एक्सप्लोरर

सुल्तानपुर में चप्पल सिलने के बाद, मोची को राहुल गांधी ने दिल्ली से भेजा गिफ्ट

Rahul Gandhi News: नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सुलतानपुर में मोची चैतराम से किए हुए वादे को 24 घंटे में पूरा कर दिया है. राहुल गांधी ने महंगी जूता सिलाई करने वाली मशीन मोची चैतराम को भेज दी है.

Rahul Gandhi: कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार (26 जुलाई) को उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में मोची रामचैत से मुलाकात करने के बाद उन्हें तोहफा भेजा है. राहुल गांधी ने रामचैत के लिए जूते सिलने की मशीन भिजवाई है. इसकी जानकारी कांग्रेस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट के जरिए दी.

कांग्रेस ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म 'एक्स' पर पोस्ट करते हुए लिखा, "राहुल गांधी कल (27 जुलाई 2024) सुल्तानपुर (यूपी) में मोची रामचैत से मिले थे और उनके काम की बारीकियों को समझा था. अब उनके लिए जूते सिलने की मशीन भिजवाई है, जिससे रामचैत को जूते की सिलाई में आसानी होगी. ऐसे हैं आपके राहुल, जन-जन के राहुल."

अचानक मोची की दुकान पर पहुंचे थे राहुल गांधी

राहुल गांधी शुक्रवार (26 जुलाई) को मानहानि के मामले में सुल्तानपुर की एमपी/एमएलए कोर्ट में पेश हुए थे. कोर्ट से निकलने के बाद एयरपोर्ट जाने के दौरान वह एक मोची की दुकान पर रुके थे. राहुल गांधी ने इस दौरान मोची रामचैत से बातचीत की थी और उनका हाल-चाल भी जाना था. कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी से मुलाकात पर मोची राम चेत ने बताया था "हमने उनसे (राहुल गांधी) बोला है कि मैं पूंजी से कमजोर हूं, गरीब हूं हमारी थोड़ी मदद कीजिए. मैंने उन्हें जूतों की सिलाई करके दिखाया." 

राहुल गांधी ने सुल्तानपुर के दौरे पर मोची से की थी मुलाकात 

कांग्रेस पार्टी ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट से वीडियो शेयर करते हुए लिखा था, ''नेता विपक्ष राहुल गांधी ने रास्ते में गाड़ी रुकवाकर मोची का काम करने वाले परिवार से मुलाकात की. हम इन मेहनतकश लोगों के अधिकारों के लिए लगातार लड़ रहे हैं, सड़क से संसद तक इनकी आवाज बुलंद कर रहे हैं. इनका वर्तमान सुरक्षित और भविष्य खुशहाल बनाना ही हमारा लक्ष्य है.

दिल्ली में रेहड़ी-पटरी वालों और दिहाड़ी मजदूरों के बीच पहुंचे राहुल गांधी

इससे पहले भी कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने अचानक दिल्ली के जीटीबी नगर पहुंचकर रेहड़ी-पटरी वाले दिहाड़ी मजदूरों से मुलाकात की थी. उन्होंने मजदूरों से उनके जीवन की कठिनाइयों और रोजगार से जुड़ी समस्याओं के बारे में जाना था. इसके अलावा उन्हें समस्याओं के समाधान का भी भरोसा दिलाया था.

ये भी पढ़ें: Niti Aayog meeting: नीति आयोग की बैठक में शामिल नहीं हुए नीतीश कुमार, जानें क्या है वजह?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

साउथ चाईना शी पर क्या है भारत का स्टैंड? विदेश मंत्रालय का आ गया बड़ा बयान, कहा- हमारा रुख...
साउथ चाईना शी पर क्या है भारत का स्टैंड? विदेश मंत्रालय का आ गया बड़ा बयान, कहा- हमारा रुख...
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
मनीष कश्यप ने एथेनॉल पर फैलाया 'झूठ'? चार इन्फ्लुएंसर्स पर FIR, जनता को गुमराह करने का आरोप
मनीष कश्यप ने एथेनॉल पर फैलाया 'झूठ'? चार इन्फ्लुएंसर्स पर FIR, जनता को गुमराह करने का आरोप
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
'हवा में उड़ने वाली बस लाऊंगा', E20 के बाद क्या है नितिन गडकरी का अगला प्लान? खुद बता दिया
'हवा में उड़ने वाली बस लाऊंगा', E20 के बाद क्या है नितिन गडकरी का अगला प्लान? खुद बता दिया
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
Watch: एजबेस्टन में स्टैंड में बैठे टीम इंडिया को सपोर्ट कर रहे थे एमएस धोनी, अचानक नन्हे फैन ने ऑफर किए पॉपकॉर्न; फिर...
एजबेस्टन में स्टैंड में बैठे टीम इंडिया को सपोर्ट कर रहे थे धोनी, नन्हे फैन ने ऑफर किए पॉपकॉर्न
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई, बताया सारा सच
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई
Explained: आओ सेक्स के बारे में बात करें! स्कूली बच्चों को यौन शिक्षा देना क्यों जरूरी? कहीं POCSO में न फंस जाए आपका बच्चा
आओ सेक्स के बारे में बात करें! स्कूली बच्चों को यौन शिक्षा देना क्यों जरूरी?
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
लगातार 5 धमाकों से दहला बुशहर-बंदर अब्बास, ईरान का पलटवार- होर्मुज में नहीं चलने देंगे ट्रंप की दादागिरी
लगातार 5 धमाकों से दहला बुशहर-बंदर अब्बास, ईरान का पलटवार- होर्मुज में नहीं चलने देंगे ट्रंप की दादागिरी
Embed widget