एक्सप्लोरर

पंजाब में बिजली की भारी कटौती: सरकारी दफ्तरों में कम होगा कामकाज, AC भी बंद रखने का आदेश, आज अकाली दल का प्रदर्शन

पंजाब में बुधवार को बिजली की मांग 14 हजार 142 यूनिट तक पहुंच गई, जबकि आपूर्ति 12 हजार 842 यूनिट ही है. इस बिजली संकट से निपटने के लिए पंजाब में कई फैसले भी लिए गए हैं.

चंडीगढ़: पंजाब में चुनावी मौसम के बीच बिजली की भारी कटौती हो रही है. राज्य में 15 से 16 घंटे बिजली की कटौती की जा रही है. हालात ऐसे हैं कि सरकारी दफ्तरों में काम के घंटे कम कर दिए गए हैं. साथ ही एसी भी बंद रखने का आदेश दिया गया है. बिजली कटौती को लेकर विपक्ष कैप्टन अमरिंदर सरकार पर हमलावर हो गया है. इसके मद्देनज़र आज अकाली दल सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करेगा.

पंजाब में हो रही बिजली कटौती से परेशान लोग सड़कों पर उतर चुके हैं. होशियारपुर जिले में कल गुस्साए लोगों ने होशियारपुर और उना रोड ही जाम कर दिया. बिजली कटौती किसानों के लिए और बड़ी मार है. धान की फसल के लिए बेचैन किसान बिजली कटौती से परेशान हैं. कल किसानों ने मोगा में लुधियाना फिरोजपुर हाइवे को जाम करके पावर ग्रिड के आगे प्रदर्शन किया.

पंजाब में बिजली का हिसाब किताब

पंजाब में बुधवार को बिजली की मांग 14 हजार 142 यूनिट तक पहुंच गई, जबकि आपूर्ति 12 हजार 842 यूनिट ही है. इस बिजली संकट से निपटने के लिए पंजाब में कई फैसले भी लिए गए हैं. सरकारी दफ्तरों में शनिवार तक एसी नहीं चलाने का सर्कुलर जारी किया गया है. एसी नहीं चलाने का फरमान निगर और बोर्ड के दफ्तरों के लिए भी है. जरूरत नहीं होने पर लाइट भी बंद रखने के लिए कहा गया है. इसके अलावा बिजली बचाने के लिए सरकारी दफ्तर का टाइम आधा दिन कर दिया गया है. यानी पंजाब में सरकारी दफ्तर सुबह 8 से दोपहर 2 तक ही काम करेंगे. औद्योगिक इकाईयों को हफ्ते में पांच दिन ही काम करने की इजाजत है.

बिजली बोर्ड दफ़्तरों के बाहर अकाली दल प्रदर्शन आज

पंजाब स्टेट पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड यानी PSPCL के मुताबिक, तलवंडी साबो थर्मो पावर ग्रिड की एक इकाई काम नहीं कर रही है, जिससे बिजली सप्लाई पर असर पड़ा है. किसानों और आम लोगों को बिजली की आपूर्ति नहीं होने को लेकर अकाली दल कैप्टन सरकार को झटके दे रहा है. आज पंजाब के बिजली बोर्ड दफ़्तरों के बाहर अकाली दल प्रदर्शन भी करने वाला है.

यह भी पढ़ें-

केन्द्रीय कृषि मंत्री बोले- नहीं वापस होंगे तीनों नए कृषि कानून, राकेश टिकैत का पलटवार, कहा- हठधर्मिता से पैदा हुए इमरजेंसी जैसे हालात

गाजीपुर बॉर्डर झड़प मामला: टिकैत ने कहा- जाति आधारित दंगे भड़काने की साजिश रच रही BJP

