एक्सप्लोरर

रघुराम राजन बोले- कोरोना की रोकथाम के लिये विकेंद्रित तरीका अपनाने वाले देश ज्यादा सफल

राजन ने कहा कि भारत में चार घंटे के नोटिस पर देशव्यापी 'लॉकडाउन' लगाया गया. जिन क्षेत्रों में उस समय कोरोना वायरस के मामले नहीं थे, वे इससे आर्थिक रूप से व्यापक रूप से प्रभावित हुए.

नई दिल्ली: रिजर्व बैंक के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन ने कहा है जिन देशों ने कोरोना वायरस महामारी की रोकथाम के लिये विकेंद्रित तरीके अपनाये, वे अन्य देशों की तुलना में इस मोर्चे पर बेहतर रहे हैं. उन्होंने जर्मनी और दक्षिण कोरिया का उदाहरण देते हुए कहा कि इन देशों में केंद्र के स्तर पर संसाधनों का आबंटन किया लेकिन उसे कैसे खर्च करना है, किस प्रकार रखना है, उसका जिम्मा प्रांतों पर छोड़ दिया.

राजन ने कहा कि भारत में चार घंटे के नोटिस पर देशव्यापी 'लॉकडाउन' लगाया गया. जिन क्षेत्रों में उस समय कोरोना वायरस के मामले नहीं थे, वे इससे आर्थिक रूप से व्यापक रूप से प्रभावित हुए. उन्होंने यू ट्यूब चैनल कारोना नॉमिक्स से बातचीत में कहा, ''मैं केंद्र के स्तर पर निर्णय लेने में होने वाली कठिनाइयों को रेखांकित करना चाहता हूं...उदाहरण के लिये भारत का अनिवार्य रूप से पूरे देश को बंद करने का निर्णय.''

'लॉकडाउन' के वक्त मुंबई और दिल्ली संक्रमण के केंद्र थे

राजन ने कहा, ''...आपको तुंरत पता चल गया कि जिन इलाकों में कोरोना वायरस संक्रमण के ज्यादा मामले नहीं है, उन पर आर्थिक रूप से ज्यादा असर पड़ा है. इसीलिए पूरे देश में बंद को देखते हुए संभवत: कुछ जगहों पर उसे जल्दी वापस लेना पड़ा.'' कोरोना नॉमिक्स यूट्यूब का चैनल है जहां दुनिया के शीर्ष आर्थिक विशेषज्ञ कोरोना वायरस के आर्थिक प्रभाव से निपटने के उपायों पर चर्चा करते हैं. उन्होंने कहा कि जब पूरे देश में 'लॉकडाउन' लगाया गया, मुंबई और दिल्ली संक्रमण के केंद्र थे. जबकि उस समय पूर्वोत्तर के कुछ क्षेत्रों में संक्रमण के ज्यादा मामले नहीं थे.

फिलहाल द यूनिवर्सिटी ऑफ शिकागो बूथ स्कूल ऑफ बिजनेस के प्रोफेसर राजन ने कहा कि विकेंद्रीकरण के तहत स्थानीय स्तर पर समस्याओं के समाधान की अनुमति दी जाती है और निश्चित रूप से केंद्र सरकार इसमें मदद करती है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तमिलनाडु में पूर्ण गौहत्या बैन पर सुप्रीम कोर्ट ने पलटा हाई कोर्ट का फैसला, मद्रास HC के आदेश पर लगाई रोक
तमिलनाडु में पूर्ण गौहत्या बैन पर सुप्रीम कोर्ट ने पलटा हाई कोर्ट का फैसला, मद्रास HC के आदेश पर लगाई रोक
संभल, मथुरा और ज्ञानवापी पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा- मध्यस्थता से करें समाधान, हिंदू-मुस्लिम पक्षकार बोले- सुनवाई जरूरी
संभल, मथुरा और ज्ञानवापी पर SC ने कहा- मध्यस्थता से करें समाधान, हिंदू-मुस्लिम पक्षकार बोले- सुनवाई जरूरी
Explained: कहीं रिमझिम तो कहीं सूखा क्यों? 15 राज्यों में कुल 72% कम बारिश, क्या बिना बरसे गुजर जाएगा मानसून?
कहीं रिमझिम तो कहीं सूखा क्यों? 15 राज्यों में कुल 72% कम बारिश, क्या बिना बरसे गुजरेगा मानसून?
4 महीने पहले की थी लव मैरिज, नई-नवेली दुल्हन ने की खुदकुशी, सुसाइट नोट में लिखा- मां मुझसे गलती हो गई
4 महीने पहले की थी लव मैरिज, नई-नवेली दुल्हन ने की खुदकुशी, सुसाइट नोट में लिखा- मां मुझसे गलती हो गई

वीडियोज

US Iran War | Crude Oil Price Hike | Hormuz तेल की कीमतों में 3% से ज्यादा का उछाल!
US Iran War | America Attack Iran | Trump | Black Out :ईरान पर अमेरिका का सबसे बड़ा प्रहार!
Sansani | Crime News : Patna Junction पर सरेआम अपहरण और हत्या!
Special Task S2: Amritsar से Kandhar तक..IC-814 हाईजैक की खौफनाक दास्तान Jagwinder Patial के साथ
Iran US War Update: खत्म हुआ मातम..अब ईरान US पर दागेगा एटम बम? | America | IRGC | Khamenei

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Bangkok Pub Fire: बैंकॉक के पब में कैसे लगी आग? बाथरूम में मिलीं सबसे ज्यादा लाशें, 27 जिंदा जले, ये रहा मौतों का असली कारण
बैंकॉक के पब में कैसे लगी आग? बाथरूम में मिलीं सबसे ज्यादा लाशें, 27 जिंदा जले, ये रहा मौतों का असली कारण
'नरोत्तम मिश्रा की पहचान आतंक अन्याय और अत्याचार...', दतिया उपचुनाव के बीच दिग्विजय सिंह का बड़ा बयान
'नरोत्तम मिश्रा की पहचान आतंक अन्याय और अत्याचार...', दतिया उपचुनाव के बीच दिग्विजय सिंह का बड़ा बयान
Explained: कहीं रिमझिम तो कहीं सूखा क्यों? 15 राज्यों में कुल 72% कम बारिश, क्या बिना बरसे गुजर जाएगा मानसून?
कहीं रिमझिम तो कहीं सूखा क्यों? 15 राज्यों में कुल 72% कम बारिश, क्या बिना बरसे गुजरेगा मानसून?
VIDEO: 'अरे बाप रे, इतना लंबा छक्का, गेंद चली गई 305 मीटर ऊंची', एंड्रीस गॉस ने खेली 94 रनों की धमाकेदार पारी
VIDEO: 'अरे बाप रे, इतना लंबा छक्का, गेंद चली गई 305 मीटर ऊंची', एंड्रीस गॉस ने खेली 94 रनों की धमाकेदार पारी
ईरान-अमेरिका जंग के बीच नेतन्याहू का बड़ा बयान, 'वे अपने वादे को तोड़ते हैं, हमें ट्रंप को...'
ईरान-अमेरिका जंग के बीच नेतन्याहू का बड़ा बयान, 'वे अपने वादे को तोड़ते हैं, हमें ट्रंप को...'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच के लिए SIT फिर जाएगी अयोध्या, इन लोगों से हो सकती है पूछताछ
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच के लिए SIT फिर जाएगी अयोध्या, इन लोगों से हो सकती है पूछताछ
AIIMS Delhi में MBBS के लिए कितने नंबर चाहिए? जानें जनरल से SC/ST तक का स्कोर
AIIMS Delhi में MBBS के लिए कितने नंबर चाहिए? जानें जनरल से SC/ST तक का स्कोर
स्क्रीन देखते-देखते थक जाती हैं आंखें? फोन में तुरंत बदलें ये सेटिंग्स
स्क्रीन देखते-देखते थक जाती हैं आंखें? फोन में तुरंत बदलें ये सेटिंग्स
Embed widget