एक्सप्लोरर

राफेल सौदा: राहुल गांधी का हमला, कहा- पीएम ने पर्सनली बदली डील, कुछ तो घपला है?

कांग्रेस लगातार 36 विमानों की कीमत को लेकर सवाल उठा रही है. कांग्रेस का आरोप है कि रापेल के लिए यूपीए सरकार के समय हुए 126 विमानों की खरीद के सौदे से ज्यादा कीमत अदा की गई है.

नई दिल्ली: लड़ाकू विमान राफेल डील को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर पीएम मोदी पर सवाल उठाए हैं. राहुल गांधी ने कहा कि ये पहली बार हो रहा है जब सरकार देश को यह नहीं बता रही कि एक लड़ाकू विमान की कीमत क्या है? वहीं वित्त मंत्री जेटली ने राफेल डील के सवाल पर चुप्पी साध ली.

राहुल गांधी ने कहा, ''पहली बार हो रहा है कि रक्षा मंत्री कह रहीं है कि जो पैसा दिया है विमान खरीदने के लिए वो किसी को नहीं बताएंगे. ये क्या तरीका है? मैंने गुजरात के चुनाव में भी यह मुद्दा उठाया. मैंने कहा कि डील में घपला हुआ है.''

प्रधानमंत्री मोदी को निशाने पर लेते हुए राहुल गांधी ने कहा, ''प्रधानमंत्री ने पर्सनली ये डील करवाई है. इसके लिए प्रधानमंत्री पर्सनली पेरिस गए. वहां पर डील में बदवाल किए गए. ये बात पूरा देश जानता है. लेकिन रक्षा मंत्री कहती हैं कि हम देश को नहीं बताएंगे. इसका सिर्फ एक ही मतलब कि कोई ना कोई घपला जरूर हुआ है.''

रक्षा मंत्री ने राज्यसभा में क्या कहा? रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने राफेल डील से जुड़ी सूचनाएं गोपनीय हैं, इसलिए इसे साझा नहीं किया जा सकता. उन्होंने कहा, ''भारत और फ्रांस के बीच राफेल विमान की खरीद को लेकर हुए अंतर-सरकार समझौता के अनुच्छेद 10 के अनुसार, 2008 में भारत और फ्रांस के बीच किए गए सुरक्षा समझौते के प्रावधान विमानों की खरीद, गुप्त सूचनाओं की सुरक्षा व सामग्री के आदान-प्रदान पर लागू हैं."

क्या है डील? भारत को 2019 के अंत तक फ्रांस से 36 राफेल लडाकू विमान मिलने हैं. सितंबर 2016 में 36 राफेल लड़ाकू विमान की खरीद को लेकर भारत और फ्रांस ने करार पर हस्ताक्षर किए थे.

कांग्रेस को क्या आपत्ति है? कांग्रेस समेत विपक्ष के कई दल लगातार फ्रांस के साथ हुए इस करार को लेकर सवाल उठाते रहे हैं. कांग्रेस लगातार 36 विमानों की कीमत को लेकर सवाल उठा रही है.

कांग्रेस का आरोप है कि मोदी सरकार ने देश की नामी कंपनी एचएएल को नजरअंदाज कर दिया है. सौदे से एचएएल को बाहर कर रिलाइंस ग्रुप को फायदा पहुंचाया गया है. जबकि 2015 के यूपीए की डील में फ्रांस की डासू एविएशन और एचएएल में करार हुआ था.

एनडीए सरकार ने 2015 की सभी शर्तों को बदल कर पूरी तरह नया सौदा किया. खबरों के मुताबिक एनडीए के सौदे में 36 राफेल लड़ाकू विमान के लिए 58 हजार करोड़ रुपये खर्च होंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पश्चिम बंगाल चुनाव से पहले बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, मुख्य सचिव और गृह सचिव हटाये गये, जानें अब किसे मिली जिम्मेदारी
पश्चिम बंगाल चुनाव से पहले बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, मुख्य सचिव और गृह सचिव हटाये गये, जानें अब किसे मिली जिम्मेदारी
ईद के नए कपड़ों लेकर पति से हुआ झगड़ा, 14 महीने की बच्ची को मां ने गला दबाकर मार डाला, चौंकाने वाला मामला
ईद के नए कपड़ों लेकर पति से हुआ झगड़ा, 14 महीने की बच्ची को मां ने गला दबाकर मार डाला, चौंकाने वाला मामला
ओडिशा के SCB मेडिकल कॉलेज के ICU में भीषण आग, 10 मरीजों की मौत, 5 गंभीर
ओडिशा के SCB मेडिकल कॉलेज के ICU में भीषण आग, 10 मरीजों की मौत, 5 गंभीर
गर्मी से राहत! फिर होगी बारिश? दिल्ली-यूपी समेत देश के लिए मौसम विभाग की ताजा भविष्यवाणी
गर्मी से राहत! फिर होगी बारिश? दिल्ली-यूपी समेत देश के लिए मौसम विभाग की ताजा भविष्यवाणी

