एक्सप्लोरर

नीतीश कुमार की नाराजगी की खबरों के बीच राहुल गांधी ने किया फोन, क्या कुछ हुई बात?

Rahul Gandhi Talks Nitish Kumar: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की नाराजगी की खबरों के बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार (21 दिसंबर) को उनसे फोन पर बात की.

Rahul Gandhi Talks Nitish Kumar: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार (21 दिसंबर) को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से फोन पर बात की. ये बातचीत ऐसे समय में हुई है जब इंडिया गठबंधन में शामिल नीतीश कुमार की नाराजगी को लेकर दावे किए जा रहे थे.

सूत्रों ने बताया कि राहुल गांधी और नीतीश कुमार के बीच इंडिया गठबंधन की बैठक में हुए फैसलों को अमल में लाने पर बात हुई. सूत्रों ने आगे कहा कि इंडिया गठबंधन में नीतीश कुमार की अहम भूमिका होगी. सीट शेयरिंग और साझा कार्यक्रम पर जल्द से जल्द सकारात्मक कदम उठाए जाएंगे.

दरअसल, नई दिल्ली के अशोका होटल में विपक्षी गठबंधन इंडिया की चौथी मीटिंग में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC) की चीफ ममता बनर्जी ने पीएम फेस के तौर पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के नाम का प्रस्ताव रखा था.

बनर्जी के प्रस्ताव का समर्थन दिल्ली के सीएम और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भी किया था.  इसके बाद से राजनीतिक गलियारों में अटकलें लगाई जा रही थी कि जेडीयू नेता नीतीश कुमार इससे नाराज चल रहे हैं. हालांकि उन्होंने साफ-साफ शब्दों में कहा है कि वो पीएम की रेस में नहीं हैं.

ममता बनर्जी ने क्या कहा?
ममता बनर्जी ने खरगे का नाम का प्रस्ताव रखने को लेकर बुधवार (20 दिसंबर) को कहा था कि ऐसा मैंने इसलिए किया क्योंकि लोग सवाल करते हैं कि आपका पीएम फेस कौन होगा. उन्होंने आगे नीतीश कुमार की नाराजगी को लेकर कहा कि मुझे इस बारे में नहीं पता. 

जेडीयू ने भी किया खारिज
नीतीश कुमार के नाराज होने की बात को जेडीयू ने भी खारिज कर दिया था. जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह ने कहा, ''नीतीश कुमार बैठक के अंत तक मौजूद रहे. मीटिंग के अंत में नीतीश कुमार ने मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी और राहुल गांधी सहित सभी से अनुमति ली. बैठक में ये तय हुआ था कि एक ही दो लोग ब्रीफ करेंगे तो इसमें नाराजगी की कौन सी बात है.''  

लालू यादव क्या बोले?
राष्ट्रीय जनता दल के चीफ और बिहार के पुर्व सीएम लालू यादव ने भी तमाम अटकलों को खारिज किया है. उन्होंने कहा, ''हम जो भी तय करें, लेकिन कुछ लोग उल्टा ही बोलते हैं. सब लोग प्रेस कॉन्फ्रेंस में नहीं जाते. सीट का बंटवारा जल्द किया जाना है. मैं और नीतीश कुमार नाराज नहीं है.''

बता दें कि बीजेपी के खिलाफ एकजुट हुए विपक्षी गठबंधन इंडिया की इससे पहले पटना, बेंगलुरु और मुंबई में बैठक हो चुकी है. इस दौरान विपक्षी दलों ने एकजुटता की बात दोहराई है. 

ये भी पढ़ें- Lalu Yadav: 'हम लोग कोई...', I.N.D.I.A की बैठक में लालू और नीतीश की नाराजगी वाली बात पर RJD सुप्रीमो का आया रिएक्शन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमित शाह से मिले सीएम विजय, आज चेन्नई में बड़ी बैठक
अमित शाह से मिले सीएम विजय, आज चेन्नई में बड़ी बैठक
वंदे मातरम: कांग्रेस के प्रस्ताव पर भड़की BJP, कहा- आज की नई मुस्लिम लीग
वंदे मातरम: कांग्रेस के प्रस्ताव पर भड़की BJP, कहा- आज की नई मुस्लिम लीग
गैस संकट से बांग्लादेश में त्राहिमाम! प्लांट बंद, रुकी ग्रिड की सप्लाई, निकल गई हेकड़ी
गैस संकट से बांग्लादेश में त्राहिमाम! प्लांट बंद, रुकी ग्रिड की सप्लाई, निकल गई हेकड़ी
'बेहद निंदनीय', 'वंदे मातरम् प्रस्ताव ' पर BJP ने कांग्रेस को घेरा
'बेहद निंदनीय', 'वंदे मातरम् प्रस्ताव ' पर BJP ने कांग्रेस को घेरा

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह से मिले सीएम विजय, आज चेन्नई में बड़ी बैठक
अमित शाह से मिले सीएम विजय, आज चेन्नई में बड़ी बैठक
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
J&K को अमेरिकी राजदूत ने बताया भारत का ‘अहम’ हिस्सा तो भड़का पाक, US राजनयिक तलब
J&K को अमेरिकी राजदूत ने बताया भारत का ‘अहम’ हिस्सा तो भड़का पाक, US राजनयिक तलब
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget