एक्सप्लोरर

Punjab Elections 2022: पंजाब विधानसभा चुनाव में बीजेपी के खिलाफ उतर सकते हैं किसान, कुलवंत सिंह संधू ने दिया बड़ा बयान

Punjab Elections 2022: तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने का विधेयक संसद में पारित भी हो गया है. एक साल से चल रहे आंदोलन में अब किसानों के बीच आंदोलन खत्म करने को लेकर अलग-अलग राय सामने आने लगी है.

Farmers Protest: पंजाब किसान संगठन के नेता कुलवंत सिंह संधू ने बड़ा बयान दिया है. संधू ने कहा है कि धरना प्रदर्शन खत्म होने के बाद किसान साझा मंच बनाकर पंजाब विधानसभा चुनाव में उतर सकते हैं. पहली बार में किसी किसान नेता ने चुनाव में उतरने की बात कही है. अगले साल की शुरुआत में पंजाब समेत पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव होना है.

एबीपी न्यूज से खास बातचीत में किसान नेता कुलवंत सिंह संधू ने कहा, ज्यादातर किसान चाहते हैं कि धरना खत्म करके राज्यों में जाना चाहिए. वहां चुनाव लड़ना चाहिए. अपनी बाकी की मांग पूरी करने के लिए आवाज उठानी चाहिए. एक जगह बैठकर बीजेपी को हराया जाना संभव नहीं है. पांच राज्यों में हमें बीजेपी को हराना है. बीजेपी हार जाएगी तो बहुत सी मांगे हमारी पूरी हो जाएगी.

आंदोलन खत्म करने के सवाल पर कुलवंत सिंह संधू ने कहा, 4 दिसंबर को हमारी अहम बैठक है. अगर हमारी सहमति बन गई तो धरना खत्म हो जाएगा. चुनाव लड़ने की रणनीति पर धरना खत्म होने के बाद विचार किया जाएगा. सभी किसान संगठन मिलकर भी चुनाव लड़ सकते हैं.

बता दें, तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने का विधेयक संसद में पारित भी हो गया है. एक साल से चल रहे आंदोलन में अब किसानों के बीच आंदोलन खत्म करने को लेकर अलग-अलग राय सामने आने लगी है. किसानों का एक धड़ा आंदोलन खत्म करने को लेकर अगुवाई कर रहा है तो कुछ नेता अपनी अन्य मांगों पर आंदोलन को जारी रखना चाहते हैं. 4 दिसंबर को एसकेएम (संयुक्त किसान मोर्चा) की बैठक होगी. इसके बाद आगे की रणनीति पर फैसला लिया जाएगा.

ये भी पढ़ें-

Farmers Protest: कृषि कानून वापसी के बाद दो गुट में बंटे किसान, पंजाब और पंजाब के बाहर के संगठनों के बीच मतभेद

Farmers Protest: आंदोलन के कारण मरने वाले किसानों का कोई आंकड़ा नहीं, इसलिए मुआवजा नहीं- केंद्र ने संसद में दिया जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पूर्व अग्निवीरों के लिए गुडन्यूज! SSB भर्ती में हुआ ये बड़ा बदलाव
पूर्व अग्निवीरों के लिए गुडन्यूज! SSB भर्ती में हुआ ये बड़ा बदलाव
Parliament Monsoon Session LIVE: 'बच्चे पुलिस को पीटने नहीं आए थे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
LIVE: 'बच्चे पुलिस को पीटने नहीं आए थे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
NEET-UG पेपर लीक: CBI ने दायर की चार्जशीट, 13 आरोपी
NEET-UG पेपर लीक: CBI ने दायर की चार्जशीट, 13 आरोपी

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
Embed widget