एक्सप्लोरर

Punjab Election 2022: पिता अमरिंदर सिंह के लिए धुआंधार प्रचार कर रही हैं उनकी बेटी, चुनाव में जीत को लेकर किया ये दावा

Punjab Elections: पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ‘पंजाब लोक कांग्रेस’ से अपने गृह क्षेत्र पटियाला शहरी सीट से फिर चुनाव लड़ेंगे. ऐसे में उनकी बेटी ने चुनाव प्रचार का जिम्मा संभाला है.

Punjab Elections: पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह कांग्रेस छोड़ने के बाद ‘पंजाब लोक कांग्रेस’ (पीएलसी) से अपने गृह क्षेत्र पटियाला शहरी सीट से फिर चुनाव मैदान में उतरे हैं और ऐसे में अपने पिता के लिए चुनाव प्रचार कर रहीं सिंह की बेटी जय इंदर कौर ने भरोसा जताया कि उनके पिता एक बार फिर विजय हासिल करेंगे.

दो बार मुख्यमंत्री रहे अमरिंदर सिंह और उनके परिवार की पटियाला निर्वाचन क्षेत्र में मजबूत पकड़ है. पटियाला के पूर्ववर्ती राजपरिवार के वंशज सिंह ने कांग्रेस उम्मीदवार के तौर पर 2002, 2007, 2012 और 2017 में पटियाला शहरी सीट से चुनाव जीता था. अमरिंदर सिंह को कांग्रेस की पंजाब इकाई के प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू के साथ टकराव के बाद पिछले साल सितंबर में मुख्यमंत्री पद से हटा दिया गया था. इसके बाद उन्होंने सोनिया गांधी के नेतृत्व वाली कांग्रेस छोड़ दी थी और अपने एक अलग दल ‘पंजाब लोक कांग्रेस’ का गठन किया था.

विकास के आधार पर वोट मांग रहे हैं- कौर

कौर अपने पिता के लिए घर-घर जाकर प्रचार कर रही हैं. उन्होंने कहा, ‘‘हम पटियाला में समग्र विकास के आधार पर वोट मांग रहे हैं.’’ उन्होंने आगे कहा, ‘‘हमारा चुनाव प्रचार सही दिशा में जा रहा है. हम जहां कहीं जा रहे हैं, हमें अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही हैं. हम जीत हासिल करेंगे.’’ सिंह की बेटी ने कहा, ‘‘हम घर-घर और बाजारों में जा रहे हैं तथा सभाएं आयोजित कर रहे हैं.’’

कौर ने पिछले चुनाव में भी अपने पिता के लिए चुनाव प्रचार किया था. उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ता भी उन्हें अपना पूरा समर्थन दे रहे हैं. उन्होंने कहा, ‘‘वे हमारा समर्थन कर रहे हैं और वे सभी जगह हमारे साथ जा रहे हैं. यह बहुत अच्छी स्थिति है.’’ पीएलसी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और सुखदेव सिंह ढींढसा के नेतृत्व वाले शिरोमणि अकाली दल (संयुक्त) के साथ गठबंधन कर पंजाब विधानसभा चुनाव लड़ रही है.

पंजाब में 20 फरवरी को मतदान होगा

सिंह ने बुधवार को यहां एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा था कि मुख्यमंत्री के रूप में साढ़े चार साल के कार्यकाल में उन्होंने पटियाला के लिए 1,800 करोड़ रुपये की परियोजनाओं को मंजूरी दी. सिंह के खिलाफ कांग्रेस के विष्णु शर्मा, शिरोमणि अकाली दल के हरपाल जुनेजा और आम आदमी पार्टी के अजीत पाल सिंह कोहली मैदान में हैं. पंजाब में 20 फरवरी को मतदान होगा और मतगणना 10 मार्च को होगी.

यह भी पढ़ें.

UP Election 2022: दूसरे चरण के 114 उम्मीदवार ने की केवल आठवीं तक पढ़ाई, इतने नेता अशिक्षित

Pakistan में भीड़ ने की दिमागी तौर से बीमार और दिव्यांग शख्स की मॉब लिंचिंग, वजह कर देगी हैरान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

संसद में पेश होने से पहले ही वंदे मातरम बिल पर छिड़ गई बहस, कांग्रेस ने बताया संविधान के खिलाफ, जानें सरकार का तर्क
संसद में आने से पहले ही 'वंदे मातरम' पर बहस, कांग्रेस बोली-संविधान के खिलाफ, जानें सरकार का तर्क
'शराब-सिगरेट पर अतिरिक्त टैक्स लगाइए, लेकिन बेटियों को...', SC ने दिया अदालतों में महिलाओं के लिए बेहतर व्यवस्था का आदेश
'शराब-सिगरेट पर अतिरिक्त टैक्स लगाइए, लेकिन बेटियों को...', SC ने दिया अदालतों में महिलाओं के लिए बेहतर व्यवस्था का आदेश
ED Raid: MP में 70 करोड़ की MDMA ड्रग्स तस्करी मामले में ED का बड़ा एक्शन! इंदौर-मंदसौर में ताबड़तोड़ छापेमारी
MP में 70 करोड़ की MDMA ड्रग्स तस्करी मामले में ED का बड़ा एक्शन! इंदौर-मंदसौर में ताबड़तोड़ छापेमारी
Brij Bhushan Sharan Singh: 'अगर इमारतें अवैध हैं तो...', आजम खान की यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर एक्शन को लेकर क्या बोले बृजभूषण सिंह
'अगर इमारतें अवैध हैं तो...', आजम खान की यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर एक्शन को लेकर क्या बोले बृजभूषण सिंह

वीडियोज

Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive
Ethanol Petrol पर गडकरी का ये Interview Viral है

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कुवैत में खारे पानी को मीठा करता है जो फिल्टर प्लांट, उस पर ईरान का हमला, क्यों घबरा उठा रेगिस्तानी देश?
कुवैत में खारे पानी को मीठा करता है जो फिल्टर प्लांट, उस पर ईरान का हमला, क्यों घबरा उठा रेगिस्तानी देश?
सोनम वांगचुक का नया वीडियो आया सामने- 'मैं 20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, उसके बाद भूत बनकर...'
सोनम वांगचुक का नया वीडियो आया सामने- 'मैं 20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, उसके बाद भूत बनकर...'
धार भोजशाला: प्रशासन की चिन्हित जमीन करीब 1 किमी दूर, मुस्लिम पक्ष ने नमाज से किया इनकार
धार भोजशाला: प्रशासन की चिन्हित जमीन करीब 1 किमी दूर, मुस्लिम पक्ष ने नमाज से किया इनकार
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
गिलगिट बाल्टिस्तान को 5वां प्रांत बनाने की तैयारी में शहबाज-मुनीर, पाक एसेंबली में पास हुआ रेजोल्यूशन
गिलगिट बाल्टिस्तान को 5वां प्रांत बनाने की तैयारी में शहबाज-मुनीर, पाक एसेंबली में पास हुआ रेजोल्यूशन
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
Climate Change Sleep Loss: सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
Embed widget