एक्सप्लोरर

'एक्टिव' हुए राहुल गांधी: शरद पवार, कुमारस्वामी से की मुलाकात

शरद पवार से राहुल की मुलाकात तब हुई है जब महाराष्ट्र से दिल्ली तक राजनीतिक गलियारों में कांग्रेस-एनसीपी के विलय के कयास लगाए जा रहे हैं.

नई दिल्लीः पिछले शनिवार को कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में पार्टी अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने की पेशकश के छठे दिन राहुल गांधी राजनीतिक तौर पर सक्रिय नजर आ रहे हैं. गुरुवार को राहुल गांधी ने एनसीपी प्रमुख शरद पवार से उनके घर जा कर मुलाकात की. इससे पहले कर्नाटक के मुख्यमंत्री और जेडीएस नेता एच डी कुमारस्वामी ने राहुल गांधी से मुलाकात की. सहयोगी दलों के नेताओं से राहुल की ये मुलाकात इसलिए अहम है क्योंकि पिछले कुछ दिनों में वो अपनी पार्टी के चुनिंदा नेताओं को छोड़ कर किसी भी नेता से मुलाकात नहीं कर रहे हैं. पिछले दिनों में उन्होंने राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से लेकर तमिलनाडु के नए सांसदों तक को मिलने का वक्त नहीं दिया था.

बहरहाल शरद पवार से राहुल की मुलाकात तब हुई है जब महाराष्ट्र से दिल्ली तक राजनीतिक गलियारों में कांग्रेस-एनसीपी के विलय के कयास लगाए जा रहे हैं. हालांकि शरद पवार ने कहा कि राहुल गांधी से ऐसी कोई बात नहीं हुई. पवार ने पत्रकारों को बताया कि उन्होंने आगामी महाराष्ट्र चुनाव, कुछ इलाकों में पड़े सूखे जैसे विषयों पर राहुल गांधी के साथ चर्चा की. राहुल के इस्तीफे के सवाल पर उन्होंने कहा कि इस्तीफे का सवाल ही नहीं उठता.

पवार के बाद राहुल पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से मिलने उनके घर गए और शाम को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में सोनिया गांधी के साथ पहुंचे. इससे पहले दोपहर को कर्नाटक के मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने राहुल गांधी के घर पर उनसे मुलाकात की. मुलाकात के बाद कुमारस्वामी ने बताया कि दोनों के बीच कर्नाटक सरकार को लेकर बातचीत हुई. साथ ही कुमारस्वामी ने बताया कि मैंने राहुल से अनुरोध किया है कि वो कांग्रेस अध्यक्ष के पद पर बने रहें.

एक्टिव' हुए राहुल गांधी: शरद पवार, कुमारस्वामी से की मुलाकात

गुरुवार को पंजाब कांग्रेस और यूथ कांग्रेस ने भी प्रस्ताव पारित कर राहुल गांधी से कांग्रेस अध्यक्ष बने रहने का आग्रह किया. यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष केशव यादव ने कहा कि "राहुल गांधी ने हमेशा आम आदमी की लड़ाई लड़ी है. उन्होंने देश के अनेकों नौजवानों को राजनीति में आगे बढ़ाया और गरीबों के हक में नीतियों की वकालत की है. इसलिए राहुल गांधी को अध्यक्ष बने रह कर इस लड़ाई को आगे ले जाने की जरूरत है."

बहरहाल शनिवार 1 जून को कांग्रेस संसदीय दल की बैठक है जिसमें लोकसभा में पार्टी के नेता का चयन किया जाएगा. एक वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने बताया कि राहुल गांधी कांग्रेस संसदीय दल के अध्यक्ष बन सकते हैं. कयास लगाए जा रहे हैं कि राहुल लोकसभा में कांग्रेस दल के नेता की जिम्मेदारी भी संभाल सकते हैं. कुल मिलाकर कांग्रेस संसदीय दल की बैठक के बाद ही साफ हो पाएगा कि राहुल गांधी की भूमिका आगे किस तरह की होगी?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘सेकेंड क्लास बोगियां होती हैं, यात्री नहीं...’, सुप्रीम कोर्ट ने क्यों लगा दी भारतीय रेलवे की क्लास, क्या था मामला?
‘सेकेंड क्लास बोगियां होती हैं, यात्री नहीं...’, सुप्रीम कोर्ट ने क्यों लगा दी रेलवे की क्लास?
अमरनाथ यात्राः ’15 दिनों में साढ़े 3 लाख से ज्यादा भक्तों ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन’, नुनवान बेस कैंप के दौरे के बाद बोले LG मनोज सिन्हा
’15 दिनों में साढ़े 3 लाख से ज्यादा भक्तों ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन’, नुनवान बेस कैंप के दौरे के बाद बोले LG मनोज सिन्हा
20 दिनों की भूख हड़ताल पर सोनम वांगचुक..., US से पाकिस्तान तक क्या कह रहा इंटरनेशनल मीडिया?
20 दिनों की भूख हड़ताल पर सोनम वांगचुक..., US से पाकिस्तान तक क्या कह रहा इंटरनेशनल मीडिया?
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब

वीडियोज

Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive
Ethanol Petrol पर गडकरी का ये Interview Viral है

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मैक्सिको में 7.4 तीव्रता के भूकंप से दहल उठी धरती, सुनामी की चेतावनी भी जारी
मैक्सिको में 7.4 तीव्रता के भूकंप से दहल उठी धरती, सुनामी की चेतावनी भी जारी
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
Delhi Weather: दिल्ली में पिछले 5 साल में जुलाई की सबसे गर्म रात, बारिश की उम्मीद, येलो अलर्ट जारी
दिल्ली में पिछले 5 साल में जुलाई की सबसे गर्म रात, बारिश की उम्मीद, येलो अलर्ट जारी
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
भारत का पहला प्राइवेट रॉकेट भरेगा ऐतिहासिक उड़ान, अंतरिक्ष में ले जाएगा PM मोदी का खास मैसेज
भारत का पहला प्राइवेट रॉकेट भरेगा ऐतिहासिक उड़ान, अंतरिक्ष में ले जाएगा PM मोदी का खास मैसेज
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget