एक्सप्लोरर

ट्रोल करने वालों को नजरअंदाज कर ट्वीट करते रहें राहुल गांधी: शशि थरूर

राहुल ने हाल में ट्विटर पर सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले नेता के रूप में थरूर को पीछे छोड़ा है. थरूर ने कहा कि सोशल मीडिया साल 2019 में ‘खेल प्रभावित करने वाला’ साबित हो सकता है.

नई दिल्लीः कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को एक सलाह दी है. शशि थरूर का कहना है कि ट्विटर के जरिए संवाद ने राहुल गांधी के प्रति नजरिए में बदलाव लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है. उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष से अनुरोध किया कि वह ‘ट्रोल और ट्रोल करने वाले लोगों को नजरअंदाज करें’ और जनता के साथ अपना ‘अनोखा संवाद’ कायम रखें.

राहुल ने हाल में ट्विटर पर सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले नेता के रूप में थरूर को पीछे छोड़ा है. थरूर ने कहा कि सोशल मीडिया साल 2019 में ‘खेल प्रभावित करने वाला’ साबित हो सकता है.

शशि थरूर ने कहा कि सोशल मीडिया पर भाजपा के मुकाबले में कांग्रेस का विमर्श ‘मजाकिया, ध्यान आकर्षित करने वाला और चलन स्थापित करने वाला’ होता है. पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा , ‘अब तो भाजपा भी कांग्रेस की किताब से यह सबक लेने की कोशिश करेगी.' उन्होंने जोर देकर कहा कि उनकी पार्टी को सोशल मीडिया पर भाजपा की तुलना में अपनी अच्छाइयों की व्याख्या करने की कोई जरूरत नहीं है.

सोशल मीडिया पर ‘तीक्ष्ण और पैना’ होने के लिए थरूर ने राहुल की प्रशंसा करते हुए कहा कि वह देश के चिंताओं के बारे में जानते हैं, उनके प्रति सतर्क हैं और इसके लिए उन्हें साधुवाद.

शशि थरूर को पीछे छोड़ा राहुल गांधी ने राहुल ने हाल में ट्विटर पर फॉलोवर के मामले में थरूर को पीछे छोड़ दिया. अब इस माइक्रोब्लॉगिंग साइट पर राहुल के 67.9 लाख फॉलोवर हैं जबकि थरूर के 66.9 फॉलोवर हैं. हालांकि राहुल अभी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बहुत पीछे हैं जिनके ट्विटर पर 4.23 करोड़ फॉलोवर हैं.

क्या माइक्रोब्लॉगिंग साइट ने कांग्रेस अध्यक्ष को जानने में लोगों की मदद की है और क्या इससे राहुल की छवि अनिच्छुक राजनेता से समर्पित नेता के तौर पर बदलने में मदद मिली है. इस पर 62 वर्षीय थरूर ने कहा , ‘सोशल मीडिया पर उनका उत्साह, उनका हास्यबोध, ऊर्जा और हाजिरजवाबी सब नजर आती है. यह वह व्यक्ति है जिसका इस मंच से जुड़ाव राजनीति के साथ व्यापक सरोकार के बारे में बताता है. यहां अनिच्छा नहीं बल्कि भारत को बेहतर बनाने की प्रतिबद्ध और जुनून नजर आता है.’

थरूर से पूछा गया कि राहुल को ट्विटर पर आने की सलाह देने के बाद अब वह उन्हें और क्या कहना चाहेंगे ? इस पर उन्होंने कहा कि वह राहुल से कहना चाहेंगे कि वह ट्रोल और ट्रोल करने वाले लोगों को नजरअंदाज करें. उन्होंने कहा, ‘मैं उनसे कहूंगा कि वह देश की जनता के साथ संवाद का यह अनोखा चैनल जारी रखें और रास्ते में आने वाले ट्रोल और ट्रोल करने वालों को नजरअंदाज करें क्योंकि इस माध्यम में नकारात्मकता पर सकारात्मकता हमेशा भारी पड़ती है.’

क्या 2019 का चुनाव पार्टियों के बीच ऑनलाइन लड़ा जाएगा? इस पर थरूर ने कहा कि यह एक प्रभावी कारक साबित हो सकता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जोरहाट में मां दुर्गा की 101 प्रतिमाओं का विसर्जन, हजारों भक्तों ने दी भावभीनी विदाई
जोरहाट में मां दुर्गा की 101 प्रतिमाओं का विसर्जन, हजारों भक्तों ने दी भावभीनी विदाई
रेस कोर्स मस्जिद को नोटिस पर भड़की AIMPLB, कहा- 'कार्रवाई बेहद चिंताजनक'
रेस कोर्स मस्जिद को नोटिस पर भड़की AIMPLB, कहा- 'कार्रवाई बेहद चिंताजनक'
सौरव दास और आशुतोष रांका ने कोर्ट से किया वादा, ‘जंतर मंतर पर प्रोटेस्ट नहीं करेंगे, जब तक कि...’
सौरव दास और आशुतोष रांका ने कोर्ट से किया वादा, ‘जंतर मंतर पर प्रोटेस्ट नहीं करेंगे, जब तक कि...’
एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता
एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता
एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
Explained: भारत में पाकिस्तान के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
भारत में PAK के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
Collab हो गया...भारत-पाक के स्कैमर्स ने मिल लूटा कनाडा का बैंक
Collab हो गया...भारत-पाक के स्कैमर्स ने मिल लूटा कनाडा का बैंक
Embed widget