एक्सप्लोरर

पंजाब: दूसरी बार मुख्यमंत्री बनेंगे अमरिंदर सिंह, कल लेंगे सीएम पद की शपथ

चंडीगढ़: पंजाब में दस साल बाद कांग्रेस को अपने नेतृत्व में जीत दिलाने वाले अमरिंदर सिंह गुरूवार की सुबह एक समारोह में राज्य के 26वें मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेंगे. शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के भी शामिल होने की संभावना है.

शुरूआत में नौ मंत्रियों को किया जा सकता है सरकार में शामिल, बाद में होगा विस्तार: सूत्र

पार्टी सूत्रों ने बताया कि 11 मार्च को राज्य विधानसभा चुनाव के नतीजे घोषित होने के दिन 75वां जन्मदिन मनाने वाले सिंह शुरआत में नौ मंत्रियों को सरकार में शामिल कर सकते हैं. बाद में मंत्रिमंडल का विस्तार किया जाएगा. राज्य में अधिकतम 18 मंत्री बनाये जा सकते हैं. कांग्रेस के विधानसभा में 77 विधायक हैं. पंजाब के राज्यपाल वी पी सिंह बदनौर राजभवन में सिंह और उनके मंत्रिमंडल के सदस्यों को शपथ दिलाएंगे.

अमरिंदर सिंह ने राहुल से मुलाकात कर दिया न्योता

पंजाब कांग्रेस ने मंगलवार को कहा था, ‘‘जब पंजाब के राज्यपाल वी पी बदनौर राज भवन में गुरूवार की सुबह अमरिंदर सिंह को राज्य के नये मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ दिलायेंगे तो शपथ ग्रहण समारोह में कोई तड़क भड़क नहीं होगी.’’ सिंह ने मंगलवार को राहुल गांधी से मुलाकात की और उन्हें समारोह में शामिल होने का निमंत्रण दिया. अमरिंदर सिंह ने सभी नव निर्वाचित विधायकों से कहा कि वह कम से कम निजी मेहमान बुलाएं. सिंह ने स्पष्ट किया कि राज्य की वित्तीय स्थिति के मद्देनजर वह शपथ ग्रहण समारोह में फिजूल का खर्च नहीं चाहते.

दूसरी बार सीएम पद की शपथ लेंगे अमरिंदर सिंह 

मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह पारंपरिक तौर पर राजभवन में होता है. लेकिन निवर्तमान मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने 2007 और 2012 में शिअद-बीजेपी गठबंधन की सरकार बनने के समय अलग-अलग जगहों पर शपथ ग्रहण की थी. यह दूसरी बार है जब अमरिंदर सिंह मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेंगे. इससे पहले वह 2002 से 2007 तक राज्य के मुख्यमंत्री रहे.

मंत्रिमंडल में शामिल हो सकते हैं नवजोत सिंह सिद्दू

पार्टी सूत्रों ने बताया कि नवजोत सिंह सिद्धू, मनप्रीत सिंह बादल, ब्रह्म मोहिंद्र, तृप्त रजिंदर सिंह बाजवा, राणा गुरजीत सिंह, परगट सिंह, रजिया सुल्ताना, ओपी सोनी समेत कई नव निर्वाचित विधायक मंत्री बनने की दौड़ में हैं. पंजाब में दस वर्ष बाद जीत का स्वाद चखने वाली कांग्रेस विभिन्न वर्गों के प्रतिनिधियों और साथ ही अनुभवी तथा युवा नेताओं को भी मंत्रिमंडल में शामिल करना चाहेगी.

पंजाब विधानसभा की कुल 117 में 77 सीटों पर कांग्रेस ने जमाया कब्जा

सत्ता विरोधी लहर पर सवार होकर कांग्रेस दस साल के अंतराल के बाद पंजाब में सत्ता में आयी है. उसने विधानसभा की 117 सीटों में से 77 सीटों पर कब्जा जमाया. वहीं सत्तारूढ़ शिअद-बीजेपी को 18 सीटें मिली. इसके अलावा पहली बार विधानसभा चुनाव में उतरी आप ने 20 सीटें जीतीं जबकि दो सीटें नयी पार्टी और आप की सहयोगी लोक इंसाफ पार्टी को मिली.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बेंगलुरु ISIS साजिश केस में बड़ा फैसला, NIA कोर्ट ने आरोपी मोहम्मद हनीफ खान को सुनाई 7 साल की सजा
बेंगलुरु ISIS साजिश केस में बड़ा फैसला, NIA कोर्ट ने आरोपी मोहम्मद हनीफ खान को सुनाई 7 साल की सजा
देश में कितने फीसदी लोगों के पास पासपोर्ट, कैसे होता है जारी? विदेश मंत्रालय ने सब साफ कर दिया
देश में कितने फीसदी लोगों के पास पासपोर्ट, कैसे होता है जारी? विदेश मंत्रालय ने सब साफ कर दिया
12 बाइकर्स और एक SUV मालिक पर लद्दाख प्रशासन सख्त, संरक्षित इलाकों में गैरकानूनी तरीके से गाड़ी चलाने पर लगाया भारी जुर्माना
12 बाइकर्स और SUV मालिक पर लद्दाख प्रशासन सख्त, संरक्षित इलाकों में गाड़ी चलाने पर लगाया जुर्माना
राहुल गांधी, जोसेफ विजय से जेपी नड्डा तक... जंतर-मंतर पर नीट के विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के लिए CJP ने भेजा न्योता
राहुल, विजय से जेपी नड्डा तक... NEET के विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के लिए CJP ने भेजा न्योता

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान के पूर्व राष्ट्रपति थे मोसाद का मोहरा, खामेनेई को सत्ता से हटाने का इजरायली सीक्रेट प्लान लीक
ईरान के पूर्व राष्ट्रपति थे मोसाद का मोहरा, खामेनेई को सत्ता से हटाने का इजरायली सीक्रेट प्लान लीक
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर गए शुभमन गिल; क्या खेलेंगे दूसरा वनडे?
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर गए शुभमन गिल; क्या खेलेंगे दूसरा वनडे?
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई, बताया सारा सच
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
 Zareen Khan Viral Video: 'हमारे सामने ही बदल लो' पैप्स ने की बदतमीजी तो आग बबूला हुई जरीन खान- वीडियो वायरल 
'हमारे सामने ही बदल लो' पैप्स ने की बदतमीजी तो आग बबूला हुई जरीन खान- वीडियो वायरल 
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
Embed widget