एक्सप्लोरर

National Herald Case: 10.30 घंटे की पूछताछ लेकिन नहीं दे पाए कई जवाब, आज फिर राहुल की पेशी, जानें किन सवालों से हुआ सामना

National Herald Case: दिल्ली, मुंबई, लखनऊ, चंड़ीगढ़, इंदौर, श्रीनगर, पटना और जयपुर जैसे शहरों में कांग्रेस के लोग सड़कों पर उतर आए. उत्तर से लेकर दक्षिण तक और पूरब से लेकर पश्चिम तक कांग्रेस ने हल्लाबोल दिया.

ED Questions Rahul Gandhi: दिल्ली में आधी रात को जब सब सो रहे थे तो कांग्रेस के कई दिग्गज नेता और कार्यकर्ता की बेचैनी उन्हें सोने नहीं दे रही थी, क्योंकि कब क्या होगा इसकी चिंता में वो लोग रात साढे 11 बजे तक जागते रहे. कोई थाने में तो कोई सड़क पर. सबकी निगाह ED दफ्तर पर टिकी थी, जहां राहुल गांधी से करीब साढ़े 10 घंटे पूछताछ हुई. जैसे ही राहुल गांधी ईडी दफ्तर से बाहर निकले कांग्रेस के लोगों ने सकून की सांस ली. वहीं राहुल के घर पहुंचते ही उनकी बहन प्रियंका भी उनसे मिलने पहुंची.

इस बीच दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिए गए 459 कांग्रेस नेता और कार्यकर्ताओं को भी छोड़ दिया. इन लोगों को राहुल गांधी के समर्थन में ED दफ्तर तक पैदल मार्च निकालने के दौरान हिरासत में लिया गया था. जिसके बाद ये लोग गांधीगिरी पर उतरे आए.

कांग्रेस का केन्द्र पर हमला

लेकिन राहुल के ED दफ्तर से राहुल के निकलते ही कांग्रेस के कुछ नेताओं का केन्द्र सरकार के खिलाफ गुस्सा सातवें आसमान पर रहा. राजस्थान के मुख्यमंत्री ने तो सीधे प्रधानमंत्री पर हमला बोल दिया.  खबर है कि ED ने आज फिर नेशनल हेराल्ड केस में राहुल गांधी के कई तीखे सवाल करेगी, जिनका कल वो सही जवाब नहीं दे पाए थे. नेशनल हेराल्ड से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में पूछताछ की तारीख, 50 करोड़ देकर 2000 करोड़ की संपत्ति हड़पने वाले केस से जुड़े सवालों का सामना करने की तारीख और ये तारीख कांग्रेस पर पहाड़ बनकर टूट पड़ी. इसलिए कांग्रेस ने इस आरोप को झूठा बताकर देशभर में हंगामा खड़ा कर दिया.

दिल्ली, मुंबई, लखनऊ, चंड़ीगढ़, इंदौर, श्रीनगर, पटना और जयपुर जैसे शहरों में कांग्रेस के लोग सड़कों पर उतर आए. उत्तर से लेकर दक्षिण तक और पूरब से लेकर पश्चिम तक कांग्रेस ने हल्लाबोल दिया. दिल्ली में तो राहुल गांधी के साथ पैदल मार्च कर ईडी दफ्तर के लिए कांग्रेस के कई बड़े नेताओं को दिल्ली पुलिस ने पुलिस ने हिरासत में लिया.

किन सवालों से हुआ राहुल का सामना?

देश के कई हिस्सों में हंगामा होता रहा लेकिन दिल्ली में राहुल ईडी के सवालों का सामना करते रहे. सोमवार को राहुल से दो राउंड में कई सवाल पूछे गए.

1-पहला तो यही था कि आपके कितने बैंक खाते हैं?

2- क्या किसी विदेशी बैंक में भी खाता है?

3- ईडी ने ये भी पूछा कि आपकी जायदाद कहां-कहां हैं?

4- राहुल से ये भी पूछा गया कि क्या विदेश में भी कोई जायदाद है या नहीं?

5- यंग इंडियन कंपनी बनाने का निर्णय किसका था?

6- राहुल से ईडी का सवाल ये भी था कि क्या आप उस बैठक में शामिल थे?

7- और उसमें नहीं थे तो यंग इंडियन की शुरुआती कितनी बैठकों में शामिल हुए?

लेकिन कांग्रेसियों और राहुल के रिश्तेदारों को राहुल से ED का सवाल करना पच नहीं रहा है. राहुल गांधी के बहनोई रॉबर्ड वाड्रा ने कह- BJP ED का इस्तेमाल हमें परेशान करने को कर रही, पर राहुल डरेंगे नहीं, सभी सवालों का जवाब देंगे. गौरतलब है कि इस केस में ED ने कोर्ट के आदेश पर राहुल और सोनिया गांधी दोनों को नोटिस भेजा था. इसलिए राहुल से पूछताछ के कुछ दिनों बाद सोनिया गांधी को भी पेश होना है.

ये भी पढ़ें: National Herald Case: राहुल गांधी से करीब 10 घंटे तक हुई पूछताछ, ED ने आज फिर बुलाया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

TMC के बागी सांसद अबू ताहिर खान का बड़ा बयान, 'हम NDA के साथ नहीं, लेकिन CM...'
TMC में वापस जाएंगे बागी? NDA की बैठक के बाद दिल्ली से बंगाल तक बढ़ी हलचल
'इंश्योरेंस नहीं तो न दें पेट्रोल', SC का केन्द्र को निर्देश- तैयार करें पायलट प्रोजेक्ट
'इंश्योरेंस नहीं तो न दें पेट्रोल', SC का निर्देश- तैयार करें पायलट प्रोजेक्ट
क्या है 'काला जादू' विवाद? तेलंगाना में कांग्रेस-BRS में छिड़ी जुबानी जंग
क्या है 'काला जादू' विवाद? तेलंगाना में कांग्रेस-BRS में छिड़ी जुबानी जंग
92 साल की उम्र में कांग्रेस नेता DY पाटिल का निधन, PM मोदी ने जताया शोक
92 साल की उम्र में कांग्रेस नेता DY पाटिल का निधन, PM मोदी ने जताया शोक

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC के बागी सांसद अबू ताहिर खान का बड़ा बयान, 'हम NDA के साथ नहीं, लेकिन CM...'
TMC में वापस जाएंगे बागी? NDA की बैठक के बाद दिल्ली से बंगाल तक बढ़ी हलचल
'जिनके पुरखों ने अंग्रेजों से माफी...', केशव प्रसाद मौर्य के बयान पर बोले अरशद मदनी
'जिनके पुरखों ने अंग्रेजों से माफी...', केशव प्रसाद मौर्य के बयान पर बोले अरशद मदनी
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
Xप्लेन: क्या सुप्रीम कोर्ट के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
क्या SC के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
शेख हसीना की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर बांग्लादेश को आपत्ति, भारत ने दिया ये जवाब
शेख हसीना की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर बांग्लादेश को आपत्ति, भारत ने दिया ये जवाब
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
जन्म-मृत्यु पंजीकरण के बदले नियम, संसद से पास नए बिल में क्या खास?
जन्म-मृत्यु पंजीकरण के बदले नियम, संसद से पास नए बिल में क्या खास?
Embed widget