एक्सप्लोरर

लंदन: राहुल गांधी ने कहा- मैं अभी पीएम पद की रेस में नहीं, चुनाव बाद होगा फैसला

इससे पहले लोकजनशक्ति पार्टी नेता और केंद्रीय मंत्री राम विलास पासवान ने राहुल और कांग्रेस पर सीधा हमला करते हुए कहा था कि 2019 के लिए कोई वैकेंसी नहीं है. राम विलास पासवान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने 2019 में किसी भी तरह की चुनौती नहीं है.

लंदन: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने लंदन में प्रधानमंत्री पद की उम्मीदवारी को लेकर बड़ा बयान दिया है. राहुल गांधी ने कहा कि वो किसी खास पद के बारे में नहीं सोच रहे बल्कि वो भारत बचाने के बारे में सोच रहे हैं. राहुल गांधी ने साफ किया कि वो प्रधानमंत्री पद की रेस में नहीं हैं. बीजेपी ने राहुल गांधी के बयान को आधार बनाकर विपक्षी महागठबंधन पर हमला बोला है. बीजेपी नेता जगदंबिका पाल ने कहा कि विपक्ष के खिलाफ पीएम मोदी के खिलाफ कोई चेहरा ही नहीं है. वहीं कांग्रेस नेता आलोक शर्मा ने कहा कि हमने हमेशा चुनाव के बाद चेहरा दिया है, चाहे 2004 हो या 2009.

पीएम पद उम्मीदवारी पर राहुल गांधी ने क्या कहा? 2019 में प्रधानमंत्री पद की उम्मीदवारी को लेकर राहुल गांधी ने कहा कि मेरी लड़ाई विचारधारा से है, मैं अभी इस बारे में नहीं सोच रहा हूं. उन्होंने कहा कि फिलहाल मैं इस बारे में नहीं सोच रहा, मैं खुद को एक वैचारिक लड़ाई लड़ने वाले के तौर पर देखता हूं. मुझमें यह बदलाव 2014 के बाद आया. मुझे लगा कि भारत में जैसी घटनाएं हो रही हैं, उससे भारत और भारतीयता को खतरा है. बता दें कि इससे पहले राहुल गांधी ने कर्नाटक चुनाव के दौरान एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था कि कांग्रेस को बहुमत मिला तो मैं प्रधानमंत्री बनूंगा.

पीएम पद की वैकेंसी नहीं: रामविलास पासवान इससे पहले लोकजनशक्ति पार्टी नेता और केंद्रीय मंत्री राम विलास पासवान ने राहुल और कांग्रेस पर सीधा हमला करते हुए कहा था कि 2019 के लिए कोई वैकेंसी नहीं है. राम विलास पासवान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने 2019 में किसी भी तरह की चुनौती नहीं है. एनडीए की सरकार 2019 में बरकरार रहेगी, अगर सोचना है तो 2024 के लिए अभी से सोचना शुरू कर दें.

डोकलाम पर सीधे पीएम मोदी पर साधा निशाना इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन के कार्यक्रम में डोकलाम पर सीधे पीएम मोदी को निशाने पर लेते हुए राहुल गांधी ने कहा, ''कोई आता है, आपके चेहरे पर तमाचा लगाता है और आप नॉन अजेंडा बातचीत करते हैं. डोकलाम पर मेरी बात विदेश सचिव और रक्षा सचिव से हुई थी लेकिन समिति के अंदर बात की जानकारी यहां नहीं दी दा सकती. सरकार भले ही कह रही हो कि चीन ने वहां से सैनिक हटा लिए हैं लेकिन हकीकत इससे उलट है."

