एक्सप्लोरर

राहुल गांधी को मनाने का दौर जारी, आज कांग्रेस मुख्यालय में अनशन पर बैठेंगे पार्टी के कुछ नेता

कई पदाधिकारी और नेता राहुल को मनाने के लिए उनके घर से लेकर पार्टी मुख्यालय तक प्रदर्शन कर चुके है. इसके बाद अब ये अनशन शुरु हो रहा है.

नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफे देने पर अड़े राहुल गांधी को मनाने का दौर जारी है. आज कांग्रेस के कुछ नेता दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय में अनशन पर बैठेंगे.  इससे पहले कल कांग्रेस शासित 5 राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने राहुल से मुलाकात की और उनसे पद पर बने रहने का आग्रह किया. हालांकि राहुल ने कोई आश्वासन नहीं दिया और वो फैसला बदलने को तैयार नहीं है. अब तक कांग्रेस पार्टी में हो चुके हैं 220 इस्तीफे  इससे पहले कई पदाधिकारी और नेता राहुल को मनाने के लिए उनके घर से लेकर पार्टी मुख्यालय तक प्रदर्शन कर चुके है. इसके बाद अब अनशन शुरु हो रहा है. अब तक कांग्रेस पार्टी में 220 इस्तीफे हो चुके हैं. कांग्रेस मुख्यमंत्रियों के साथ राहुल गांधी की बैठक में क्या हुआ? बता दें कि कल राहुल गांधी को मनाने पहुंचे पांच कांग्रेसी मुख्यमंत्रियों की राहुल से मुलाकात तो दो घन्टे चली लेकिन नतीजा शून्य रहा. मुख्यमंत्रियों ने राहुल को समझाया कि चुनाव में जीत-हार राजनीति का हिस्सा है. लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की हार की जिम्मेदारी सामूहिक है अकेले कांग्रेस अध्यक्ष की नहीं. ऐसे में वो पार्टी अध्यक्ष पद छोड़ने का अपना फैसला राहुल बदलें और पद पर बने रहें. हालांकि राहुल गांधी ने मुख्यमंत्रियों को कोई आश्वासन नहीं दिया. क्या है राहुल का रुख? मुख्यमंत्रियों से मुलाकात से पहले संसद में जब पत्रकारों ने राहुल से कांग्रेस अध्यक्ष पद को लेकर सवाल पूछा तो राहुल ने दो टूक कहा कि "मेरा स्टैंड (इस्तीफा) साफ है. आप सबको मेरा स्टैंड मालूम है". यानी वो अपने इस्तीफे पर कायम है और पार्टी अध्यक्ष नहीं रहना चाहते. सूत्रों के मुताबिक नए कांग्रेस अध्यक्ष पर फैसला जल्द हो सकता है. जब तक नए अध्यक्ष का एलान नहीं हो जाता राहुल पार्टी अध्यक्ष के तौर पर रूटीन काम देख रहे हैं. जिन राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं वहां के नेताओं के साथ बैठकें कर रहे हैं. सोमवार को राहुल ने जम्मू कश्मीर के नेताओं के साथ मुलाकात की और चुनाव तैयारियों का जायजा लिया. यह भी पढ़ें- World Cup: आज बांग्लादेश से भिड़ेगा भारत, जीता तो सेमीफाइनल पक्का, टीम में हो सकता है बदलाव झारखंड: तबरेज अंसारी की लिंचिंग के बाद गांव में डर का माहौल, महिलाओं को दी जा रही है रेप की धमकी तय हुई यूपी बोर्ड 2019-20 की हाईस्कूल और इंटर परीक्षा की तारीख, 20 से 25 अप्रैल तक आ जाएगा रिजल्ट राहुल को मनाने के लिए मान-मनौव्वल जारी,  देखिए, बड़ी बहस
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

परिवार खोया, निर्वासन की जिंदगी और अब…, बांग्लादेश वापसी पर क्या बोलीं शेख हसीना?
परिवार खोया, निर्वासन की जिंदगी और अब…, बांग्लादेश वापसी पर क्या बोलीं शेख हसीना?
असम में बाढ़ से हालात बिगड़े, 14 जिलों के डेढ़ लाख से ज्यादा लोग प्रभावित
असम में बाढ़ से हालात बिगड़े, 14 जिलों के डेढ़ लाख से ज्यादा लोग प्रभावित
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
परिसीमन-FCRA बिल पर नजर, लेकिन गतिरोध में फंसकर रह गया संसद का मानसून सत्र
परिसीमन-FCRA बिल पर नजर, लेकिन गतिरोध में फंसकर रह गया संसद का मानसून सत्र

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
Embed widget