एक्सप्लोरर

अखिलेश यादव ने कांग्रेस पर लगाया चुनावी मुद्दा 'हड़पने' का आरोप, राहुल गांधी ने सपा प्रमुख के दावे पर दिया जवाब

Congress-SP Tensions: कांग्रेस और समाजवादी पार्टी भले ही 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए साथ हैं. मगर दोनों के बीच तल्खियां बार-बार देखने को मिल रही है.

Congress Party: समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव को कई जगह कहते हुए सुना गया है कि कांग्रेस पार्टी जाति जनगणा, ओबीसी मुद्दों जैसे मुद्दों को उठा रही है, जिन्हें उनकी पार्टी पहले ही उठा चुकी है. वहीं, अब कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अखिलेश के सवालों का जवाब दिया है. उन्होंने कहा है कि जाति जनगणना कोई क्षेत्र दल नहीं कर सकता है. इसके लिए कांग्रेस जैसी नेशनल पार्टी की जरूरत पड़ेगी और ये काम सिर्फ उनकी पार्टी की कर सकती है. 

दरअसल, कांग्रेस ने गुरुवार (28 दिसंबर) को पार्टी का स्थापना दिवस मनाया. स्थापना दिवस के बाद एक बैठक हुई, जिसमें लोकसभा चुनाव को लेकर रणनीति बनाई गई. बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी समेत कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए. इस बैठक में उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों को लेकर भी रणनीति बनाई गई. पिछली बार 2019 में हुए चुनाव में यूपी में कांग्रेस ने निराशाजनक प्रदर्शन किया था, जिसकी वजह से इस बार यहां ज्यादा फोकस है.

राहुल गांधी ने क्या कहा? 

वहीं, बैठक में एक बड़े नेता ने जब राहुल गांधी को बताया कि जाति जनगणना, ओबीसी मुद्दे और महिला आरक्षण जैसे विषयों पर अखिलेश यादव हर जगह कह रहे हैं कि ये सारे मुद्दे समाजवादी पार्टी ने उठाए थे. कांग्रेस हमारे मुद्दों को अपना बनाकर उठा रही है. इसके जवाब में राहुल गांधी ने कहा कि जाति जनगणना कोई क्षेत्रीय दल कर ही नहीं सकता. ये कांग्रेस जैसी नेशनल पार्टी ही कर सकती है. इस तरह राहुल ने साफ कर दिया है कि वह इन मुद्दों को उठाते रहेंगे. 

2024 की तैयारी में जुटी कांग्रेस

कांग्रेस 5 राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव में निराशाजनक प्रदर्शन करने के बाद 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव पर फोकस कर रही है. पार्टी की तरफ से जाति जनगणना, ओबीसी के मुद्दों और महिला आरक्षण जैसे विषयों को उठाया जा रहा है. कांग्रेस के नेतृत्व में 2024 चुनाव के लिए इंडिया गठबंधन बनाया गया है. इसमें समाजवादी पार्टी भी हिस्सा है. हालांकि, कई बार दोनों पार्टियों के बीच तल्खी होते हुए भी देखा गया है. दोनों के बीच यूपी में सीट बंटवारे पर भी टेंशन की उम्मीद है. 

यह भी पढ़ें: '...इसलिए राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाया जाना चाहिए', बोले कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

12 बाइकर्स और एक SUV मालिक पर लद्दाख प्रशासन सख्त, संरक्षित इलाकों में गैरकानूनी तरीके से गाड़ी चलाने पर लगाया भारी जुर्माना
12 बाइकर्स और SUV मालिक पर लद्दाख प्रशासन सख्त, संरक्षित इलाकों में गाड़ी चलाने पर लगाया जुर्माना
राहुल गांधी, जोसेफ विजय से जेपी नड्डा तक... जंतर-मंतर पर नीट के विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के लिए CJP ने भेजा न्योता
राहुल, विजय से जेपी नड्डा तक... NEET के विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के लिए CJP ने भेजा न्योता
साउथ चाईना शी पर क्या है भारत का स्टैंड? विदेश मंत्रालय का आ गया बड़ा बयान, कहा- हमारा रुख...
साउथ चाईना शी पर क्या है भारत का स्टैंड? विदेश मंत्रालय का आ गया बड़ा बयान, कहा- हमारा रुख...
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Iran US War: ऐसी ताकत से मारेंगे..., यूएस पर पलटवार की ईरान ने दी धमकी तो एक्शन में आए नेतन्याहू
ऐसी ताकत से मारेंगे..., यूएस पर पलटवार की ईरान ने दी धमकी तो एक्शन में आए नेतन्याहू
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
Watch: एजबेस्टन में स्टैंड में बैठे टीम इंडिया को सपोर्ट कर रहे थे एमएस धोनी, अचानक नन्हे फैन ने ऑफर किए पॉपकॉर्न; फिर...
एजबेस्टन में स्टैंड में बैठे टीम इंडिया को सपोर्ट कर रहे थे धोनी, नन्हे फैन ने ऑफर किए पॉपकॉर्न
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई, बताया सारा सच
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
Jharkhand: गुमला में 3 साल की बच्ची से रेप, पैसे लेकर पंचायत ने दबाया मामला, आरोपी गिरफ्तार
झारखंड: गुमला में 3 साल की बच्ची से रेप, पैसे लेकर पंचायत ने दबाया मामला, आरोपी गिरफ्तार
Embed widget