एक्सप्लोरर

राहुल गांधी का इंटरव्यू दिखाने वाले चैनलों पर FIR का आदेश, EC ने राहुल से भी मांगा जवाब

कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने यहां तक आरोप लगाया है कि बीजेपी संपादकों को धमकी दे रही है और जेल भेजने का डर दिखा रही है.

नई दिल्ली: केंद्रीय चुनाव आयोग ने राहुल गांधी को इंटरव्यू के लिए नोटिस जारी किया है. आयोग ने राहुल से जवाब मांगा कि क्यों ना उनके खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन के मामले के तहत कार्रवाई की जाए? राहुल गांधी को 18 दिसंबर को शाम पांच बजे तक जवाब देना होगा. अशोक गहलोत के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का एक डेलिगेशन रात 9.30 बजे चुनाव आयोग जाएगा.

इंटरव्यू दिखाने वाले चैनलों पर एफआईआर गुजरात चुनाव में दूसरे चरण की वोटिंग से एक दिन पहले कांग्रेस के नवनिर्वाचित अध्यक्ष राहुल गांधी का इंटरव्यू दिखाने पर चुनाव आयोग सख्त हो गया है. आयोग इंटरव्यू दिखाने को आचार संहिता का उल्लंघन माना है. चुनाव आयोग ने इंटरव्यू दिखाने वालों चैनलों के खिलाफ एफआईआर का भी आदेश दिया है. आयोग ने आगे इंटरव्यू दिखाने पर भी रोक लगा दी है.

बीजेपी ने की थी आयोग से शिकायत बीजेपी ने इंटरव्यू दिखाने पर आयोग में आचार संहिता उल्लंघन की शिकायत की थी. बीजेपी की ओर से रेल मंत्री पीयूष गोयल सामने आए. उन्होंने कहा, ''जहां तक हमें आचार सहिंता की समझ है चुनाव के 48 घंटे के भीतर इंटरव्यू नहीं दे सकते. चुनाव आयोग से भी हमें यही जानकारी मिली है कि कल शाम से इंटरव्यू देने की इजाजत नहीं थी. कांग्रेस के लोग शायद घबराए हुए हैं, उन्हें लग रहा है कि मामला बिगड़ रहा है. उन्हें डर लग रहा है कि बीजेपी 150 से ज्यादा सीट जीत जाएगी, इसी के कारण वे आचार संहिता का उल्लंघन कर रहे हैं. इसका जवाब शायद राहुल गांधी ही दे पाएंगे.''

डर की वजह से आचार संहिता उल्लंघन कर रही है कांग्रेस- बीजेपी बीजेपी की ओर से रेल मंत्री पीयूष गोयल सामने आए. उन्होंने कहा, ''जहां तक हमें आचार सहिंता की समझ है चुनाव के 48 घंटे के भीतर इंटरव्यू नहीं दे सकते. चुनाव आयोग से भी हमें यही जानकारी मिली है कि कल शाम से इंटरव्यू देने की इजाजत नहीं थी. कांग्रेस के लोग शायद घबराए हुए हैं, उन्हें लग रहा है कि मामला बिगड़ रहा है. उन्हें डर लग रहा है कि बीजेपी 150 से ज्यादा सीट जीत जाएगी, इसी के कारण वे आचार संहिता का उल्लंघन कर रहे हैं. इसका जवाब शायद राहुल गांधी ही दे पाएंगे.''

हमने कभी ऐसे इंटरव्यू नहीं दिए: बीजेपी पीयूष गोयल ने कहा, ''हमने कभी ऐसे इंटरव्यू नहीं दिए, चुनाव आयोग की ओर से जो जिसकी इजाजत दी गई है बीजेपी कभी उससे बाहर नहीं गई.'' कांग्रेस ने किया पलटवार, मोदी ने भी दिया था इंटरव्यू- कांग्रेस बीजेपी के आरोप के बाद कांग्रेस ने पलटवार किया. कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा, ''अगर चुनाव में वोट पड़ने से एक दिन पहले इंटरव्यू चलाना गैरकानूनी और असंवैधानिक है तो 2014 के चुनाव से ठीक एक दिन पहले मोदी जी ने एक भक्त चैनल को इंटरव्यू क्यों दिया था?''

पत्रकारों को जेल भेजने की धमकी दी जा रही है: कांग्रेस रणदीप सुरजेवाला ने कहा, ''राहुल गांधी का इंटरव्यू जब गुजरात के कुछ चैनलों ने लिया तो बीजेपी बहुत आंदोलित हो गई. क्या बीजेपी राजनीति के मापदंडों को यहां तक गिरा देगी कि मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री टीवी पर जाकर प्रेस के लोगों को डराएंगे. ये कहेंगे कि चुनाव आयोग उनकी मुट्ठी में है. क्या चैनलों का कसूर सिर्फ इतना है कि उन्होंने राहुल गांधी का इंटरव्यू दिखाने का साहस किया.''

