एक्सप्लोरर

विधानसभा में मुलाकात करने वाले 2 विधायक कोरोना पॉजिटिव, CM अमरिंदर सिंह 7 दिनों के क्वॉरन्टीन में गए

मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार ने इस बात की जानकारी दी. डॉक्टरों की सुझाव के बाद सीएम अमरिंद सिंह ने सात दिनों के क्वॉरन्टीन में जाने का फैसला किया है.

चंडीगढ़: पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने सरकारी प्रोटोकॉल और अपने डॉक्टरों की सलाह पर सात दिनों के लिए सेल्फ-क्वॉरन्टीन में जाने का फैसला किया है. ऐसा इसलिए क्योंकि विधानसभा में उनसे मिलने वाले दो विधायकों का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव पाया गया है. पंजाब के मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार ने इस बात की जानकारी दी. बता दें कि शुक्रवार को पंजाब विधानसभा में एक दिवसीय सत्र का आयोजन किया था.

विधायक निर्मल सिंह और कुलबीर सिंह जीरा ने विधानसभा के एक दिवसीय मानसून सत्र के बाद जांच कराई थी. उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है.

मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार रवीन ठकराल ने ट्वीट किया, “दो विधायकों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि होने के बाद पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने सरकार के नियमों का पालन करते हुए और डॉक्टरों की सलाह पर सात दिन के लिए पृथक-वास में जाने का निर्णय लिया है क्योंकि विधानसभा में उन्होंने उन विधायकों से मुलाकात की थी.”

पंजाब में कोरोना की स्थिति

राज्य के मेडिकल बुलेटिन के मुताबिक, पंजाब में पिछले 24 घंटे में 51 और लोगों की कोरोना वायरस से मौत हो गई. राज्य में वायरस की वजह से मरने वालों की संख्या बढ़कर 1307 हो गई है. इसके साथ ही 1555 नए मामले सामने आए हैं. इसके साथ ही यहां पॉजिटिव केस की संख्या बढ़कर 49 हजार 378 हो गई है. मेडिकल बुलेटिन के मुताबिक, पंजाब में कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या 15063 है.

विधानसभा सत्र में सात विधेयक पारित किए गए

शुक्रवार को विधानसभा सत्र के दौरान सात विधेयक पारित किए गए. इस संक्षिप्त सत्र में पंजाब नैदानिक स्थापना (पंजीकरण एवं विनियमन) विधेयक, 2020 भी पारित किया गया जो कि नैदानिक प्रतिष्ठानों को एक नियामक तंत्र के तहत लाता है.

सत्र के दौरान, स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने सदन में पंजाब नैदानिक स्थापना (पंजीकरण एवं विनियमन) विधेयक, 2020 पेश किया. सिद्धू ने कहा कि निजी नैदानिक प्रतिष्ठानों को पंजीकृत करने या विनियमित करने के लिए पंजाब में वर्तमान में कोई कानून नहीं है. उन्होंने कहा कि इस अधिनियम का उद्देश्य ऐसे प्रतिष्ठानों को नियामक तंत्र के तहत लाना है ताकि उनके कामकाज में पारदर्शिता सुनिश्चित हो सके।

इस बीच, वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल की ओर से पेश किए गए राजकोषीय उत्तरदायित्व और बजट प्रबंधन (दूसरा संशोधन) विधेयक, 2020 को भी विधानसभा ने पारित किया.

सदन ने गुरु तेग बहादुर की 400वीं जयंती के उपलक्ष्य में तरनतारन जिले में 'श्री गुरु तेग बहादुर विधि विश्ववविद्यालय' की स्थापना के लिए भी विधेयक पारित किया. श्री गुरु तेग बहादुर राज्य विधि विश्वविद्यालय, पंजाब विधेयक, 2020 को उच्च शिक्षा मंत्री तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा ने पेश किया. विधानसभा ने पंजाब वस्तु एवं सेवा कर (दूसरा संशोधन) विधेयक, 2020 और पंजाब सदाचरण कैदी (अस्थायी रिहाई) संशोधन विधेयक, 2020 को भी अपनी मंजूरी दी.