बीजेपी और आरएसएस के हमलों ने मुझे आगे बढ़ाया राहुल गांधी ने कहा कि मेरी लड़ाई आरएसएस की विचारधारा से है. उन्होंने कहा कि मेरी राजनीतक विचारधारा, भारत में बहुत पुराना विचार है और यह हजारों सालों से आरएसएस के विचार से लड़ रहा है. बीजेपी और आसएसएस के हमलों ने हमेशा मुझे आगे बढ़ाया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अभिषेक बनर्जी पर सोनारपुर में अटैक पर आया अधीर रंजन चौधरी का रिएक्शन, जानें क्या कहा?
अभिषेक बनर्जी पर सोनारपुर में अटैक पर आया अधीर रंजन चौधरी का रिएक्शन, जानें क्या कहा?
'हम आपको आराम नहीं करने देंगे', सिद्धारमैया ने छोड़ी कर्नाटक CM की कुर्सी तो बोले कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल
'हम आपको आराम नहीं करने देंगे', सिद्धारमैया ने छोड़ी कर्नाटक CM की कुर्सी तो बोले केसी वेणुगोपाल
अभिषेक बनर्जी पर हमले से गरमाई सियासत, ममता बनर्जी बोलीं- शासक हत्यारे बन गए, BJP ने दिया जवाब
अभिषेक बनर्जी पर हमले से गरमाई सियासत, ममता बनर्जी बोलीं- शासक हत्यारे बन गए, BJP ने दिया जवाब
हमले में अभिषेक बनर्जी को नहीं आई कोई गंभीर चोट? चेकअप करने वाले डॉक्टर ने MLC रिपोर्ट में क्या बताया
हमले में अभिषेक बनर्जी को नहीं आई कोई गंभीर चोट? चेकअप करने वाले डॉक्टर ने MLC रिपोर्ट में क्या बताया

वीडियोज

Sansani | Terror Plot Exposed: कराची से रची साजिश और दिल्ली-पंजाब पर हमले का 'ब्लूप्रिंट'!
DR. Aarambhi: Vishwas की नई चाल का मोहरा बना Raj, पर Aarambhi का बदला रूप उड़ाएगा होश!
Bollywood News: माधुरी दीक्षित का AI Deepfake वीडियो वायरल, फर्जी लुक पर मचा बवाल, सोशल मीडिया पर नई बहस (30.05.26)
Karan Johar ने Shah Rukh Khan-Alia Bhatt समेत कई सितारों को किया unfollow, फिर दी सफाई
Weather Update: उत्तर भारत में मौसम का कहर जारी, कई हादसों में मौतें और भारी नुकसान | Breaking News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक बनर्जी पर सोनारपुर में अटैक पर आया अधीर रंजन चौधरी का रिएक्शन, जानें क्या कहा?
अभिषेक बनर्जी पर सोनारपुर में अटैक पर आया अधीर रंजन चौधरी का रिएक्शन, जानें क्या कहा?
Delhi Weather: बारिश और ठंडी हवाओं से दिल्ली को राहत, IMD ने अगले कुछ घंटों के लिए जारी किया अलर्ट
बारिश और ठंडी हवाओं से दिल्ली को राहत, IMD ने अगले कुछ घंटों के लिए जारी किया अलर्ट
डीके शिवकुमार 3 जून को लेंगे कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद की शपथ, राज्यपाल ने भेजा न्योता
डीके शिवकुमार 3 जून को लेंगे कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद की शपथ, राज्यपाल ने भेजा न्योता
IPL Winner Prize Money 2026: RCB vs GT फाइनल आज, जीतने वाली टीम पर होगी धनवर्षा; जानिए रनर-अप की प्राइज मनी कितनी
RCB vs GT फाइनल आज, जीतने वाली टीम पर होगी धनवर्षा; जानिए रनर-अप की प्राइज मनी कितनी
Sobhita Dhulipala Birthday: नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला में कौन है ज्यादा अमीर? इन जगहों से होती है एक्ट्रेस की कमाई
नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला में कौन है ज्यादा अमीर? इन जगहों से होती है एक्ट्रेस की कमाई
Karnataka: डीके शिवकुमार चुने गए विधायक दल के नेता, पूर्व CM सिद्धारमैया की आई पहली प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा
डीके शिवकुमार चुने गए विधायक दल के नेता, पूर्व CM सिद्धारमैया की आई पहली प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा
Video: 'त्योहार की तरह मनाया बर्थडे' बिल्ली के लिए किए गए इंतजाम देख उड़े यूजर्स के होश
'त्योहार की तरह मनाया बर्थडे' बिल्ली के लिए किए गए इंतजाम देख उड़े यूजर्स के होश
ऑफिस में इंसानों से ज्यादा काम कर रहे AI टूल्स! 2026 में Copilot से लेकर ChatGPT तक का हो रहा इस्तेमाल
ऑफिस में इंसानों से ज्यादा काम कर रहे AI टूल्स! Copilot से लेकर ChatGPT तक का हो रहा इस्तेमाल
Embed widget