एक्सप्लोरर

राहुल के सवाल के जवाब में लोगों ने कहा, 'गुजरात में विकास पागल हो गया है'

अहमदाबाद: गुजरात में इस साल के आखिर में विधानसभा चुनाव होने हैं, उससे पहले सूबे की सियासत गरमा गई है. राहुल गांधी के गुजरात दौरे के बाद राज्य में चुनाव की गहमगहमी अपने चरम पर पहुंच गई है.

राहुल गांधी ने अपने दौरे के दौरान पीएम मोदी को जमकर निशाने पर लिया. मोदी के साथ गुजरात के विकास के दावे और मॉडल का भी मज़ाक उड़ाया.

कांग्रेस उपाध्यक्ष ने कहा कि सूबे की सरकार रिमोट कंट्रोल से चल रही है और पूरा कंट्रोल दिल्ली से है. लेकिन राहुल का दावा है कि गुजरात और केंद्र की सरकार किसानों को भूल गई है.

याद रहे कि गुजरात में कांग्रेस अपना चुनाव प्रचार जमकर सोशल मीडिया पर चला रहा है. राहुल ने अपने गुजरात दौरे के दौरान कांग्रेस के सोशल मीडिया कैंपेन 'विकास पागल हो गया' का जिक्र करते हुए राहुल ने भीड़ से पूछा कि  विकास को क्या हो गया है? जवाब भीड़ ने गुजराती जुबान में कहा 'गाडो थई छो' यानी पागल हो गया है.

आपको बता दें कि बीते 19 से साल से सूबे में बीजेपी की सरकार है. करीब 13 साल सीएम रहने के बाद नरेंद्र मोदी अब पीएम बन चुके हैं, लेकिन अपने गृह राज्य में बीजेपी को दोबारा सत्ता दिलाना उनके लिए बड़ी चुनौती है.

पीएम मोदी के लिए इस बार पटेल समाज की नाराज़गी का सामना है. पटेल बिरादरी के नेता हार्दिक पटेल अपने समाज के लिए आरक्षण की मांग को लेकर आंदोलनरत हैं और उन्होंने राहुल के गुजरात दौरे का स्वागत किया है. हार्दिक पटेल ने कांग्रेस से गठबंधन के संकेत भी दिए हैं.

पिछले चुनाव को मद्देनज़र रखें तो ये कहा जा सकता है कि इस बार गुजरात विधानसभा का चुनाव नवंबर के आखिरी या दिसंबर के पहले हफ्ते में हो सकता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी के छात्रों की गूंज कार्यक्रम से DMK खफा, कहा- ‘हम किसी को भी तमिल...’
राहुल गांधी के छात्रों की गूंज कार्यक्रम से DMK खफा, कहा- ‘हम किसी को भी तमिल...’
CJP Protest Live Updates: CJP कानून का पालन नहीं करती, पुलिस की गलत छवि पेश की- दिल्ली पुलिस
LIVE: CJP कानून का पालन नहीं करती, पुलिस की गलत छवि पेश की- दिल्ली पुलिस
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
CJP प्रोटेस्ट के बीच राहुल गांधी का बड़ा ऐलान, कहा - 'कल पूरा भारत...'
CJP प्रोटेस्ट के बीच राहुल गांधी का बड़ा ऐलान, कहा - 'कल पूरा भारत...'

वीडियोज

SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!
कॉकरोच ने छोडा मैदान, अब विपक्ष करेगा घमासान?
नेताओं का मंदिर-दर्शन, भक्ति या वोट वाली शक्ति?
Mann Atisundar🥳 की जोड़ी संग SBS का 23वां बर्थडे, जमकर की मस्ती और खेले फन गेम्स! #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर फिर हमला, 11 भारतीय समेत 300 घायल, भारत ने की कड़ी निंदा
रियाद एयरपोर्ट पर फिर हमला, 11 भारतीय समेत 300 घायल, भारत ने की कड़ी निंदा
दिल्ली: CEC के खिलाफ फिर जुटे प्रदर्शनकारी, कनॉट प्लेस से किए गए डिटेन
दिल्ली: CEC के खिलाफ फिर जुटे प्रदर्शनकारी, कनॉट प्लेस से किए गए डिटेन
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
महंगा मॉडल नहीं, फिर भी सनरूफ का मजा, देखें 5 ऑप्शन
महंगा मॉडल नहीं, फिर भी सनरूफ का मजा, देखें 5 ऑप्शन
Embed widget