफ सुथरा आदमी हूं. मुझे गोली मार सकते हैं, लेकिन छू नहीं सकते. मैं देशभक्त हूं, अकेला खड़ा हो जाऊंगा." राहुल ने कहा, मेरी बात मानों. जब गुलाम बन जाओगे तब समझ आएगा. वहीं, नड्डा को लेकर पूछे गए एक अन्य सवाल के जवाब में राहुल ने कहा, "नड्डा मेरे प्रोफेसर हैं क्या? मैं उनकी हर बात का जवाब क्यों दूं?"

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान राहुल गांधी ने कहा कि हम कृषि सुधार चाहते हैं, लेकिन मंडियों को खत्म करके नहीं. वहीं, किसान आंदोलन को लेकर सुप्रीम कोर्ट में हुई सुनवाई पर पूछे गए सवाल के जवाब में राहुल गांधी ने कहा, "सुप्रीम कोर्ट पर टिप्पणी नहीं करना चाहता. लेकिन सुप्रीम कोर्ट की असलियत सबको पता है."

प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले राहुल गांधी ने कांग्रेस द्वारा प्रकाशित "खेती का खूनी, तीन काले कानून" बुकलेट जारी किया.

ये भी पढ़ें:

राहुल गांधी का मोदी सरकार पर निशाना, बोले- कृषि कानून वापस लेने पड़ेंगे, नड्डा के सवालों का जवाब देने से किया इनकार 

ममता बनर्जी बोलीं- हमारी मीटिंग खराब करने के लिए बीजेपी लोग भेजते थे, अब हम भी भेजेंगे 

Covers Politics mainly Congress and opposition parties
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest LIVE: NEET पेपर लीक के दोषियों को मिलेगी सजा, PM मोदी के ऐलान पर कांग्रेस, CJP क्या बोलीं?
LIVE: पेपर लीक के दोषियों को मिलेगी सजा, PM मोदी के ऐलान पर कांग्रेस, CJP क्या बोलीं?
'मोदी पूरी दिल्ली को बंद करने को तैयार, लेकिन...', DMRC के 16 मेट्रो स्टेशन बंद करने के ऐलान पर अभिजीत दीपके का रिएक्शन
'मोदी पूरी दिल्ली को बंद करने को तैयार, लेकिन...', DMRC के ऐलान पर अभिजीत दीपके का रिएक्शन
CJP Protest: 'मां को नहीं पता मैं घायल हूं', लाठीचार्ज के बाद जख्म लेकर फिर जंतर-मंतर पहुंचे प्रदर्शनकारी क्या बोले?
CJP Protest: 'मां को नहीं पता मैं घायल हूं', लाठीचार्ज के बाद जख्म लेकर फिर जंतर-मंतर पहुंचे प्रदर्शनकारी क्या बोले?
NEET पेपर लीक के दोषियों को होगी जल्द सजा, पीएम मोदी ने किया फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने का ऐलान, बोले- 'युवाओं का भविष्य हमारी...'
NEET पेपर लीक के दोषियों को होगी जल्द सजा, पीएम मोदी ने किया फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने का ऐलान, बोले- 'युवाओं का भविष्य हमारी...'

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पेपर लीक के दोषियों को सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर आया CJP का पहला रिएक्शन 
'पेपर लीक के दोषियों को सजा के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर CJP का रिएक्शन 
'हमारे प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
'प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
CJP Protest: 'मां को नहीं पता मैं घायल हूं', लाठीचार्ज के बाद जख्म लेकर फिर जंतर-मंतर पहुंचे प्रदर्शनकारी क्या बोले?
CJP Protest: 'मां को नहीं पता मैं घायल हूं', लाठीचार्ज के बाद जख्म लेकर फिर जंतर-मंतर पहुंचे प्रदर्शनकारी क्या बोले?
The Odyssey BO Day 6: 'द ओडिसी' ने 6ठे दिन भी काटा बवाल, भारत में बनने वाली है साल की सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म, जानें- 6 दिनों का कलेक्शन
'द ओडिसी' ने 6ठे दिन भी काटा बवाल, भारत में बनने वाली है साल की सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म
ZIM vs IND: हरारे में टीम इंडिया का रिकॉर्ड मजबूत, लेकिन पिच पर बल्लेबाजों की होगी कड़ी परीक्षा
ZIM vs IND: हरारे में टीम इंडिया का रिकॉर्ड मजबूत, लेकिन पिच पर बल्लेबाजों की होगी कड़ी परीक्षा
असम में बाढ़ से तबाही, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शिवसागर, चराइदेव और जोरहाट का किया दौरा, 100 लोग अब भी लापता
असम में बाढ़ से तबाही, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शिवसागर, चराइदेव और जोरहाट का किया दौरा, 100 लोग अब भी लापता
बालकनी में उगाएं बैंगन, कम जगह और कम खर्च में तैयार होगी अपनी सब्जी
बालकनी में उगाएं बैंगन, कम जगह और कम खर्च में तैयार होगी अपनी सब्जी
बारिश में फोन-लैपटॉप को नहीं होगा कोई नुकसान, ये तरीके आएंगे काम
बारिश में फोन-लैपटॉप को नहीं होगा कोई नुकसान, ये तरीके आएंगे काम
Embed widget