एक्सप्लोरर

Raaj Ki Baat: आखिर ऐसा कौनसा शॉट खेला कि आलाकमान के लाडले बन बैठे नवजोत सिंह सिद्धू

जिन सिद्धू को पंजाब कांग्रेस भाव नहीं दे रही थी वो आलाकमान के अचानक लाडले कैसे हो गए. अचानक आखिर ऐसा क्या हो गया कि पूरा गांधी परिवार सिद्धू को साधने में लग गया है.

राज की बातः पंजाब में सियासत 2022 की चुनावी जंग के मद्देनजर परवान चढ़ रही है. सूबे की सियासत में धमाल मचना शुरु हो और सिद्धू अपना कमाल न दिखाएं ये भला कैसे मुमकिन है. सो सिद्धू सियासत की पिच पर फॉर्म में हैं और फ्रंटफुट पर बैटिंग शुरु हो गई है. पर सवाल सभी के मन में है कि जो सिद्धू अब तक अलग-थलग नजर आ रहे थे, नेपथ्य में थे वो अचानक सियासी मंच पर मुख्य और मुखर कैसे हो गए.

इन सवालों के जवाब में ही छिपी है आज के राज की बात. राज की बात ये है कि पंजाब में बदलती पॉलिटिकल परिस्थितियों ने सिद्धू को सिर उठाने का मौका दे दिया.

सियासी पिच पर नवजोत सिंह सिद्धू कैसे मौका देखकर पैंतरा बदलते हैं ये किसी से छिपा नहीं है. जब बीजेपी में थे तब कांग्रेस को कोसते रहे, लेकिन टिकट कटने पर अपने राजनैतिक गुरु और ‘भगवान’ अरुण जेटली को चुनाव हरवाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी और कांग्रेस में रहते हुए भी कलह के कौन-कौन से कलर उन्होंने छेड़े ये किसी से छिपा नहीं है. राज की बात ये है कि अपनी सियासत में नई संभावनाओं को देखते हुए सिद्धू एक बार फिर से अपने चिर परिचित अंदाज में आ गए हैं.

दरअसल, पंजाब में मुख्य विपक्षी दल की भूमिका में आ चुकी आम आदमी पार्टी भी सूबे में नई रणनीतियों के साथ मैदान में उतर रही है. आम आदमी पार्टी ने ऐलान किया है कि उनकी सरकार बनी तो मुख्यमंत्री कोई सिख ही होगा. बस फिर क्या था पंजाब का सरकार बनने की ललक सिद्धू के मन में फिर से उठी और शुरु हो गए उनके सियासी दांवपेंच.

हालांकि, सिद्धू कोई अपने मन से सरकार बनने का ख्वाब देख बैठे ऐसा नहीं है. इसकी भूख तो उनके मन में आम आदमी पार्टी ने पैदा की जो लगातार उन पर डोरे डालने की कोशिश कर रही है.

इस मौके के देखते हुए सिद्धू मुखर हुए तो कांग्रेस आलाकमान अलर्ट हो गया. क्योंकि सिद्धू जिस में रहे उसके गले की फांस तो बनते ही बनते हैं लेकिन चुनावी मुहाने पर अगर उन्होंने कांग्रेस को छोड़कर पाला बदल दिया तो तो पंजा पंजाब में कमजोर पड़ सकता है लिहाजा दिल्ली में सोनिया, राहुल और प्रियंका गांधी वाड्रा ने दिल खोलकर उनका स्वगात किया. सिद्धू ने भी बयान जारी कि कि आलानेताओं से अच्छी बात उनकी हुई है.

वैसे अगर आम आदमी पार्टी की बात करें तो सिद्धू पर वे पिछली बार से ही डोरे डाल रही. आप पंजाब में मुख्य विपक्षी दल बन चुकी है. उसका जनाधार भी कम नहीं. ज़रूरत एक सिख चेहरे की थी, जो सिद्धू के रूप में उसे दिख रहा है. मगर सिद्धू बाल देखकर ही सिक्योर ऊपर से छक्का मारने में माहिर हैं. केजरीवाल की पार्टी का विकल्प सिद्धू ने बंद नहीं किया, लेकिन कांग्रेस में अभी वो अपनी पूरी जोर-आजमाइश कर रहे हैं.

चूँकि उन्हें झाड़ू का सहारा है लिहाज़ा कांग्रेस भी वक्त का तक़ाज़ा समझते हुए किसी भी क़ीमत में पूर्व क्रिकेटर की फ़ील्डिंग बिछाये है कि वह पंजे में ही रहें. अब ये वक्त पर है कि नवजोत सिंह सिद्धू कांग्रेस के साथ रहेंगे ये नए ठिकाने पर उनका ठौर होगा लेकिन राज की बात यही है कि उनका अचानक से मुखर हो जाना पंजाब में बदल रहे सियासी समीकरणों की वजह से है.

अब तवज्जों कांग्रेस से भी मिल रही है और लॉलीपॉप आम आदमी पार्टी से भी. ऐसे में सिद्धू जैसे राजनेता का मुखर हो जाना और अपनी शर्तों की फेहरिस्त फेंक देना कोई आश्चर्य पैदा नहीं करता.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
मोदी सरकार का नया गेम, पटनायक, स्टालिन, उद्धव, जगन मोहन से किया संपर्क
मोदी सरकार का नया गेम, पटनायक, स्टालिन, उद्धव, जगन मोहन से किया संपर्क
'संसद में बिल पारित कराने में बाधा न बने कांग्रेस', रिजिजू की खरगे को चिट्ठी
'संसद में बिल पारित कराने में बाधा न बने कांग्रेस', रिजिजू की खरगे को चिट्ठी
जगनमोहन के नेता ने ट्रैक्टर से खुदवाई सड़क, DCM पवन कल्याण का जांच के निर्देश
जगनमोहन के नेता ने ट्रैक्टर से खुदवाई सड़क, DCM पवन कल्याण का जांच के निर्देश

वीडियोज

Bollywood News: Tiger Shroff पर फायरिंग से मचा हड़कंप! कौन रच रहा था हमले की साजिश? (19.10.26)
YRKKH: Maira की खोई मुस्कान लौटाने की अनोखी कोशिश, Armaan-Abhira का नया सरप्राइज!
Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महिला आरक्षण-परिसीमन पर चर्चा-समर्थन की मांग, किरेन रिजिजू ने लिखा खरगे को पत्र 
महिला आरक्षण-परिसीमन पर चर्चा-समर्थन की मांग, किरेन रिजिजू ने लिखा खरगे को पत्र 
दिल्ली: जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन पर संदिग्ध को CISF ने दबोचा, देखें Video
दिल्ली: जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन पर संदिग्ध को CISF ने दबोचा, देखें Video
फ्रांस में दंगों और लूटपाट से प्रभावित इलाकों में लगेगा आंशिक कर्फ्यू, PM लेकोर्नू का आदेश
फ्रांस में दंगों और लूटपाट से प्रभावित इलाकों में लगेगा आंशिक कर्फ्यू, PM लेकोर्नू का आदेश
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, CCTV में खुलासा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, सीसीटीवी में खुलासा
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Explained: कैसे अनिल पंडित बना लॉरेंस बिश्नोई गैंग का 'खास हैंडलर'? कलां गांव से कैलिफोर्निया जा पहुंचा
कैसे अनिल पंडित बना लॉरेंस बिश्नोई गैंग का 'खास हैंडलर'? कलां गांव से कैलिफोर्निया तक
Embed widget