एक्सप्लोरर

नरेंद्र भाई बात नहीं बनी, गले लगाने की आपकी नीति फेल हो गई है: राहुल गांधी

राहुल गांधी इन दिनों बिल्कुल नए अंदाज में दिखाई दे रहे हैं और प्रधानमंत्री मोदी पर लगातार हमलावर हो रहे हैं. उन्होंने अपने ताजा ट्वीट में एक बार फिर पीएम को निशाने पर लिया है.

नई दिल्ली: राहुल गांधी इन दिनों बिल्कुल नए अंदाज में दिखाई दे रहे हैं और प्रधानमंत्री मोदी पर लगातार हमलावर हो रहे हैं. उन्होंने अपने ताजा ट्वीट में एक बार फिर पीएम को निशाने पर लिया है. उन्होंने लिखा, नरेंद्र भाई बात नहीं बनी. आतंकी मास्टरमाइंड आजाद हो गया है. ट्रम्प ने पाक सेना को लश्कर की फंडिंग में क्लीनचिट दे दी है. गले लगाने की नीति फेल हो गई है. अब और गले लगाने की जरूरत है.

 

अमेरिकी राष्ट्रपति से मोदी के रिश्ते

Modi-with-Obama-compressed

अमेरिकी राष्ट्रपति से भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रिश्ते काफी अच्छे रहे हैं. ट्रम्प के साथ भी उनकी अच्छी बॉन्डिंग है और उससे पहले बराक ओबामा के साथ भी उनकी अच्छी बॉन्डिंग रही है. इसी को लेकर राहुल ने मोदी पर निशाना साधा है. दरअसल मोदी ने जब ट्रम्प से मुलाकात की थी तो उन्हें गले लगाया था. उससे पहले मोदी ओबामा को भी गले लगा चुके हैं.

रिहा हुआ आतंक का सौदागर

नरेंद्र भाई बात नहीं बनी, गले लगाने की आपकी नीति फेल हो गई है: राहुल गांधी

मुंबई हमले का गुनहगार आतंकी हाफिज सईद पाकिस्तान में नजरबंदी से रिहा हो गया है. रिहा होते ही हाफिज ने कश्मीर राग छेड़ दिया. हाफिज सईद ने एक वीडियो संदेश में कहा कि मेरी रिहाई से भारत की किरकिरी हुई है. भारत मेरा कुछ नहीं बिगाड़ सकता, कश्मीर आजाद होकर रहेगा. उसने कहा, ''हुकूमत के जितने लोग और सरकार के अधिकारी ये सब आकर ये कह रहे थे कि इनको रिहा नहीं करना लेकिन जजों ने उनकी तमाम बातें सुनकर उनको रद्द करके मेरी रिहाई का हुकुम दे दिया. मैं समझता हूं कि ये पाकिस्तान की आजादी की जीत है और इंशाल्लाह-इंशाल्लाह कश्मीर भी आजाद होकर रहेगा, क्योंकि मैं कश्मीर का केस लड़ रहा हूं और कश्मीर की वजह से भारत मेरे पीछे पड़ा हुआ है.''

हाफिज सईद ने कहा, ''उसकी (भारत) सब मेहनतें और कोशिशें नाकाम हुईं, अल्लाह ने मुझे रिहाई दी, मैं अल्लाह से दुआ करता हूं कि अल्लाह इसमें बरकत अता फरमाए और मुझे और मेरे सारे साथियों, जमात के सारे, तमाम लोगों को तौफीक दे कि हम अल्लाह की खातिर इस मुल्क की आजादी और कश्मीर की आजादी की खातिर हम भरपूर किरदार अदा करें, अल्लाह हम सबकी मदद अता फरमाए.''

कौन है हाफिज सईद?

नरेंद्र भाई बात नहीं बनी, गले लगाने की आपकी नीति फेल हो गई है: राहुल गांधी

हाफिज सईद आतंकी संगठन जमात-उद-दावा का चीफ है. आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा का संस्थापक है. 13 दिसंबर 2001 में संसद पर हुए हमले की साजिश रचने वालों में ये शामिल था. 11 जुलाई 2006 को मुंबई की ट्रेनों में हुए धमाकों में भी इसका हाथ था और मुंबई में 26/11 आतंकी हमले का मास्टरमाइंड है. इस हमले में 167 बेगुनाह मारे गए थे. हाफिज सईद सिर्फ भारत में ही नहीं पूरी दुनिया में वांटेड है. अप्रैल 2012 में अमेरिका ने आतंकवाद के लिए जिम्मेदार लोगों की लिस्ट जारी की. हाफिज सईद का इस लिस्ट में नंबर दो पर था. अमेरिका ने इसके ऊपर एक करोड़ डॉलर का इनाम भी घोषत कर रखा है. भारत ने सईद के खिलाफ इंटरपोल का रेड कॉर्नर नोटिस भी जारी किया हुआ है. यही नहीं, संयुक्त राष्ट्र इसके संगठन जमात-उद-दावा को आतंकी संगठन घोषित कर चुका है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लद्दाख में J&K हाईकोर्ट की बेंच होगी स्थापित, केंद्र सरकार का फैसला
लद्दाख में J&K हाईकोर्ट की बेंच होगी स्थापित, केंद्र सरकार का फैसला
40 लाख नए घर और 695 KM मेट्रो का खाका लागू, 2047 तक बदल जाएगा दिल्ली का नक्शा
40 लाख नए घर और 695 KM मेट्रो का खाका लागू, 2047 तक बदले जाएगा दिल्ली का नक्शा
Xप्लेन: सऊदी-तुर्की-पाकिस्तान के डिफेंस पैक्ट से मिस्र क्यों दूर? समझिए भारत फैक्टर?
Xप्लेन: सऊदी-तुर्की-पाकिस्तान के डिफेंस पैक्ट से मिस्र क्यों दूर? समझिए भारत फैक्टर?
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीनी के स्टॉक पर सरकार की नजर, जारी किया नोटिफिकेशन
चीनी के स्टॉक पर सरकार की नजर, जारी किया नोटिफिकेशन
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
अब घर बैठे मिलेगा यूरिया, इस तकनीक को अपनाएं किसान
अब घर बैठे मिलेगा यूरिया, इस तकनीक को अपनाएं किसान
बलूचिस्तान के सरनान इलाके पर बलूचों का कब्जा, पुलिस थाने को उड़ाया
बलूचिस्तान के सरनान इलाके पर बलूचों का कब्जा, पुलिस थाने को उड़ाया
Embed widget