एक्सप्लोरर

अय्यर के बयान पर बात करने वाले प्रधानमंत्री भ्रष्टाचार और विकास पर क्यों नहीं बोलते- राहुल गांधी

राहुल गांधी ने गुजरात के पाटन की चुनावी रैली में पलटवार करते हुए कहा, ''प्रधानमंत्री अय्यर के बयान पर तो खूब बात कर रहे हैं लेकिन करप्शन का मुद्दा भूल गए.

नई दिल्ली: कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके भाषणों से 'विकास' का मुद्दा गायब है. भ्रष्टाचार की बात करने वाले प्रधानमंत्री अब गुजरात में हुए भ्रष्टाचार पर बात क्यों नहीं कर रहे हैं?

राहुल गांधी ने गुजरात के पाटन की चुनावी रैली में पलटवार करते हुए कहा, ''प्रधानमंत्री अय्यर के बयान पर तो खूब बात कर रहे हैं लेकिन करप्शन का मुद्दा भूल गए. इस बार प्रधानमंत्री के भाषणों से विकास गायब है. इसका कारण क्या है?"

उन्होंने कहा, "गुजरात में बीजेपी सरकार बीते 22 सालों से सत्ता में है. पहले चरण के चुनाव के लिए चुनाव प्रचार के अंत तक बीजेपी ने कोई घोषणापत्र जारी नहीं किया? "

राहुल गांधी ने कहा कि ''प्रधानमंत्री ने मेरे किसी भी प्रश्न का जवाब नहीं दिया. मैंने उनसे गुजरात रिपोर्ट कार्ड के संबंध में दस प्रश्न पूछे थे, जिसका उन्होंने जवाब नहीं दिया."

राहुल ने कहा, "मतदाताओं की भागीदारी लोकतंत्र की आत्मा है। मैं पहली बार मतदान करने वाले मतदाताओं का स्वागत करता हूं. मैं गुजरात के लोगों से भारी संख्या में मतदान करने और लोकतंत्र के इस उत्सव को सफल बनाने की अपील करता हूं."

प्रधानमंत्री मोदी का कांग्रेस पर बड़ा हमला  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के महिसागर जिले में रैली के दौरान कांग्रेस पर बड़ा हमला किया है. पीएम मोदी ने कांग्रेस नेता सलमान निजामी के एक बयान का हवाला देते हुए कहा कि कांग्रेस नेता कहते हैं कि हर घर से अफजल निकलेगा. लेकिन यहां का मुस्लिम भी ऐसा नहीं कहता. क्या गुजरात की जनता इसे माफ करेगी? पीएम मोदी ने रैली में कहा, ‘’कांग्रेस के एक स्टार प्रचारक हैं सलमान निजामी. मूलत: कश्मीर का रहने वाला है. वो गुजरात में चुनाव प्रचार करने आया है. वो कहता है कि हमें आजाद कश्मीर चाहिए. वो कहता है कि देश की सेना रेपिस्ट है. मां-बहनों का बलात्कार करने वाली सेना है. क्या गुजरात की जनता इसे माफ करेगी?’’ बता दें कि सलमान निजामी ने विवाद के बाद अपना ट्विटर अकाउंट प्राइवेट कर लिया है. पीएम मोदी के इन आरोपों के बाद जम्मू-कश्मीर के कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा है कि सलमान निजामी कांग्रेस की सदस्य नहीं हैं.

गुजरात में पहले चरण का मतदान शनिवार सुबह आठ बजे शुरू हो गया और यह प्रक्रिया शाम पांच बजे तक जारी रहेगी. दोपहर दो बजे तक राज्य में 36% मतदान हुआ है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

परिसीमन विधेयक का समर्थन, जनता के साथ विश्वासघात, तमिलनाडु में बोले राहुल
परिसीमन विधेयक का समर्थन, जनता के साथ विश्वासघात, तमिलनाडु में बोले राहुल
बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, देश से की असम की मदद की अपील
बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, देश से की असम की मदद की अपील
'लड़कियों की बेरहमी से पिटाई', अभिजीत दिपके ने की PM से माफी की मांग
'लड़कियों की बेरहमी से पिटाई', अभिजीत दिपके ने की PM से माफी की मांग
25 मिनट में पहुंचा डोनर का दिल और फेफड़े, हैदराबाद मेट्रो ने बचाई अनमोल जिंदगी
25 मिनट में पहुंचा डोनर का दिल और फेफड़े, हैदराबाद मेट्रो ने बचाई अनमोल जिंदगी

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
Embed widget