एक्सप्लोरर

Rahul Gandhi: दिल्ली के मुखर्जी नगर पहुंचे राहुल गांधी, UPSC की तैयारी कर रहे छात्रों से की बात, देखें वीडियो

Rahul Gandhi In Mukherjee Nagar: एक तरफ जहां मोदी सरनेम मामले में राहुल गांधी को कोर्ट से राहत नहीं मिली है तो वहीं दूसरी तरफ वो दिल्ली की जनता के बीच जाकर मुलाकात कर रहे हैं.

Rahul Gandhi Chai Par Charcha: कांग्रेस नेता राहुल गांधी इन दिनों दिल्ली के इलाकों का लगातार दौरा कर रहे हैं. हाल ही में उन्हें पुरानी दिल्ली और बंगाली मार्केट में देखा गया. इसी क्रम में वो गुरुवार (20 अप्रैल) को दिल्ली के मुखर्जी नगर इलाके में पहुंचे और यहां पर छात्रों से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने प्रतियोगी परीक्षाओं में हिस्सा लेने वाले छात्रों के साथ चर्चा भी की.

मुखर्जी नगर उत्तरी दिल्ली का एक इलाका है. इसका नाम डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नाम पर रखा गया था. इस इलाके में सरकारी नौकरी के लिए परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्र रहते हैं. इसे कोचिंग हब के नाम से भी जाना जाता है.  इन्ही छात्रों से चर्चा करने के लिए राहुल गांधी पहुंचे थे. राहुल गांधी के साथ उनके भांजे रेहान वाड्रा भी नजर आए.

दिल्ली दर्शन पर राहुल गांधी          

इससे पहले मंगलवार (18 अप्रैल) की रात को भी राहुल गांधी दिल्ली की सड़कों पर अचानक से निकल पड़े थे. इस दौरान उन्होंने बंगाली मार्केट में पानी पूरी का स्वाद लेने के साथ-साथ लोगों से मुलाकात भी की और उनका हालचाल जाना. वहीं रमजान के पाक महीने में पुरानी दिल्ली में वो शाम के वक्त पहुंचे और वहां पर तरबूज के शरबत का आनंद भी लिया. इससे पहले भी राहुल गांधी को दिल्ली के अलग-अलग रेस्त्रां में देखा जा चुका है. देश में अगले साल लोकसभा चुनाव होने वाले हैं ऐसे में सभी राजनीतिक पार्टियां और उनके नेता जनता के दिलों में अपनी जगह बनाने की कोशिश में लगे हैं.

मोदी सरनेम मामले से नहीं मिला छुटकारा

राहुल गांधी को मोदी सरनेम केस में झटका लगा है. सूरत की एक कोर्ट ने मोदी उपनाम वाले बयान को लेकर राहुल गांधी को आपराधिक मानहानि मामले में दोषी ठहराये जाने के फैसले पर रोक लगाने की उनकी याचिका गुरुवार (20 अप्रैल) को खारिज कर दी. इस पर कांग्रेस ने कहा है कि जजमेंट को जल्द ही चुनौती दी जाएगी.

वरिष्ठ वकील और कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि भरोसा है कि हाई कोर्ट या सुप्रीम कोर्ट सूरत के सत्र कोर्ट की गई गलती को सही करेगा. उन्होंने कहा कि जजमेंट के दूसरे पार्ट में कहा गया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मानहानि हुई, लेकिन वो तो इसमें पक्ष ही नहीं है. पीएम मोदी ने कभी इसको लेकर शिकायत भी नहीं की.

ये भी पढ़ें: Defamation Case: 'राहुल गांधी को सांसद होने के नाते...', याचिका खारिज करते हुए सूरत कोर्ट के जज ने क्या कुछ कहा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोनम वांगचुक ने खत्म किया 26 दिन का अनशन, अभिजीत दीपके बोले- 'धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे...'
सोनम वांगचुक ने खत्म किया 26 दिन का अनशन, अभिजीत दीपके बोले- 'धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे...'
अनशन तोड़ने के बाद सोनम वांगचुक से PM मोदी की अपील, 'जल्द से जल्द अपना पुराना...'
अनशन तोड़ने के बाद सोनम वांगचुक से PM मोदी की अपील, 'जल्द से जल्द अपना पुराना...'
'पेपर लीक पर आज कैबिनेट में उठाएंगे सख्त कदम', प्रदर्शन के बीच PM मोदी ने जारी किया Video संदेश
'पेपर लीक पर आज कैबिनेट में उठाएंगे सख्त कदम', प्रदर्शन के बीच PM मोदी ने जारी किया Video संदेश
तेलंगाना में गरमाई सियासत, केटीआर ने सीएम रेवंत रेड्डी को भेजा लीगल नोटिस, बोले- माफी मांगे मुख्यमंत्री..
तेलंगाना में गरमाई सियासत, केटीआर ने सीएम रेवंत रेड्डी को भेजा लीगल नोटिस, बोले- माफी मांगे मुख्यमंत्री..

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
Embed widget