एक्सप्लोरर

AI और ड्रोन तकनीक पर राहुल गांधी का बड़ा बयान, युवाओं के लिए कर दी ये मांग

राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर बड़ा हमला बोला. उन्होंने कहा कि भारत में प्रतिभा तो है, लेकिन युवाओं को रोजगार देने के लिए नई तकनीक में औद्योगिक कौशल विकसित करने की जरूरत है.

Rahul Gandhi On Awaaz Bharat ki: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार (15 फरवरी,2025) को कहा कि भारत में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है, लेकिन युवाओं को रोजगार देने और तकनीकी क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए मजबूत उत्पादन आधार की जरूरत है. उन्होंने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और ड्रोन तकनीक जैसी नई तकनीकों के विकास को लेकर सरकार की नीतियों पर सवाल उठाए. उन्होंने इस उद्देश्य से ‘आवाज भारत की’ शुरुआत की है.

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा,"दुनिया भर के देश AI और ड्रोन तकनीकों पर तेज़ी से काम कर रहे हैं. हमें भी इस दिशा में ठोस कदम उठाने चाहिए, ताकि हम तकनीकी रूप से समृद्ध बनें और युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ें. यदि आप AI या ड्रोन के क्षेत्र में काम कर रहे हैं या इन तकनीकों के विकास के लिए कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो हमारे साथ इस लिंक पर साझा करें. हम सुनेंगे – आवाज भारत की."

क्या है ‘आवाज भारत की’ पहल?
‘आवाज भारत की’ कांग्रेस नेता राहुल गांधी की ओर से शुरू की गई एक पहल है, जिसका उद्देश्य भारत के नागरिकों को अपने विचार, सुझाव और चिंताओं को साझा करने के लिए एक मंच प्रदान करना है. इस पहल के तहत, राहुल गांधी का दावा है कि वे हर संदेश को महत्व देंगे और अधिक से अधिक लोगों को जवाब देने की कोशिश करेंगे. इस मंच पर संगठनों और समूहों को भी भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है, ताकि देश के विविध समुदायों की आवाज सुनी जा सके.

ड्रोन तकनीक और भारत की औद्योगिक क्षमता
इससे पहले, राहुल गांधी ने अपने पोस्ट में कहा था,"ड्रोन ने युद्ध में क्रांति ला दी है. बैटरी, मोटर और ऑप्टिक्स को जोड़कर, ड्रोन ने युद्ध के मैदान में नई रणनीतियों को जन्म दिया है. लेकिन ड्रोन केवल एक तकनीक नहीं है, यह एक मजबूत औद्योगिक प्रणाली द्वारा विकसित नवाचार का परिणाम है."

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा,"दुर्भाग्य से, पीएम मोदी इसे समझने में विफल रहे हैं. जबकि वह AI पर ‘टेलीप्रॉम्प्टर’ भाषण देते हैं, हमारे प्रतिस्पर्धी देश इन तकनीकों में महारत हासिल कर रहे हैं. भारत को खोखले शब्दों की नहीं, बल्कि मजबूत उत्पादन आधार की जरूरत है."

तकनीकी नवाचार और रोजगार के अवसर
राहुल गांधी का कहना है कि भारत में अपर प्रतिभा, विशाल संसाधन और मजबूत प्रेरणा शक्ति है. उन्होंने कहा,"हमें एक स्पष्ट रणनीति अपनानी चाहिए और युवाओं को रोज़गार देने के लिए वास्तविक औद्योगिक कौशल का निर्माण करना चाहिए. इससे भारत को भविष्य की ओर अग्रसर किया जा सकता है."

इसके साथ ही, कांग्रेस नेता ने ड्रोन तकनीक पर आधारित नौ मिनट का एक वीडियो भी साझा किया, जिसमें भारत में इस क्षेत्र के विकास की संभावनाओं पर चर्चा की गई है.

ये भी पढ़ें: Book Fair in Uttarakhand: 'हमें बोला कि गांधी और नेहरू पर किताबें नहीं बेचने देंगे', जानें कैसे रद्द हुआ पौड़ी गढ़वाल का पुस्तक मेला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नेताओं को फंसाने की 'हनी ट्रैप साजिश' बेनकाब! JeM संदिग्ध-महिला को STF ने पकड़ा
नेताओं को फंसाने की 'हनी ट्रैप साजिश' बेनकाब! JeM संदिग्ध-महिला को STF ने पकड़ा
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने जेन-G को समझाया ‘सही मतलब’!
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने जेन-G को समझाया ‘सही मतलब’!
कुलगाम हमले की टाइमिंग पर फारूक के सवाल, रविन्द्र रैना बोले- दुर्भाग्यपूर्ण
कुलगाम हमले की टाइमिंग पर फारूक के सवाल, रविन्द्र रैना बोले- दुर्भाग्यपूर्ण
‘आतंकियों ने पूछे जाति और धर्म’, कुलगाम में गोली मारने से पहले की गई पहचान
‘आतंकियों ने पूछे जाति और धर्म’, कुलगाम में गोली मारने से पहले की गई पहचान

वीडियोज

Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)
जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘आतंकियों ने पूछे जाति और धर्म’, कुलगाम में गोली मारने से पहले की गई पहचान
‘आतंकियों ने पूछे जाति और धर्म’, कुलगाम में गोली मारने से पहले की गई पहचान
दिल्ली में 'लक्ष्मी योजना' शुरू, अब हर महीने खटाखट आएंगे 2500
दिल्ली में 'लक्ष्मी योजना' शुरू, अब हर महीने खटाखट आएंगे 2500
Saturday Box Office: दोपहर 3.30 बजे तक 'स्पाइडर मैन' 135 करोड़ के पार, जानें-'जना नायकन' से 'द ओडिसी' तक का हाल
दोपहर 3.30 बजे तक 'स्पाइडर मैन' 135 करोड़ के पार, जानें-'जना नायकन' से 'द ओडिसी' तक का हाल
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
स्पेन में जमीन और समुद्र के रास्ते घुसपैठ, 50 हजार में से कितने लौटे मोरक्को?
स्पेन में जमीन और समुद्र के रास्ते घुसपैठ, 50 हजार में से कितने लौटे मोरक्को?
खेत पड़ा है खाली, शुरू कर सकते हैं ये बिजनेस
खेत पड़ा है खाली, शुरू कर सकते हैं ये बिजनेस
Embed widget