एक्सप्लोरर

पंजाब में सीएम चन्नी के रिश्तेदार पर छापों को लेकर तेज हुई सियासत, अब तक 10 करोड़ से ज्यादा जब्त, केजरीवाल बोले- चन्नी हैं बेईमान

Punjab ED Raid: सीएम चन्नी ने कहा कि जिस एफआईआर के आधार पर रेड की है उसमें मेरे भांजे का नाम नहीं है. मुझे फंसाने की साजिश रची गई है.

ED Raid: पंजाब में ईडी की रेड कई ठिकानों पर हुई जिसके बाद 6 करोड़ से उपर की नगदी बरामद की गई. पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा कि मुझे चुनाव के समय बदनाम किया जा रहा है. देश मे हल चल मचा देने वाली इस खबर के बाद कल सीएम चन्नी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और कहा कि कुदरत सिंह के घर रेड की और मेरे भांजे के घर पर रेड की जिस एफआईआर के आधार पर रेड की है, उस एफआईआर में मेरे भांजे का नाम नहीं है. मुझे फंसाने की साजिश रची गई है. 24 घंटे उनको अंदर बंद करके इंटेरोगेटिव किया गया और हर कोशिश की गई मुझे फंसाने की. सारी रात कोर्ट को खोल कर रखा ताकि इसे गिरफ्तार करके लेकर आए और कोर्ट के सामने पेश किया जा सके. जब कोई बात नहीं बनी, कोई सबूत मेरे खिलाफ नहीं मिला तब जाकर कोर्ट बंद हुई है. ये सब मेरे खिलाफ साजिश थी.

सीएम चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा कि ईडी वाले जाते-जाते हुए ये कह कर गए हैं कि फेरी वाली (पीएम मोदी का पंजाब दोरा) बात याद रखना. जो लोग रेड में आए थे उन्होंने कहा कि चुनाव नहीं लड़ने दिये जाएंगे, नॉमिनेशन फाइल नहीं करने दिया जाएगा. ये मुझे दबाने की कोशिश कर रहे हैं. हम इन जुल्मों के आगे झुकेंगे नहीं. अगर में पीएम के दौरे के दौरान पंजाब के लोगों के साथ खड़ा हुआ हुं. इसलिए ही ये मेरे साथ किया जा रहा है. आज तक मेरे उपर कोई दाग नहीं है और ये इसलिए मेरे उपर दाग लगा कर बदनाम किया जा रहा है. चुनाव के समय ये सब क्यों हो रहा है.

केंद्र सरकार की साजिशों को रोका जाए- सीएम चरणजीत सिंह चन्नी

सीएम चरणजीत सिंह चन्नी ने आगे कहा कि, मैं चुनाव आयोग को विनती करना चाहता हूं कि अगर पंजाब में फेयर चुनाव कराने हैं तो ये केंद्र सरकार की साजिशों को रोका जाए. आपने रेड करनी है रेड करो, पर आपका ये बेस बता रहा है कि ये जो एफआईआर 2018 की है जिसमें मेरे रिश्तेदार का नाम भी नहीं है और आप इसमे रेड कर रहे हो. मै कहता हूं कि अगर उसकी कोई गलती है तो उसे सजा दो, पर ये साजिश के तहत फंसाने का काम न करो. सीएम चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा कि दिल्ली पहले भी पंजाब पर दबाव बनाती रही है मुगलों के समय से पंजाब ने दिल्ली का जवाब दिया है और आज भी देंगे. 