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंडिया गठबंधन में दरार! तमिलनाडु में DMK नहीं अपनाएगी केरल-बंगाल मॉडल! स्टालिन ने कांग्रेस को दिया झटका
इंडिया गठबंधन में दरार! तमिलनाडु में DMK नहीं अपनाएगी केरल-बंगाल मॉडल! स्टालिन ने कांग्रेस को दिया झटका
US-ईरान जंग के 134 दिन बाद पहली बार दिखेंगे नए सुप्रीम लीडर मुज्तबा खामेनेई! सामने आई तारीख
US-ईरान जंग के 134 दिन बाद पहली बार दिखेंगे नए सुप्रीम लीडर मुज्तबा खामेनेई! सामने आई तारीख
BJP छोड़ने के बाद अन्नामलाई तमिलनाडु में दिखाएंगे ताकत! 'वी द लीडर्स' की पहली मेगा कॉन्फ्रेंस, क्या है प्लान?
BJP छोड़ने के बाद अन्नामलाई तमिलनाडु में दिखाएंगे ताकत! 'वी द लीडर्स' की पहली मेगा कॉन्फ्रेंस, क्या है प्लान?
ट्विशा शर्मा केस: दिल्ली AIIMS ने CBI को सौंपी 11 पन्नों की रिपोर्ट, चौंकाने वाला खुलासा
ट्विशा शर्मा केस: दिल्ली AIIMS ने CBI को सौंपी 11 पन्नों की रिपोर्ट, चौंकाने वाला खुलासा

वीडियोज

Udne Ki Aasha: 😔Sachin टूट गया, अपने होने वाले बच्चे की मौत की खबर सुन सारे सपने हुए चकनाचूर। #sbs
Salman Khan से जुड़ी Kala Hiran के प्रोड्यूसर को मिली धमकी
Farah Khan ने Akanksha Chaudhary की लगाई जमकर क्लास
लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्विशा शर्मा केस: दिल्ली AIIMS ने CBI को सौंपी 11 पन्नों की रिपोर्ट, चौंकाने वाला खुलासा
ट्विशा शर्मा केस: दिल्ली AIIMS ने CBI को सौंपी 11 पन्नों की रिपोर्ट, चौंकाने वाला खुलासा
'जिन्हें अपने ही लोग नाकारा लगें...', सचिन पायलट का जिक्र कर गजेंद्र सिंह शेखावत का अशोक गहलोत पर पलटवार
'जिन्हें अपने ही लोग नाकारा लगें...', सचिन पायलट का जिक्र कर गजेंद्र सिंह शेखावत का अशोक गहलोत पर पलटवार
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
कोच गौतम गंभीर या कप्तान श्रेयस अय्यर, कौन है भारत की 6 हार का असली गुनाहगार?
कोच गौतम गंभीर या कप्तान श्रेयस अय्यर, कौन है भारत की 6 हार का असली गुनाहगार?
'तूफान आते ही समंदर में कूदा, लेकिन...', वियतनाम नाव हादसे में जिंदा बचे शख्स ने सुनाई डरावनी आपबीती
'तूफान आते ही समंदर में कूदा, लेकिन...', वियतनाम नाव हादसे में जिंदा बचे शख्स की डरावनी आपबीती
डोनाल्ड ट्रंप के करीबी सांसद लिंडसे ग्राहम का निधन, रूसी तेल खरीद को लेकर भारत को दी थी धमकी
डोनाल्ड ट्रंप के करीबी सांसद लिंडसे ग्राहम का निधन, रूसी तेल खरीद को लेकर भारत को दी थी धमकी
वॉटर एप्पल की खेती कैसे करें किसान, हर साल कमाएंगे लाखों का मुनाफा
वॉटर एप्पल की खेती कैसे करें किसान, हर साल कमाएंगे लाखों का मुनाफा
साड़ी पहनकर जिम की मशीन पर वर्कआउट करने लगी नौकरानी, फुटेज देख मालिक भी हैरान- वीडियो वायरल
साड़ी पहनकर जिम की मशीन पर वर्कआउट करने लगी नौकरानी, फुटेज देख मालिक भी हैरान- वीडियो वायरल
Embed widget