एक्सप्लोरर

‘भारत की सच्चाई सामने लाने के लिए जाति जनगणना जरूरी’, बोले राहुल गांधी तो बीजेपी ने किया पलटवार

Caste Census Row: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक बार फिर जाति जनगणना का मुद्दा उठाया है. उन्होंने ये आरोप लगाया है कि छोटी जातियों के साथ भारत में अन्याय हो रहा है.

Rahul Gandhi On Caste Census: लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने यह दावा करके नया विवाद खड़ा कर दिया है कि भारत की शिक्षा प्रणाली निचली जातियों के साथ अन्याय करती है. उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि भारत की असमानता की सच्चाई सामने लाने के लिए जाति जनगणना जरूरी है. उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी (कांग्रेस) बीआर अंबेडकर के सपने को पूरा करने के लिए लड़ेगी.

राहुल गांधी पर पलटवार करते हुए बीजेपी ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में भारत की योग्यता प्रणाली पर कांग्रेस नेता का रोना पार्टी की वंशवादी मानसिकता को दर्शाता है. बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सीआर केसवन ने कहा, "योग्यता के मुद्दे पर राहुल गांधी का यह चौंकाने वाला बयान कांग्रेस की भाई-भतीजावादी और सामंती मानसिकता को साफतौर पर दर्शाता है. वंशवादी कांग्रेस ने हमेशा ही अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के उन मेधावी नेताओं का अपमान किया है, जिन्होंने अपनी कड़ी मेहनत और प्रतिबद्धता के बल पर सार्वजनिक जीवन में प्रगति की है."

राहुल गांधी ने क्या कहा था?

बीते दिन गुरुवार (20 मार्च, 2025) को यूजीसी के पूर्व अध्यक्ष और शिक्षाविद सुखदेव थोराट के साथ बातचीत में राहुल गांधी ने कहा, "योग्यता की अवधारणा पूरी तरह से दोषपूर्ण है, जहां मैं अपनी सामाजिक स्थिति को अपनी क्षमता से भ्रमित करता हूं. किसी के लिए यह कहना कि हमारी शिक्षा प्रणाली या हमारी नौकरशाही प्रवेश प्रणाली दलितों, ओबीसी (अन्य पिछड़ी जातियों) और आदिवासियों के लिए उचित है - यह पूरी तरह से भ्रम है."

‘बाबासाहेब का सपना अभी भी अधूरा’

बीजेपी पर कटाक्ष करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि जाति जनगणना के विचार के "विरोधी" हैं जो भारत में असमानता की वास्तविकता को सामने ला रहे हैं. वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने कहा, "जाति जनगणना इस असमानता की सच्चाई को सामने लाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जबकि इसके विरोधी इस सच्चाई को सामने नहीं आने देना चाहते हैं." उन्होंने प्रोफेसर थोराट के साथ बातचीत के दौरान कहा, "बाबासाहेब का सपना अभी भी अधूरा है. उनकी लड़ाई सिर्फ अतीत की नहीं है, यह आज की भी है - हम पूरी ताकत से इसका मुकाबला करेंगे."

ये भी पढ़ें: कर्नाटक में मुस्लिम आरक्षण पर भड़क गई बीजेपी, राहुल गांधी को बता दिया 'आलमगीर राहुलजेब'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
CJP Protest LIVE: सोनम वांगचुक से मिलने पहुंचे विपक्षी नेताओं को मेदांता के बाहर रोका, संजय सिंह बोले- हम बैठे हैं और जारी है आंदोलन
LIVE: सोनम वांगचुक से मिलने पहुंचे विपक्षी नेताओं को मेदांता के बाहर रोका, संजय सिंह बोले- हम बैठे हैं, आंदोलन जारी है
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
McDonald Outlet: वेज ऑर्डर पर आया नॉन वेज फूड! हेल्थ डिपार्टमेंट का एक्शन, सील किया मैकडॉनल्ड्स आउटलेट
वेज ऑर्डर पर आया नॉन वेज फूड! हेल्थ डिपार्टमेंट का एक्शन, सील किया मैकडॉनल्ड्स आउटलेट

वीडियोज

Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE
Honda ZR-V expected price in India: Kodiaq से ज़्यादा? #honda #hondazrv #autolive
Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’
Lock Upp 2 में फिर आमने-सामने होंगी Hina Khan और Shilpa Shinde? पुराने विवाद से मचेगा बड़ा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
'पीछे हटे तो नौकरी के लायक नहीं बचोगे', IPS के हड़काते ही छात्रों को कूटने दौड़ी पटना पुलिस
'पीछे हटे तो नौकरी के लायक नहीं बचोगे', IPS के हड़काते ही छात्रों को कूटने दौड़ी पटना पुलिस
Commonwealth Games 2026 India Schedule: कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
सरकार दे रही है प्राकृतिक खेती के लिए आर्थिक मदद, जानिए कौन उठा सकता है लाभ
सरकार दे रही है प्राकृतिक खेती के लिए आर्थिक मदद, जानिए कौन उठा सकता है लाभ
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी; उठे सवाल 
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी
इस मुस्लिम इंफ्लुएंसर ने छोड़ी सोशल मीडिया की दुनिया, मुंबई छोड़ गांव में हुई शिफ्ट- खुद दी जानकारी
इस मुस्लिम इंफ्लुएंसर ने छोड़ी सोशल मीडिया की दुनिया, मुंबई छोड़ गांव में हुई शिफ्ट- खुद दी जानकारी
Embed widget