विपक्ष को भी मौका मिल गया है कांग्रेस पर निशाने साधने का

अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर बादल ने कहा कि पंजाब में माइनिंग हो रही थी. हमने भी कई बार माइनिंग साइट पर जाकर खुलासा किया था. ये तो जो 6 करोड़ मिला है ये तो एक टिप ऑफ द आईस बर्ग है. ये जो भुपिंदर सिंह हनी है ये चनी की दुकान का इंचार्ज है. सीएम चरणजीत सिंह चन्नी के सारे काम यही करता है. जब मजीठिया पर केस किया था तब ये क्या कहते थे और अब इसके भांजे पर रेड हुई तो ये कह रहे हैं कि केंद्र सरकार पॉलिटिकल वेंडेटा कह रहे हैं. सुखबीर बादल ने कहा कि अगर सीएम के यहां रेड होगी तो बड़े-बड़े ट्रक पैसों के मिलेंगे. सुखबीर बादल ने कहा कि जब हमारी सरकार आएगी तो जांच की जाएगी. इनको प्रोस किउट किया जाएगा.

ये सब 111 दिन में ही इकट्ठा किया है- आम आदमी पार्टी

आम आदमी पार्टी ने कहा कि ये जो रेड हुई है हो सकता है कि आगे भी चले. आम आदमी पार्टी के नेताओं पर भी रेड हुई है. आम आदमी पार्टी के यहां से सिर्फ मफलर ही मिले होंगे यह तो करोड़ों रुपए मिले हैं. सीएम चरणजीत सिंह के इस रिश्तेदार के पास कुछ महीने पहले कुछ भी नहीं था. ये सब 111 दिन में ही इकट्ठा किया है. जब से सीएम बने तब के समय में ही इकट्ठा किया है. ये तो सिर्फ एक रिश्तेदार के यहां ही इकट्ठा किया है. सीएम चरणजीत सिंह चन्नी के इस रिश्तेदार के पास इतनी दौलत और लग्जरी गाड़िया कहां से आई और कौन रिश्तेदार है जिसके पास इतनी दौलत आई है. ये सारा पैसा 111 दिन में ही कमाया है. मुख्यमंत्री साहब ने कितने पैसे कमाए होंगे. अगर चन्नी साहब 5 साल मुख्यमंत्री रह जाते तो कितना कमा लेते.

यह भी पढ़ें.

UP Election: तीसरे चरण के लिए जल्द लिस्ट जारी करेगी BJP, अपना दल-निषाद पार्टी से सीट बंटवारे पर नहीं बनी बात

BJP सांसद का दावा- चीन ने अरुणाचल से युवक का अपहरण किया, कांग्रेस ने पूछा- चुप्पी क्यों साधे है सरकार?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
आशुतोष रांका-सौरव दास के जेल से बाहर आने पर खुश हुईं महुआ मोइत्रा, कहा- 'अब आगे...'
आशुतोष रांका-सौरव दास के जेल से बाहर आने पर खुश हुईं महुआ मोइत्रा, कहा- 'अब आगे...'
तिहाड़ से बाहर आने के बाद भी सौरव दास के नहीं बदले तेवर, देर रात पहला पोस्ट- 'ज्ञानू...'
तिहाड़ से बाहर आने के बाद भी सौरव दास के नहीं बदले तेवर, देर रात पहला पोस्ट- 'ज्ञानू...'
Explained: SBI डेटा लीक, क्या खाली हो जाएगा आपका अकाउंट? डार्क वेब पर डेटा जाने का मतलब समझिए
Explained: SBI डेटा लीक, क्या खाली हो जाएगा आपका अकाउंट? डार्क वेब पर डेटा जाने का मतलब समझिए

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आशुतोष रांका-सौरव दास के जेल से बाहर आने पर खुश हुईं महुआ मोइत्रा, कहा- 'अब आगे...'
आशुतोष रांका-सौरव दास के जेल से बाहर आने पर खुश हुईं महुआ मोइत्रा, कहा- 'अब आगे...'
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
ईरान पर खतरनाक हमले करने वाले थे नेतन्याहू, बीच में आ गए ट्रंप, रिपोर्ट में दावा
ईरान पर खतरनाक हमले करने वाले थे नेतन्याहू, बीच में आ गए ट्रंप, रिपोर्ट में दावा
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी, मुख्य साजिशकर्ता को भेजे थे फोटो-वीडियो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
Explained: भारत में पाकिस्तान के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
भारत में PAK के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
Embed widget