एक्सप्लोरर

पंजाब मंत्रिमंडल विस्तार: कांग्रेस के दो और विधायक नाराज, संगत सिंह गिलजियां दे चुके हैं इस्तीफा

नए मंत्रियों के शपथ ग्रहण से कुछ घंटे पहले ही विधायकों ने अपनी नाराजगी जाहिर की है. कांग्रेस विधायक संगत सिंह गिलजियां ने इस मुद्दे पर कांग्रेस से पहले ही इस्तीफा दे चुके हैं.

चंडीगढ़: पंजाब मंत्रिमंडल के विस्तार में जगह न पाने पर कांग्रेस के दो और विधायकों ने शनिवार को निराशा जताई. नए मंत्रियों के शपथ ग्रहण से कुछ घंटे पहले ही विधायकों ने अपनी नाराजगी जाहिर की है. इससे पहले कांग्रेस विधायक संगत सिंह गिलजियां ने इस मुद्दे पर एआईसीसी और पंजाब प्रदेश कांग्रेस समिति के उपाध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया, जिसके एक दिन बाद नवतेज सिंह चीमा और गुरकीरत सिंह कोटली ने अपनी नाखुशी जताई.

शुक्रवार को नौ नए मंत्रियों के नामों पर लगाई थी  मुहर

कांग्रेस ने पार्टी प्रमुख राहुल गांधी और पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिदंर सिंह के बीच नई दिल्ली में बैठकों के बाद शुक्रवार को नौ नए मंत्रियों के नामों पर मुहर लगाई थी. पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह के पोते एवं खन्ना से विधायक गुरकीरत सिंह कोटली ने कहा कि पार्टी के लिए चुनाव जीत चुके पुराने और पारंपरिक परिवारों का मंत्रिमंडल में पद के लिए विचार करना चाहिए.

नवतेज सिंह चीमा ने पंजाब सरकार पर लगाए ये आरोप

नवतेज सिंह चीमा ने कहा , ‘मैं मंत्री बनने के सभी मानदंडों पर खरा उतरता हूं लेकिन एक कनिष्ठ व्यक्ति को शामिल किया गया. मैंने तीन चुनाव लड़े और तीनों जीते’. कपूरथला जिले के सुल्तानपुर लोधी से विधायक चीमा ने कहा कि वो इस बात से निराश हैं कि दोआबा क्षेत्र को नजरअंदाज किया गया.

चीमा ने कहा, ‘मंत्रिमंडल में दोआबा को केवल एक सीट दी गई है और वह भी कंडी क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं. दोआबा के मुख्य क्षेत्र में जालंधर और कपूरथला है जो एनआरआई बेल्ट के लिए जाना जाता है और उसे पूरी तरह नजरअंदाज किया गया है.’  उन्होंने कहा, ‘जब भी कांग्रेस दोआबा क्षेत्र से सीटें जीतती है तो वह सरकार बनाती है.’ चीमा ने कहा कि पार्टी ने एक जिले से तीन मंत्री बनाए लेकिन दोआबा को नजरअंदाज किया गया.

डेरा बाबा नानक से विधायक सुखजिंदर सिहं रंधावा को मंत्रिमंडल में शामिल करने के साथ ही गुरदासपुर जिले से अब तीन मंत्री हो गए हैं. जिले के तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा और अरुणा चौधरी पहले से ही मंत्रिमंडल में हैं.  अमृतसर मध्य से विधायक ओ पी सोनी और राजा सांसी से विधायक सुखबिंदर सरकारिया को मंत्रीमंडल में शामिल करने के साथ ही अमृतसर से अब तीन मंत्री हो गए हैं. अमृतसर पूर्व से नवजोत सिंह सिद्धू पहले ही मंत्री हैं.

मुख्यमंत्री के समक्ष उठाएंगे मंत्री न बनाए जाने का मुद्दा- चीमा 

चीमा ने कहा कि वह यह समझ नहीं पाए कि क्यों आखिरी क्षण में उनका नाम हटा दिया गया और वह इस मामले को मुख्यमंत्री के समक्ष उठाएंगे. इस बीच  कोटली ने पंजाब के पारंपरिक परिवारों के पक्ष में दलीलें दीं. उन्होंने कहा, ‘लगातार जीतने और पार्टी के लिए कड़ी मेहनत करते रहे पुराने और पारंपरिक परिवारों पर भी विचार करना चाहिए’.

कोटली के दादा बेअंत सिंह मुख्यमंत्री थे और उनके पिता तेज प्रताप सिंह पिछली कांग्रेस सरकार में मंत्री थे. बहरहाल उन्होंने कहा कि हर कोई पार्टी आलाकमान और मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह के फैसले को स्वीकार करेगा.

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अभिजीत दीपके का दावा, 'आज रात या कल सुबह, मुझे उठा सकती है पुलिस'
अभिजीत दीपके का दावा, 'आज रात या कल सुबह, मुझे उठा सकती है पुलिस'
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
Highlights: संसद मार्ग थाने के बाहर हंगामा, NSUI कार्यकर्ताओं को पुलिस ने धरने से हटाया
Highlights: संसद मार्ग थाने के बाहर हंगामा, NSUI कार्यकर्ताओं को पुलिस ने धरने से हटाया

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget