एक्सप्लोरर

पंजाब चुनाव: बादल परिवार ने भरा नामांकन, जानें- किसके पास है कितनी संपत्ति ?

चंडीगढ़: पंजाब में चुनावी हलचलों में तेज़ी आ गयी है.  मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल, डिप्टी सीएम सुखबीर बादल और बिक्रमजीत सिंह मजीठिया सहित दो दर्जन से भी ज्यादा उम्मीदवारों ने नामांकन कर दिया है. नामांकन में सबने अपनी-अपनी संपत्तियों की घोषणा की है.

बादल परिवार में किसके पास कितने करोड़ हैं ?

मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने मुक्तसर जिले के लंबी से, डिप्टी सीएम सुखबीर बादल ने जलालाबाद से और उनके साले बिक्रमजीत सिंह मजीठिया ने मजीठा से अपना पर्चा भर दिया है. प्रकाश सिंह बादल के साथ उनके बेटे सुखबीर बादल और बहू हरसिमरत कौर भी साथ थे.

किसके पास कितनी संपत्ति

पंजाब चुनाव: बादल परिवार ने भरा नामांकन, जानें- किसके पास है कितनी संपत्ति ?

पिछले साल प्रकाश सिंह बादल की की कुल आय 54 लाख 47 हज़ार हुई है. इनके पास कैश 52 हज़ार 500 रुपए है और सबकुछ मिलाकर चल-अचल संपत्ति 14 करोड़ 48 लाख रुपए है.

  सुखबीर बादल की संपत्ति

पंजाब चुनाव: बादल परिवार ने भरा नामांकन, जानें- किसके पास है कितनी संपत्ति ?

जलालाबाद से सुखबीर बादल को आम आदमी पार्टी के भगवंत मान टक्कर दे रहे हैं. 2009 का उपचुनाव जीतने के बाद 2012 का चुनाव भी सुखबीर ने इसी सीट से जीता था. इनकी संपत्ति में भी इज़ाफा हुआ है. पिछले साल इनकी कमाई 1 करोड़ 86 लाख बतायी गयी है. इनके पास सिर्फ 25 हज़ार रुपए कैश है. सबकुछ मिलाकर चल-अचल संपत्ति 95 करोड़ रुपए की है. जबकि पत्नी हरसिमरत कौर के पास 24 करोड़ रुपए की चल-अचल संपत्ति है.

बिक्रम सिंह मजीठिया की संपत्ति

पंजाब चुनाव: बादल परिवार ने भरा नामांकन, जानें- किसके पास है कितनी संपत्ति ?

अमृतसर के मजीठा विधानसभा क्षेत्र से अकाली दल के उम्मीदवार और सुखबीर बादल के साले बिक्रम सिंह मजीठिया ने भी पर्चा भर दिया है. मजीठिया 2007 और 2012 में इस सीट से चुनाव जीत चुके हैं.

मजीठिया के पास 6 करोड़ 31 लाख की संपत्ति

मजीठिया ने चुनाव आयोग में अपनी संपत्ति का दो ब्यौरा दिया है उसके मुताबिक, उनके पास सबकुछ मिलाकर 6 करोड़ 31 लाख 11 हजार रुपए की चल अचल संपत्ति है. जबकि उनकी पत्नी के पास 5 करोड़ 50 लाख 25 हजार रुपए की संपत्ति और दोनों बेटों के पास मिलाकर 23 लाख 5 हज़ार रुपए बैंक अकाउंट में हैं.

इधर पंजाब में चुनाव आयोग की टीम दो दिनों से तैयारियों का जायज़ा ले रही थी. चुनाव आयोग ने कहा है कि पंजाब में सबसे बड़ी चुनौती पैसों और ड्रग्स के गलत इस्तेमाल से निपटना है. बता दें कि पंजाब में 4 फरवरी को एक चरण में चुनाव होना है  और 11 मार्च को नतीजे आएंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत-नेपाल सीमा पर SSB ने अमेरिकी नागरिक को पकड़ा, बिना वैध कागजात नेपाल में घुसने की कर रहा था कोशिश
भारत-नेपाल सीमा पर SSB ने अमेरिकी नागरिक को पकड़ा, बिना वैध कागजात नेपाल में घुसने की कर रहा था कोशिश
रंगारेड्डी में छह लोगों की जान लेने वाले हत्यारे राजकुमार ने कर ली आत्महत्या, पुलिस ने शव किया बरामद
रंगारेड्डी में छह लोगों की जान लेने वाले हत्यारे राजकुमार ने कर ली आत्महत्या, पुलिस ने शव किया बरामद
शरीर पर 51 बार चाकू से गोदा और नाले में बहाया शव…, नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली दंगे के खौफनाक मर्डर की कहानी
शरीर पर 51 बार चाकू से गोदा, नाले में बहाया शव…, नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली दंगे के खौफनाक मर्डर की कहानी
सुप्रीम कोर्ट में CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...

वीडियोज

Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुप्रीम कोर्ट में CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लगे चीटिंग के आरोप, साथी खिलाड़ी से अफेयर; क्रिकेट जगत में मची खलबली
वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लगे चीटिंग के आरोप, साथी खिलाड़ी से अफेयर
Monday BO Collection Updates: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
Video: प्रेग्नेंट बेटी को सरप्राइज देने बेंगलुरु से कनाडा पहुंच गए मां बाप, सरप्राइज देख भावुक हुआ इंटरनेट
प्रेग्नेंट बेटी को सरप्राइज देने बेंगलुरु से कनाडा पहुंच गए मां बाप, सरप्राइज देख भावुक हुआ इंटरनेट
Pregnancy in Monsoon: मानसून में कैसे रखें गर्भ में पल रहे बच्चे का ख्याल, Mother to be के लिए बड़े काम की है खबर
मानसून में कैसे रखें गर्भ में पल रहे बच्चे का ख्याल, Mother to be के लिए बड़े काम की है खबर
Embed widget