एक्सप्लोरर

गुजरात: राहुल ने मोदी के खिलाफ खोला मोर्चा, GST को बताया 'गब्बर सिंह टैक्स'

पीएम मोदी पर हमला करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि मोदी 24 घंटे में सिर्फ 450 लोगों को रोजगार दे रहे हैं और उनका मेक इन इंडिया फेल हो चुका है. केंद्र सरकार को घेरते हुए कांग्रेस उपाध्यक्ष ने कहा कि गुजरात का युवा जब राज्य में रोजगार ढूढ़ने जाता है तो उसे नौकरी नहीं मिल रही है.

नई दिल्ली: गुजरात चुनाव को लेकर कांग्रेस ने पूरी तरह अपने कमर कस लिए हैं. सोमवार को गुजरात में राहुल गांधी ने रोजगार से लेकर नोटबंदी तक के मुद्दे पर पीएम नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा. राहुल गांधी ने अपने संबोधन में कहा कि नोटबंदी से पीएम मोदी ने देश के लोगों को कुल्हाड़ी मारी है. वहीं जीएसटी को लेकर उन्होंने कहा कि ये 'गब्बर सिंह टैक्स' है.

गुजरात अनमोल है और इसे कभी खरीदा नहीं जा सकता: राहुल गांधी

पीएम मोदी पर हमला करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि मोदी 24 घंटे में सिर्फ 450 लोगों को रोजगार दे रहे हैं और उनका मेक इन इंडिया फेल हो चुका है. केंद्र सरकार को घेरते हुए कांग्रेस उपाध्यक्ष ने कहा कि गुजरात का युवा जब राज्य में रोजगार ढूढ़ने जाता है तो उसे नौकरी नहीं मिल रही है.

पाटीदार अनामत आंदोलन समिति के नेता नरेन्द्र पटेल के बीजेपी में शामिल होने के लिये एक करोड़ रुपये की पेशकश किये जाने के दावे का जिक्र करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि गुजरात के लोगों को कोई नहीं खरीद सकता. उन्होंने कहा कि चाहे देश का पूरा बजट लगा दिया जाए लेकिन गुजरात के लोगों की आवाज को कोई नहीं खरीद सकता. कांग्रेस उपाध्यक्ष ने कहा कि आज गुजरात के युवाओं को राज्य में रोजगार नहीं मिल रहा है. वे रोजगार के लिए भटक रहे हैं. जब यहां के युवा रोजगार की बात करते हैं तो मोदी जी उनकी आवाज को पैसे से खरीदना चाहते हैं.

हार्दिक की बीजेपी को धमकी, 'जनता इतनी भी सस्ती नहीं कि ख़रीद लोगे'

राहुल गांधी ने सवाल किया कि आखिर जय शाह की कंपनी 16 हजार गुना कैसे बढ़ गई. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी इस पर कुछ नहीं बोल रहे हैं. किसानों की कर्जमाफी को लेकर भी राहुल गांधी ने सरकार को घेरा. उन्होंने कहा कि जब किसान कर्जमाफी की मांग करते हैं तो ये कहते हैं कि गुजरात में किसानों का कर्जा माफ नहीं होता.

शिक्षा के मुद्दे पर मोदी सरकार को घेरते हुए राहुल गांधी ने कहा, ‘’ गुजरात की यूनिवर्सिटी भी 5-10 उद्योगपतियों के हाथों में है.’’ राज्य में स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर भी राहुल गांधी ने बीजेपी सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि जब यहां के लोग कैंसर का इलाज कराने के लिए अस्पताल में जाते हैं तो वहां उनका इलाज नहीं होता है. वहां उनसे कहा जाता है कि तुम्हारा इलाज नहीं हो सकता क्योंकि तुम्हारे पास पैसे नहीं हैं.

गुजरात: 12 घंटे के अंदर BJP को डबल झटका, नरेंद्र पटेल के बाद निखिल ने छोड़ी पार्टी

बता दें कि राहुल गांधी के गुजरात दौरे पर ओबीसी नेता अल्पेश ठाकोर भी उनके साथ मौजूद थे. अल्पेश ने आज कांग्रेस ज्वाइन कर लिया. सूत्रों की मानें तो अल्पेश, बनासकांठा के वाव सीट से कांग्रेस के टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ सकते हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP से बात करने जंतर-मंतर जाएंगे मंत्री? मानी शर्त, मोदी सरकार बोली- आइए बैठकर करें बात
CJP से बात करने जंतर-मंतर जाएंगे मंत्री? मानी शर्त, मोदी सरकार बोली- आइए बैठकर करें बात
CJP Protest LIVE: ‘4 बार की बातचीत की कोशिश’, CJP आंदोलन पर बोले जितेन्द्र सिंह- छात्र जहां कहेंगे, वहां वार्ता को तैयार
LIVE: ‘4 बार की बातचीत की कोशिश’, CJP आंदोलन पर बोले जितेन्द्र सिंह- छात्र जहां कहेंगे, वहां वार्ता को तैयार
'आप क्रोनोलॉजी समझिए...', CJP प्रोटेस्ट के दौरान नड्डा की PC को लेकर भड़के जयराम रमेश, कहा- 'समस्या...'
'आप क्रोनोलॉजी समझिए...', CJP प्रोटेस्ट के दौरान नड्डा की PC को लेकर भड़के जयराम रमेश
Explained: धर्मेंद्र प्रधान को क्यों नहीं गंवा सकती मोदी सरकार? जबकि एक इस्तीफे पर थम जाएगा CJP आंदोलन
धर्मेंद्र प्रधान को क्यों बचा रही मोदी सरकार? जबकि एक इस्तीफे पर थम जाएगा CJP आंदोलन

वीडियोज

त्रिपुरा के DGP अनुराग धनखड़ का निधन, बागपत में पसरा सन्नाटा
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पेपर लीक के दोषियों को सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर आया CJP का पहला रिएक्शन 
'पेपर लीक के दोषियों को सजा के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर CJP का रिएक्शन 
'इस्तीफा लेने से सरकार नहीं गिरती', PM मोदी को लिखी चिट्ठी के बाद अब क्या बोले अन्ना हजारे
'इस्तीफा लेने से सरकार नहीं गिरती', PM मोदी को लिखी चिट्ठी के बाद अब क्या बोले अन्ना हजारे
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
मारते-मारते थक गया पुलिस वाला तो दफ्ती से हवा करने लगे CJP के लड़ाके, वीडियो वायरल
मारते-मारते थक गया पुलिस वाला तो दफ्ती से हवा करने लगे CJP के लड़ाके, वीडियो वायरल
Embed widget