एक्सप्लोरर

पंजाबः कोविड समूह के प्रमुख डॉ तलवार ने किया खुलासा, पहली लहर के दौरान भी सामने आए थे ब्लैक फंगस के मामले

पंजाब के कोविड विशेषज्ञ समूह के प्रमुख डॉ केके तलवार का कहना है कि कोरोना संक्रमण की पहली लहर के साथ ही ब्लैक फंगस के मामले भी सामने आए थे. उनके अनुसार शुरुआती समय में ब्लैक फंगस के मामले काफी कम संख्या में सामने आए जो अब तेजी से बढ़ रहे हैं.

नई दिल्लीः देशभर में कोरोना महामारी के साथ ही अब ब्लैक फंगस का प्रकोप कई राज्यों में व्यापक तौर पर देखा जा रहा है. इस बीच पंजाब के कोविड विशेषज्ञ समूह के प्रमुख डॉ केके तलवार ने बुधवार को कहा है कि महामारी की पहली लहर के दौरान भी म्यूकोर्मिकोसिस या ब्लैक फंगस के मामले सामने आए थे, लेकिन इस बार मामले कई गुना बढ़ गए हैं.

पंजाब में अब तक ब्लैक फंगस रोग के 158 मामले सामने आने के साथ, डॉ तलवार ने कहा कि इस बार संक्रमण बहुत अधिक है. उनका कहना है कि ऐसा डॉक्टरों द्वारा दिए गए स्टेरॉयड की अधिक खुराक और मधुमेह रोगियों के अनियंत्रित ब्लड शुगर के स्तर के कारण फैल रहा है.

डॉ तलवार का कहना है कि ब्लैक फंगस कोई नई बीमारी नहीं है. कोरोना संक्रमण की पहली लहर के दौरान भी इसके कुछ केस सामने आए थे. गुजरात और महाराष्ट्र जैसे कुछ राज्यों ने पहली लहर में म्यूकोर्मिकोसिस के मामलों की सूचना दी थी. साथ ही कोविड से पहले भी कुछ मामले सामने आए थे, लेकिन अब इस बीमारी से बीमार पड़ने वाले मरीजों की संख्या कहीं ज्यादा है. पहले पीजीआईएमईआर में एक साल में ब्लैक फंगस के करीब 50 केस आते थे. वहीं अब उन्हें पिछले एक महीने में इस फंगल संक्रमण के 50 मामले मिले हैं.

उनका कहना है कि देशभर में कोरोना की दूसरी लहर से निपटने के लिए चिकित्सक स्टेरॉयड को 'राम बाण' समझ रहे थे. लेकिन अब हम ब्लैक फंगस का भी सामना कर रहे हैं. हम  चिकित्सकों को स्टेरॉयड की अधिक मात्रा के परिणामों के बारे में जागरूक कर रहे हैं. ज्यादातर चिकित्सकों को इस बात का एहसास नहीं है कि वे घातक बीमारियों का कारण बन सकते हैं.

 

इसे भी पढ़ेंः
मायावती के खिलाफ रणदीप हुड्डा का पुराना वीडियो आया सामने, जातिवादी मजाक के लिए हो रही है आलोचना

IT मंत्रालय ने सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को नोटिस भेजकर पूछा- क्यों नहीं किया नियम का पालन?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'हैंडलूम से कुछ न कुछ खरीदें, वीडियो बनाएं', PM मोदी ने शेयर किया एक और रील
'हैंडलूम से कुछ न कुछ खरीदें, वीडियो बनाएं', PM मोदी ने शेयर किया एक और रील
‘क्या बोलती पब्लिक’, Gen-Z का मूड जानने के लिए सितंबर से CJP का देशव्यापी अभियान
‘क्या बोलती पब्लिक’, Gen-Z का मूड जानने के लिए सितंबर से CJP का देशव्यापी अभियान
8 अगस्त को ही होगा राहुल गांधी का प्रयागराज कार्यक्रम, दोबारा मिली परमिशन
8 अगस्त को ही होगा राहुल गांधी का प्रयागराज कार्यक्रम, दोबारा मिली परमिशन
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
Friday OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
Embed widget