एक्सप्लोरर

पंजाब: पठानकोट हमले के शहीद के परिवार से मारपीट, CM ने दिए कार्रवाई के आदेश

गुरदासपुर: पठानकोट आतंकवादी हमले के शहीद कुलवंत सिंह के छोटे भाई और उनकी पत्नी को एक ट्रैवल एजेंट ने पैसों के विवाद में कथित तौर पर पीट दिया. जिसके बाद पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के आदेश दिए.

फरार दोषियों को पकड़ने के लिए छापेमारी

खबरों के मुताबिक 13 मई को हरदीप सिंह और उनकी पत्नी कुलविंदर कौर की भैनी मियां खान थाना क्षेत्र में पिटाई की गई. जिसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है. पंजाब पुलिस ने घटना पर विस्तृत रिपोर्ट आज मुख्यमंत्री को सौंपी और कहा कि फरार दोषियों को पकड़ने के लिए छापेमारी जारी है.

एक सरकारी विज्ञप्ति में बताया गया कि घटना का स्वत: संज्ञान लेते हुए अमरिंदर ने डीजीपी को निर्देश दिया कि गहन जांच शुरू की जाए और शहीद हवलदार के परिजन को पूरी सुरक्षा सुनिश्चित की जाए.

डीजीपी ने दिए मामले की गहन जांच के आदेश

मुख्यमंत्री के निर्देश पर कार्रवाई करते हुए डीजीपी ने मामले की गहन जांच के आदेश दिए हैं. मुख्यमंत्री को भेजी गई पुलिस रिपोर्ट के मुताबिक विवाद तब शुरू हुआ जब हरदीप ने चक शरीफ के ट्रैवल एजेंट गुरनाम सिंह को नौ लाख रूपये अमेरिका भेजने के लिए दिए. गुरनाम ने जब पैसा विदेश नहीं भेजा तो हरदीप के परिवार ने पैसा लौटाए जाने की मांग की.

एजेंट ने किया चार लाख रूपए लौटाने का वादा

पुलिस ने कहा, ‘‘एजेंट ने खर्च के एक लाख 60 हजार काटकर तीन लाख 40 हजार रूपये लौटा दिए. बाकी रुपयों के लिए एजेंट ने हलफनामे पर हस्ताक्षर कर चार लाख रूपये लौटा देने का वादा किया.’’

बहरहाल एजेंट ने पैसे नहीं लौटाने के कथित तौर पर बहाने बनाए जिसके बाद हरदीप ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराने की धमकी दी. पुलिस ने कहा कि चक शरीफ गांव के सरपंच ने मामले को सुलझाने के लिए हस्तक्षेप किया लेकिन वह विफल रहे. इसके बाद सरपंच ने मामले को पुलिस में दर्ज कराने की सलाह दी.

सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गई घटना

हरदीप और उसकी पत्नी 13 मई को शिकायत दर्ज कराने थाने जा रहे थे और वे अपना मोबाइल फोन रिचार्ज कराने के लिए एक दुकान के पास रूके. पुलिस रिपोर्ट के मुताबिक गुरनाम और उसके परिवार के सदस्यों ने हरदीप और उनकी पत्नी की दुकान के अंदर पिटाई की और घटना सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गई.

भैनी मियां खान थाने में आईपीसी की संबंधित धाराओं के तहत 14 मई को प्राथमिकी दर्ज हुई. हरदीप की पत्नी कुलविंदर कौर के बयान के आधार पर प्राथमिकी में दस संदिग्धों के नाम दर्ज हैं. पुलिस ने बताया, ‘‘सभी संदिग्ध फरार हैं और उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम रवाना की गई है.’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP प्रोटेस्ट पर मुरली मनोहर जोशी का चौंकाने वाला बयान, 'श्रीराम से सीख मिली है कि मर्यादा...'
CJP प्रोटेस्ट पर मुरली मनोहर जोशी का चौंकाने वाला बयान, 'श्रीराम से सीख मिली है कि मर्यादा...'
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
CJI ने INDIA गठबंधन के नेताओं का प्रस्ताव ठुकराया, राहुल गांधी ने मार्च का किया है ऐलान
CJI ने INDIA गठबंधन के नेताओं का प्रस्ताव ठुकराया, राहुल गांधी ने मार्च का किया है ऐलान
राहुल गांधी के छात्रों की गूंज कार्यक्रम से DMK खफा, कहा- ‘हम किसी को भी तमिल...’
राहुल गांधी के छात्रों की गूंज कार्यक्रम से DMK खफा, कहा- ‘हम किसी को भी तमिल...’

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
Embed widget