एक्सप्लोरर

Moosewala Murder Case: सिद्धू मूसेवाला के कातिलों को लेकर बड़ा अपडेट, हरियाणा के पेट्रोल पंप पर CCTV में हुए कैद

CCTV Footage In Moose Wala Murder: पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या मेें पुलिस कड़ियां जोड़ रही है. सीसीटीवी के मुताबिक़ दो संदिग्ध युवक फतेहाबाद के बीसला गांव पेट्रोल पम्प पर तेल डलवाने आए थे.

Punjabi Singer Sidhu Moosewala Murder Case: पंजाबी गायक और कांग्रेस नेता सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड (Sidhu Moosewala Murder) की जांच जारी है. इस बीच हरियाणा के पेट्रोल पंप (Petrol Pump) पर बोलेरो जीप में तेल भराने वाले तीन लोग शक के दायरे में आए हैं. मूसेवाला मर्डर केस की जांच में एक CCTV फुटेज पुलिस के हाथ लगा है. सीसीटीवी फुटेज (CCTV Footage) में नज़र आ रहे तीन में से दो लोग हरियाणा के सोनीपत (Sonipat) बताए जा रहे हैं. मूसेवाला मर्डर केस की गुत्थी को सुलझाने में ये सीसीटीवी फुटेज अहम भूमिका निभा सकता है. 

पुलिस सिद्धू मूसेवाला की हत्या को लेकर कई कड़ियां जोड़ने में लगी है. पुलिस को मिले सीसीटीवी फ़ुटेज के मुताबिक़ दो युवक फतेहाबाद के बीसला गांव पेट्रोल पम्प पर दिल्ली नम्बर की गाड़ी में तेल डलवाने आए थे. सीसीटीवी फुटेज के मुताबिक एक पेट्रोल पंप पर बोलेरो जीप तेल डलवाने के लिए रूकती है. गाड़ी से जो दो युवक नीचे उतरते हैं. ये दोनों युवक सोनीपत (Sonipat) के गैंगस्टर बताए जा रहे हैं.

मूसेवाला मर्डर केस में मिले अहम सबूत?

पुलिस के मुताबिक, जो दो युवक गाड़ी से तेल भरवाने के लिए नीचे उतरते हैं वो सोनीपत के कुख्यात बदमाश पर्वत फौजी और जांटी गैंगस्टर बताए जा रहे हैं. पुलिस उनकी टोह में है. इससे पहले इस मामले में पंजाब पुलिस ने शक के आधार पर फतेहाबाद के भिरडाना निवासी पवन और एक अन्य शख्स नसीब को दबोचा है. पवन बिश्नोई कंबाइन का कारोबार करता है. नसीब की पंक्चर की दुकान है. सिद्धू मूसेवाला मामले में गैंगस्टर लॉरेंस विश्नोई दिल्ली पुलिस की रिमांड पर है. उससे लगातार पूछताछ चल रही है. हालांकि उसने अपना जुर्म कुबूल नहीं किया है.

शूटर्स की तलाश जारी

पंजाब पुलिस (Punjab Police) के मुताबिक लॉरेंस विश्नोई (Lawrence Bishnoi) और कनाडा में बैठे गोल्डी बरार (Goldy Brar) के गुर्गों ने पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला (Sidhu Moose Wala) की हत्या की. लॉरेंस बिश्नोई का कहना है कि वह जेल में था. उसके पास कोई फोन मौजूद नहीं था. सोशल मीडिया पर पोस्ट किसने कि उसे कोई जानकारी नहीं है. जेल नंबर 8 में उसके बैरक की तलाशी भी हो चुकी है. उसके पास से कोई फोन बरामद नहीं हुआ है. सिद्दू मूसेवाला की हत्या के पीछे कौन है? वह नहीं जानता है. दिल्ली पुलिस की टीम को जानकारी मिली है कि जो शूटर है वो नेपाल में हो सकता है. इसी वजह से दिल्ली पुलिस की टीम नेपाल में भी मौजूद है और शूटर्स की तलाश कर रही है.

ये भी पढ़ें:

Sidhu Musewala: चंडीगढ़ में आज अमित शाह से मुलाकात कर सकता है सिद्धू मूसेवाला का परिवार, CBI जांच की करेंगे मांग

Punjab News: अकाल तख्त के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने Z कैटेगरी की सुरक्षा लेने से किया इनकार, केंद्र को दिया ये जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest LIVE: सरकार से CJP को बातचीत के ऑफर पर बोले जितेन्द्र सिंह- कल से अब तक चार बार हुई कोशिश
LIVE: सरकार से CJP को बातचीत के ऑफर पर बोले जितेन्द्र सिंह- कल से अब तक चार बार हुई कोशिश
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री और PM से जवाब
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री से जवाब
CJP से बात करने जंतर-मंतर जाएंगे मंत्री? मानी शर्त, मोदी सरकार बोली- आइए बैठकर करें बात
CJP से बात करने जंतर-मंतर जाएंगे मंत्री? मानी शर्त, मोदी सरकार बोली- आइए बैठकर करें बात
'आप क्रोनोलॉजी समझिए...', CJP प्रोटेस्ट के दौरान नड्डा की PC को लेकर भड़के जयराम रमेश, कहा- 'समस्या...'
'आप क्रोनोलॉजी समझिए...', CJP प्रोटेस्ट के दौरान नड्डा की PC को लेकर भड़के जयराम रमेश

वीडियोज

CJP Protest : CJP प्रदर्शन, 110 वीडियो, महिलाओं से छेड़छाड़! हाई कोर्ट में खुलासे! |ABPLIVE
त्रिपुरा के DGP अनुराग धनखड़ का निधन, बागपत में पसरा सन्नाटा
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पेपर लीक के दोषियों को सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर आया CJP का पहला रिएक्शन 
'पेपर लीक के दोषियों को सजा के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर CJP का रिएक्शन 
'दुनिया पागल थोड़ी न है!', सरकार छात्रों से बातचीत के लिए तैयार तो इकरा हसन ऐसा क्यों बोलीं?
'दुनिया पागल थोड़ी न है!', सरकार छात्रों से बातचीत के लिए तैयार तो इकरा हसन ऐसा क्यों बोलीं?
Explained: धर्मेंद्र प्रधान को क्यों नहीं गंवा सकती मोदी सरकार? जबकि एक इस्तीफे पर थम जाएगा CJP आंदोलन
धर्मेंद्र प्रधान को क्यों बचा रही मोदी सरकार? जबकि एक इस्तीफे पर थम जाएगा CJP आंदोलन
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
छात्रों के समर्थन में जंतर-मंतर पहुंचे पहलवान बजरंग पूनिया, BJP नेता बबीता फोगाट ने भी सरकार पर तोड़ी चुप्पी
जंतर-मंतर पहुंचे पहलवान बजरंग पूनिया, BJP नेता बबीता फोगाट ने भी सरकार पर तोड़ी चुप्पी
'इस्तीफा लेने से सरकार नहीं गिरती', PM मोदी को लिखी चिट्ठी के बाद अब क्या बोले अन्ना हजारे
'इस्तीफा लेने से सरकार नहीं गिरती', PM मोदी को लिखी चिट्ठी के बाद अब क्या बोले अन्ना हजारे
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
Embed widget