वीडियोज

Sansani:अलविदा माफ करना हरीश! |Ghaziabad | Crime News
Maharashtra News: नवी मुंबई में मौत का तांडव! युवक ने फुटपाथ पर चढ़ाई Scorpio...! | Road Saftey
Iran Israel War: कौन हैं Mojtaba Khamenei? 25 कहानियों मेंसमझिए ईरान की सत्ता का पूरा गणित! | Trump
Iran Israel War: ईरान के ताबड़तोड़ हमले जारी...कैसे रोकेगा इजरायल? | Trump | Breaking
Sandeep Chaudhary: 21 दिन..निष्पक्ष चुनाव कैसे संभव? विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | Election 2026

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'अगर खर्ग पर हमला हुआ तो...', IRGC नेवी चीफ ने दी अमेरिका को खुलेआम धमकी, अब क्या करेंगे ट्रंप
'अगर खर्ग पर हमला हुआ तो...', IRGC नेवी चीफ ने दी अमेरिका को खुलेआम धमकी, अब क्या करेंगे ट्रंप
Pithoragarh News: एक झटके में खत्म हुई 3 जिंदगियां! पिथौरागढ़ में खाई में गिरी कार, सेना का जवान भी शामिल
एक झटके में खत्म हुई 3 जिंदगियां! पिथौरागढ़ में खाई में गिरी कार, सेना का जवान भी शामिल
ट्रंप के इशारों पर नाचेगा चीन! कह दी बड़ी बात, स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज पर कब्जे की धमकी, अब कुछ होगा बड़ा?
ट्रंप के इशारों पर नाचेगा चीन! कह दी बड़ी बात, स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज पर कब्जे की धमकी, अब कुछ होगा बड़ा?
‘यहां कोई चैरिटी लीग खेलने नहीं आया है…’ पहले सलमान अली आगा को रन आउट कर चिढ़ाया, फिर लिटन दास ने दिया तीखा जवाब
‘यहां कोई चैरिटी लीग खेलने नहीं आया है…’ पहले सलमान अली आगा को रन आउट कर चिढ़ाया, फिर लिटन दास ने दिया तीखा जवाब
'केडी: द डेविल' के नए गाने ने मचाया धमाल, 'सरके चुनर तेरी सरके' में नोरा फतेही और संजय दत्त ने लगाई आग
'केडी: द डेविल' के नए गाने ने मचाया धमाल, 'सरके चुनर तेरी सरके' में नोरा फतेही और संजय दत्त ने लगाई आग
Rajya Sabha Elections 2026: राज्यसभा चुनाव के लिए बड़ा खेल! आज वोटिंग, बिहार, ओडिशा और हरियाणा में कड़ी टक्कर, जानें क्या है नंबर गेम
राज्यसभा चुनाव के लिए बड़ा खेल! आज वोटिंग, बिहार, ओडिशा और हरियाणा में कड़ी टक्कर, जानें क्या है नंबर गेम
वीजा इंटरव्यू के लिए ऐसे करें तैयारी, काम आएंगे ये टिप्स
वीजा इंटरव्यू के लिए ऐसे करें तैयारी, काम आएंगे ये टिप्स
शादी में पावर और स्टाइल का तड़का! दुल्हन ने हायाबूसा चलाकर ली एंट्री, लोग बोले- ये हुई न ब्राइड
शादी में पावर और स्टाइल का तड़का! दुल्हन ने हायाबूसा चलाकर ली एंट्री, लोग बोले- ये हुई न ब्राइड
Embed widget