इसके अलावा, सत्र के दौरान अनुबंध श्रमिक (विनियमन एवं उन्मूलन) (पंजाब संशोधन) विधेयक, 2020 के साथ ही औद्योगिक विवाद (पंजाब संशोधन) विधेयक,2020 को पारित किया गया.

कांग्रेस का चिट्ठी विवाद: सिब्बल के बाद अब राहुल गांधी ने गुलाम नबी आज़ाद से की बात 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पीएम मोदी की शाह, नितिन नबीन और बीएल संतोष के साथ हाई लेवल मीटिंग, BJP की नई टीम पर चर्चा
पीएम मोदी की शाह, नितिन नबीन और बीएल संतोष के साथ हाई लेवल मीटिंग, BJP की नई टीम पर चर्चा
जिस PoK के लिए अमित शाह ने खाई थी कसम, क्या वो अब वापस मिलने वाला है? बगावत दे रहे संकेत
जिस PoK के लिए अमित शाह ने खाई थी कसम, क्या वो अब वापस मिलने वाला है? बगावत दे रहे संकेत
सोनम वांगचुक के अनशन के बीच अभिजीत दीपके ने की अपील, बोले - 'कल जितने भी समर्थक हैं वो सब...'
सोनम वांगचुक के अनशन के बीच अभिजीत दीपके ने की अपील, बोले - 'कल जितने भी समर्थक हैं वो सब...'
मदन मित्रा ने छोड़ा ममता बनर्जी का साथ, तो भड़की महुआ मोइत्रा; जानें अभिषेक बनर्जी को लेकर क्या बोले बागी विधायक
मदन मित्रा ने छोड़ा ममता का साथ तो भड़की महुआ मोइत्रा; जानें अभिषेक को लेकर क्या बोले बागी विधायक

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तनाव के बीच यूएस की बमबारी से कितना पहुंचा नुकसान? तेहरान ने दिए ये चौंकने वाले आंकड़े
तनाव के बीच यूएस की बमबारी से कितना पहुंचा नुकसान? तेहरान ने दिए ये चौंकने वाले आंकड़े
'कल जितने भी समर्थक हैं वो सब...', सोनम वांगचुक के अनशन के बीच अभिजीत दीपके ने की ये अपील
'कल जितने भी समर्थक हैं वो सब...', सोनम वांगचुक के अनशन के बीच अभिजीत दीपके ने की ये अपील
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर चलने के लिए तैयार, 15 दिनों की मिली मोहलत
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर चलने के लिए तैयार, 15 दिनों की मिली मोहलत
Tom Cruise से IShowSpeed तक, FIFA वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेगा इन ग्लोबल स्टार्स का जलवा
Tom Cruise से IShowSpeed तक, FIFA वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेंगे ये ग्लोबल स्टार्स
आमिर खान की तीसरी शादी में क्यों नहीं पहुंचीं रीना दत्ता और किरण राव? दोस्त अमीन हाजी ने खोला राज
आमिर खान की तीसरी शादी में क्यों नहीं पहुंचीं रीना दत्ता और किरण राव? दोस्त अमीन हाजी ने खोला राज
Explained: 'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक' का खेल! PDA से हटकर 'सॉफ्ट हिंदुत्व' की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक', PDA से हटकर सॉफ्ट हिंदुत्व की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
परिसीमन और महिला आरक्षण पर बदल गया नंबर गेम? मानसून सत्र में फिर बिल पेश करने की तैयारी
परिसीमन और महिला आरक्षण पर बदल गया नंबर गेम? मानसून सत्र में फिर बिल लाने करने की तैयारी
Video: पानी में रहकर मगरमच्छ से बैर! जबड़ों में दबोचकर अजगर को जिंदा चबा गया खूंखार दरिंदा
पानी में रहकर मगरमच्छ से बैर! जबड़ों में दबोचकर अजगर को जिंदा चबा गया खूंखार दरिंदा
Embed widget