इंटरव्यू में क्या बोले राहुल गांधी? एबीपी न्यूज़ के सहयोगी चैनल एबीपी अस्मिता को दिए इंटरव्यू में राहुल गाधी ने बीजेपी और पीएम मोदी पर निशाना साधा. राहुल गांधी ने कहा, ''ये चुनाव एकतरफा चुनाव है. इस बार चुनाव में कांग्रेस की जीत होगी और बीजेपी नतीजों से चौंक जाएगी. लोगों की भावना अब बदल गई है. 92 सीट वाली बात अब नहीं है. कांग्रेस इस बार गुजरात का चुनाव जीतने वाली है.''

प्रधानमंत्री कुछ भी बोलें, हम गलत नहीं बोलेंगे- राहुल गांधी उन्होंने कहा, ''पीएम मोदी हमारे बारे में कुछ भी बोल सकते हैं, लेकिन हम वैसी भाषा नहीं बोलेंगे.'' उन्होंने कहा, ''मणिशंकर जी ने गलत बात बोली हमने तुरंत एक्शन लिया. मैंने मणिशंकर जी को साफ-साफ कह दिया कि प्रधानमंत्री के बारे में ऐसा कुछ नहीं बोला जाएगा. वो हमारे बारे में कुछ भी बोलें लेकिन कांग्रेस पार्टी ऐसा नहीं बोलेगी.''

पूरा इंटरव्यू यहां पढ़ें

गुजरात में कल दूसरे चरण में 93 सीटों पर वोटिंग होगी. 93 सीटों पर कुल 851 उम्मीदवारों की किस्मत दांव पर लगी है. दूसरे चरण के चुनाव में सबसे ज्यादा 34 उम्मीदवार मेहसाणा सीट पर हैं.

पीएम मोदी और राहुल गांधी ने चुनाव प्रचार के दौरान प्रदेश की जनता से जुड़ने की हर कोशिश की है. गुजरात में कौन बनेगा मुख्यमंत्री इसका फैसला जनता को करना है.18 दिसंबर को गुजरात और हिमाचल के चुनावी नतीजे घोषित होंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अभिजीत दीपके के घर पहुंची दिल्ली पुलिस, कहा- 'नहीं करें प्रदर्शन'
अभिजीत दीपके के घर पहुंची दिल्ली पुलिस, कहा- 'नहीं करें प्रदर्शन'
सऊदी अरब में तनाव: एयर इंडिया की उड़ानें 20 अक्टूबर तक रद्द, यात्रियों को मिलेगा पूरा रिफंड
सऊदी अरब में तनाव: एयर इंडिया की उड़ानें 20 अक्टूबर तक रद्द, यात्रियों को मिलेगा पूरा रिफंड
CJP Tiranga March Live: CJP के प्रदर्शन से पहले अभिजीत दीपके को दिल्ली पुलिस ने थमाया नोटिस, कहा- इजाजत नहीं
Live: CJP के प्रदर्शन से पहले अभिजीत दीपके को दिल्ली पुलिस ने थमाया नोटिस, कहा- इजाजत नहीं
रिजीम चेंज का क्या मतलब है? कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने विवाद के बीच समझाया
रिजीम चेंज का क्या मतलब है? कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने विवाद के बीच समझाया

वीडियोज

Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!
Yami Gautam ने किए Ayodhya में रामलला के दर्शन, Ramayana में Sita बनने की उठी मांग!
लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रशांत भूषण, नेहा बोरा, पवन खेड़ा, वो नेता जिन्होंने कहा- 'तख्तापलट चाहता है विपक्ष'
प्रशांत भूषण, नेहा बोरा, पवन खेड़ा, वो नेता जिन्होंने कहा- 'तख्तापलट चाहता है विपक्ष'
SIR के बाद यूपी में SSR पर भड़की कांग्रेस, कहा- 'अगर गलती की ही नहीं थी तो...'
SIR के बाद यूपी में SSR पर भड़की कांग्रेस, कहा- 'अगर गलती की ही नहीं थी तो...'
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
नवरात्रि में फैंस को बड़ा तोहफा, फ्री में मिल रहा भारत-जिम्बाब्वे मैच का टिकट
नवरात्रि में फैंस को बड़ा तोहफा, फ्री में मिल रहा भारत-जिम्बाब्वे मैच का टिकट
इमरान खान के 'लीव इंडिया' नोटिस पर किरण राव का तीखा तंज- 'वाह, अब मुंबई पुलिस?'
इमरान खान को मिले देश छोड़ने के नोटिस पर भड़की आमिर ख़ान की एक्स वाइफ
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर दिवाली से पहले सरकार लेगी फैसला, बुलाएगी संसदीय सत्र
महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर दिवाली से पहले सरकार लेगी फैसला, बुलाएगी संसदीय सत्र
अब गूगल खुद रोकेगा स्कैम, ठगी होने से पहले काटेगा स्पैम कॉल!
अब गूगल खुद रोकेगा स्कैम, ठगी होने से पहले काटेगा स्पैम कॉल!
Embed widget