एक्सप्लोरर

शिवराज के बेटे पर आरोप लगाकर पलटे राहुल गांधी, कहा- इतने स्कैम हैं कि मैं कन्फ्यूज हो गया

राहुल गांधी कहा था कि उधर चौकीदार, इधर मामाजी; मामाजी के बेटे का नाम पनामा पेपर्स में निकलता है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं होती.

इंदौर: देश में चुनावी माहौल बना हुआ है, पांच राज्यों में जल्द चुनाव होने वाले हैं. इन राज्यों में चुनाव प्रचार भी जोर शोर से चल रहा है. नेता एक दूसरे पर जमकर आरोप लगा रहे हैं. कल मध्य प्रदेश के झाबुआ में राहुल गांधी ने शिवराज सिंह चौहान के बेटे का नाम पनामा पेपर्स में आने की बात कही थी. इस पर शिवराज सिंह चौहान और उनके बेटे ने मानहानि मुकदमे की धमकी दी थी.

राहुल गांधी अब अपने बयान से पलट गए हैं. इंदौर में पत्रकारों से अनौपचारिक बात करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि देश में और खासकर मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में इतने स्कैम हो रहे हैं कि मैं कंफ्यूज़ हो गया. मुझे जो बात छत्तीसगढ़ में कहनी थी वो मध्य प्रदेश में कह गया. इसके साथ ही राहुल गांधी ने अपने बयान पर खेद भी जताया.

क्या कहा था राहुल गांधी ने ? सोमवार को मध्य प्रदेश के दौरे पर पहुंचे राहुल गांधी झाबुआ में एक जनसभा में कहा, ''उधर चौकीदार, इधर मामाजी; मामाजी के बेटे का नाम पनामा पेपर्स में निकलता है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं होती. महाकुंभ, ई-टेंडरिंग में मामाजी पैसा बनाते हैं.'' इसके साथ ही राहुल गांधी ने कहा कि पिछले 15 साल के बीजेपी शासन काल में मध्यप्रदेश के जनता के लिये कुछ नहीं किया गया बल्कि यहां व्यापम, ई टेंडरिंग जैसे घोटाले हुए.

शिवराज सिंह चौहान और बेट कार्तिकेय ने दी थी धमकी राहुल गांधी के बयान के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और उनके बेटे कार्तिकेय चौहान ने राहुल गांधी पर कानूनी कार्रवाई की बात कही थी. शिवराज सिहं चौहान ने ट्वीट किया, ''कई वर्षों से कांग्रेस मेरे और मेरे परिवार के ऊपर अनर्गल आरोप लगा रही है. हम सबका सम्मान करते हुए मर्यादा रखते हैं. लेकिन राहुल गांधी जी ने मेरे बेटे कार्तिकेय का नाम पनामा पेपर्स में आया है कहकर, सारी हदें पार कर दी! हम उन पर मानहानि का दावा कर रहे है.''

वहीं कार्तिकेय चौहान ने ट्वीट किया, ''आज राहुल गांधी जी ने मुझे ‘पनामा पपेर्स’ में संलिप्त होने का झूठा बयान दिया है. मैं व्यथित हूं कि बचपने की आड़ में सार्वजनिक मंच से मेरी व मेरे परिवार की प्रतिष्ठा खंडित की गई है. यदि 48 घंटे में उन्होंने माफी नहीं मांगी तो मैं उनपर कठोरतम कानूनी कार्यवाही के लिए बाध्य हो जाऊंगा.''

इंदौर में रोड शो, उज्जैन में महाकाल दर्शन सोमवार को राहुल गांधी ने इंदौर में बड़ा रोड शो किया. हजारों की तादाद में लोग राहुल की सभा में जुटे. बड़ा गणपति से शुरु हुआ राहुल का रोड शो राजवाड़ा में खत्म हुआ, अपने रोड शो के दौरान राहुल राफेल के मुद्दे पर पीएम मोदी पर हमलावर रहे. इससे पहले राहुल कल सुबह उज्जैन पहुंचे, जहां उन्होंने बाबा महाकाल के दर्शन किए, पूजा की और फिर चुनावी जीत के लिए आशीर्वाद मांगा. राहुल गांधी के साथ मध्य प्रदेश कांग्रेस के तमाम बड़े नेता मौजूद रहे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मणिपुर हिंसाः CM खेमचंद ने की 3 नागरिकों की हत्या की निंदा, कड़ी सुरक्षा के निर्देश
मणिपुर हिंसाः CM खेमचंद ने की 3 नागरिकों की हत्या की निंदा, कड़ी सुरक्षा के निर्देश
छुट्टी वाले दिन भी बैठेगी 'सुप्रीम कोर्ट', इन दो 'हाई प्रोफाइल' मामलों में होगी सुनवाई
छुट्टी वाले दिन भी बैठेगी 'सुप्रीम कोर्ट', इन दो 'हाई प्रोफाइल' मामलों में होगी सुनवाई
शेयर हेरफेर मामला: ED ने मुंबई समेत 29 जगह दी दबिश, 200 करोड़ फ्रीज
शेयर हेरफेर मामला: ED ने मुंबई समेत 29 जगह दी दबिश, 200 करोड़ फ्रीज
इटली में दंगों के बीच भारत ने अपने नागरिकों को दी सलाह, ‘भीड़भाड़ वाले इलाके से रहें दूर’
इटली में दंगों के बीच भारत ने अपने नागरिकों को दी सलाह, ‘भीड़भाड़ वाले इलाके से रहें दूर’

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
OTT Releases This Week: 'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget