एक्सप्लोरर

राफेल विवाद: कांग्रेस के आरोपों पर BJP का पलटवार, कहा- राहुल का बयान शर्मनाक, पाकिस्तान की मदद करना चाहते हैं

रविशंकर प्रसाद ने कहा, ‘’राहुल गांधी राफेल की सभी जानकारियों को सार्वजनिक करवाकर पाकिस्तान की मदद करना चाहते हैं. कांग्रेस पार्टी भ्रष्टाचार की जननी है.’’

नई दिल्ली: राफेल डील विवाद को लेकर देश की राजनीति में भूचाल आ गया है. फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद के बयान के बाद से कांग्रेस लगातार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर घोटाले का आरोप लगा रही है. कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा है कि फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद ने जो आरोप लगाए हैं उसका साफ मतलब है कि पीएम मोदी ने राफेल सौदे में भ्रष्टाचार किया है, चोरी की है. राहुल गांधी के इस बयान पर बीजेपी ने पलटवार करते हुए कहा है कि राफेल डील को लेकर कांग्रेस के सभी आरोप गलत हैं. डील के लिए रिलायंस का नाम चुनने में सरकार की कोई भूमिका नहीं थी. बीजेपी ने कहा है कि राहुल गांधी इस डील की जानकारी सार्वजनिक करके पाकिस्तान की मदद करना चाहते हैं. राहुल का बयान स्तरहीन- बीजेपी बीजेपी की तरफ से केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की. रविशंकर प्रसाद ने कहा, ‘’राहुल गांधी का बयान शर्मनाक और स्तरहीन है.’’ उन्होंने कहा, ‘’कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने देश के लोकप्रिय और प्रमाणिक नेता और ईमानदारी के प्रतीक पीएम मोदी को चोर कहा है. आजाद भारत में आज तक किसी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने ऐसे शब्दों का प्रयोग किसी प्रधानमंत्री के बारे में नहीं किया है.’’ राफेल डीलः राहुल गांधी का पीएम मोदी पर करारा वार, जनता जान गई है कि देश का 'चौकीदार' चोर है बीजेपी ने गिनाए राहुल पर लगे तमाम आरोप रविशंकर प्रसाद ने आगे कहा, ‘’बिना किसी गुण और काबिलियत के, सिर्फ और सिर्फ अपने परिवार के कारण राहुल गांधी कांग्रेस अध्यक्ष बने. इसलिए उनसे कोई और उम्मीद की भी नहीं जा सकती.’’ उन्होंने कहा, ‘’एक ऐसा व्यक्ति जो भ्रष्टाचार, जमीन और शेयर की लूट में अपनी माता के साथ बेल पर बाहर हो, एक ऐसा व्यक्ति जो अपने बहनोई की तरफ से जमीन लूटने पर खामोश रहे और एक जिसके पूरे परिवार ने बोफोर्स में घूस ली हो उससे देश कोई अपेक्षा नहीं कर सकता.’’ राफेल विवाद: एक बयान और देश की सियासत में भूचाल, पिछले कुछ घंटों की वो कहानी जो सबको झकझोर रही है रविशंकर प्रसाद ने कहा, ‘’राहुल गांधी राफेल की सभी जानकारियों को सार्वजनिक करवाकर पाकिस्तान की मदद करना चाहते हैं. कांग्रेस पार्टी भ्रष्टाचार की जननी है.’’ राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस देखें- यह भी पढ़ें- राफेल विवाद: एक बयान और देश की सियासत में भूचाल, पिछले कुछ घंटों की वो कहानी जो सबको झकझोर रही है फिर शुरू हो सकता है राम मंदिर आंदोलनः VHP ने 5 अक्टूबर को 36 संतों की बैठक बुलाई कांग्रेसियों के पोस्टर में दिखा राहुल गांधी का शिव भक्त रूप, सभाओं में लगेंगे बम-बम भोले के नारे
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कमरे में पति की लाश, खून से लथपथ पड़ा बेटा और फोन चला रही थी डॉक्टर पत्नी, कर्नाटक में मर्डर से सनसनी
कमरे में पति की लाश, खून से लथपथ पड़ा बेटा और फोन चला रही थी डॉक्टर पत्नी, कर्नाटक में मर्डर से सनसनी
Supreme Court: बीमार-बुजुर्ग कैदियों की समय से पहले रिहाई पर SC का बड़ा आदेश, 3 महीने में बनाएं स्पष्ट नीति, पोर्टल पर भी हो ट्रैकिंग की सुविधा
बीमार-बुजुर्ग कैदियों की समय से पहले रिहाई पर SC का बड़ा आदेश, 3 महीने में बनाएं स्पष्ट नीति, पोर्टल पर भी हो ट्रैकिंग की सुविधा
Hyderabad School: हैदराबाद कलमा होमवर्क मामले पर स्कूल सख्त, परिवार ने शिकायत ली वापस, टीचर बर्खास्त
हैदराबाद कलमा होमवर्क मामले पर स्कूल सख्त, परिवार ने शिकायत ली वापस, टीचर बर्खास्त
India Monsoon 2026: मानसून क्यों पड़ा कमजोर? देश में 51% कम बारिश ने बढ़ाई चिंता, जानिए एल नीनो का कितना पड़ रहा असर
मानसून क्यों पड़ा कमजोर? देश में 51% कम बारिश ने बढ़ाई चिंता, जानिए एल नीनो का कितना पड़ रहा असर

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या अमेरिका के सैनिकों में हो गई मर्दाना कमी? चर्चा में ट्रंप प्रशासन का अनोखा फैसला
क्या अमेरिका के सैनिकों में हो गई मर्दाना कमी? चर्चा में ट्रंप प्रशासन का अनोखा फैसला
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
JJD की वीणा मानवी ने बताया क्यों रद्द हुआ नामांकन, बोलीं- 'आज नीतीश कुमार CM होते तो…'
JJD की वीणा मानवी ने बताया क्यों रद्द हुआ नामांकन, बोलीं- 'आज नीतीश कुमार CM होते तो…'
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
मानसून सत्र: ‘फिर वही करने जा रही सरकार’, परिसीमन बिल लाने की खबर से भड़के खरगे, PM मोदी को लेटर
‘फिर वही करने जा रही सरकार’, संसद में परिसीमन बिल लाने की खबर से भड़के खरगे, PM मोदी को लिखा लेटर
ममता को झटके पर झटका! मदन मित्रा के बाद अब कोयल मलिक का इस्तीफा, भूपेन्द्र यादव से की मुलाकात
ममता को झटके पर झटका! मदन मित्रा के बाद अब कोयल मलिक का इस्तीफा, भूपेन्द्र यादव से की मुलाकात
Embed widget