एक्सप्लोरर

राहुल गांधी ने करगिल युद्ध नायक दीपचंद से सीखी कुकिंग, बनाए प्रियंका के फेवरेट छोले-भटूरे, देखें वीडियो

Bharat Jodo Yatra: करगिल युद्ध के हीरो रहे नायक दीपचंद इससे पहले भारत जोड़ो यात्रा में भी शामिल हुए थे. उन्होंने 1999 के कारगिल युद्ध के दौरान तोलोलिंग में एक हाथ और दोनों पैर खो दिए थे.

Rahul Gandhi Cooking Video: कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी शुरुआत से ही कुछ न कुछ अलग करने की कोशिश में लगे हुए हैं. इस बार राहुल ने कारगिल युद्ध के हीरो रहे नायक दीपचंद से स्वादिष्ट छोले-भटूरे बनाना सीखा है. कांग्रेस ने उनके इस वीडियो को ट्विटर पर शेयर भी किया है.

खास बात यह है कि वह छोले-भटूरे अपनी बहन और यूपी महासचिव प्रियंका गांधी के जन्मदिन के लिए सीख रहे थे. उन्होंने नायक दीपचंद के साथ मिलकर किचन में खाना बनाया और दोनों के बीच खास बातचीत भी हुई. कांग्रेस ने यूट्यूब पर भी इसका वीडियो शेयर किया है. 

इस दौरान राहुल गांधी ने कहा कि उनकी बहन को छोले-भटूरे बहुत अच्छे लगते हैं और दीपचंद दुनिया के सबसे अच्छे छोले-भटूरे बनाते हैं. तो उन्होंने सोचा कि प्रियंका के जन्मदिन पर बनाने के लिए वह भी इसे सीख लें. इस दौरान दीपचंद और राहुल ने काफी मुद्दों पर बातचीत की. राहुल ने इस दौरान स्वादानुसार नमक डालना और पूड़ी तलना सीखा और बच्चों को साथ मिलकर इस खाने का आनंद उठाया. 

कांग्रेस ने नायक दीपचंद के जज्बे को भी सलाम किया. दरअसल, हरियाणा के हिसार के मूल निवासी दीपचंद ने 1999 के कारगिल युद्ध के दौरान तोलोलिंग में एक हाथ और दोनों पैर खो दिए थे. सीडीएस जनरल बिपिन रावत ने कारगिल विजय दिवस पर द्रास की अपनी यात्रा के दौरान नायक दीपचंद को कारगिल योद्धा की उपाधि से नवाजा था. 

वह इससे पहले कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में भी शामिल हुए थे. इस दौरान प्रियंका गांधी ने कहा था कि देश के रक्षक आज भारत के विचार और संविधान की रक्षा के लिए मैदान में हैं. कारगिल युद्ध में असाधारण बहादुरी दिखाने वाले नायक दीपचंद आज भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए. 

ये भी पढ़ें: 

Bageshwar Dham: 'मैं किसी से नहीं डरता', आरोपों पर बोले बागेश्वर धाम वाले धीरेंद्र शास्त्री- लोगों ने भगवान को नहीं छोड़ा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पेपर लीक पर आज कैबिनेट में उठाएंगे सख्त कदम', प्रदर्शन के बीच PM मोदी ने जारी किया Video संदेश
'पेपर लीक पर आज कैबिनेट में उठाएंगे सख्त कदम', प्रदर्शन के बीच PM मोदी ने जारी किया Video संदेश
तेलंगाना में गरमाई सियासत, केटीआर ने सीएम रेवंत रेड्डी को भेजा लीगल नोटिस, बोले- माफी मांगे मुख्यमंत्री..
तेलंगाना में गरमाई सियासत, केटीआर ने सीएम रेवंत रेड्डी को भेजा लीगल नोटिस, बोले- माफी मांगे मुख्यमंत्री..
असम में भीषण बाढ़ के हालात, सिवसागर में रेस्क्यू के लिए भेजी 20 नावें, मदद के लिए आगे आया माजुली प्रशासन
असम में भीषण बाढ़ के हालात, सिवसागर में रेस्क्यू के लिए भेजी 20 नावें, मदद के लिए आगे आया माजुली प्रशासन
छात्र आंदोलन के बीच सरकार का बड़ा फैसला, विनीत जोशी को शिक्षा विभाग से हटाया
छात्र आंदोलन के बीच सरकार का बड़ा फैसला, विनीत जोशी को शिक्षा विभाग से हटाया

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
Embed widget