एक्सप्लोरर

Punjab Assembly Budget Session: पंजाब विधान सभा बजट सेशन आज से शुरू, सिद्धू मूसेवाला को दी गई श्रद्धांजलि

सरकार बार-बार खेती विभिन्नता की बात कर रही है. इस बार में पूरे दावे के साथ कह रहा हूं कि सरहिंद फीडर नहर टूटने के कारण 80 फीसदी घाटा हुआ है.आम आदमी पार्टी का ध्यान विज्ञापनों में ज्यादा है.

Punjab Assembly Budget Session: आज शुक्रवार को चंडीगढ़ (Chandigarh) में पंजाब विधान सभा (Punjab Assembly) का बजट सेशन शुरू हुआ. यह सेशन 30 जून तक चलेगा. सेशन की शुरुआत में कांग्रेस नेता सिद्धू मूसेवाला (Sidhu Moose Wala) को श्रद्धांजलि दी गई. पंजाब की आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार का ये पहला बजट सेशन है. इस सेशन में भाग लेने पहुंची बिक्रम मजीठिया (Bikram Majithia) की पत्नी गनीव कौर ने कहा कि पंजाब में लॉ एंड ऑर्डर (Law & Order) सही नहीं है. सिद्धू मूसेवाला के साथ जो हुआ वो दुख भरी घटना है. एक मां ने अपना बेटा खोया है.

वहीं कांग्रेस विधायक संदीप जाखड़ ने कहा कि आप ने जो वादे किये थे वो पूरे नहीं हुए. हमारी खेती खतरे में है. सरकार बार-बार खेती विभिन्नता की बात कर रही है. इस बार में पूरे दावे के साथ कह रहा हूं कि सरहिंद फीडर नहर टूटने के कारण 80 फीसदी घाटा हुआ है. फाजिल्का जिले में 50 दिन से कमिश्नर नहीं है. वहां पर तीन एसडीएम होने चाहिए लेकिन फिलहाल एक एसडीएम के भरोसे काम चलाया जा रहा है. लॉ एंड ऑर्डर पंजाब में नहीं है. आप पार्टी का ध्यान विज्ञापनों में ज्यादा है. पंजाब फाइनेंशियल क्राइसिस से गुजर रहा है. इस बजट में सरकार क्या लेकर आती है ये देखना है.

संगरूर लोकसभा उप-चुनावों को लेकर क्या बोले आप विधायक?
उधर आम आदमी पार्टी के विधायकों ने कहा कि संगरूर लोक सभा उप चुनाव में जीत होगी. आम आदमी पार्टी हैट्रिक मारेगी. आप विधायक अमन अरोरा ने कहा कि बाकी पार्टियां साफ हो जाएंगी. नतीजों में आप देख लेना. सिद्धू मुसेवाला के कत्ल पर अमन अरोड़ा ने कहा कि काम चल रहा है. ये सब अंडर प्रोसेस है. ये गैंगस्टर सिर्फ पंजाब में नहीं है. कोई हरियाणा का है, कोई महाराष्ट्र का है. सारी स्टेट की पुलिस मिलकर काम कर रही है. यहां के कुल मामले पंजाब पुलिस ने ही सॉल्व किए हैं.

अमन ने आगे कहा कि विधान सभा में हम उन मुद्दे को रखेंगे जो हमारे विधानसभा क्षेत्र के हैं. 70 साल के बुरे सिस्टम को हम धीरे धीरे ठीक कर रहे हैं. हमारी मंशा पंजाब को आगे लेकर जाने की है. गैंगस्टर कलचर विपक्ष का ही पैदा किया हुआ है. क्योंकि हम से पहले उनकी ही सरकार थी. सिद्धू मूसे वाला कत्ल केस में पंजाब पुलिस लगी हुई है. जल्द ही आपको नतीजे देखने को मिलेंगे.

पंजाब में गैंगस्टर का है नेक्सेस?
वहीं अन्य विधायक गुरप्रीत सिंह बना वाली ने कहा कि ये सारा एक नेक्सस है. जिसको तोड़ने के लिए सभी स्टेट की पुलिस मिलकर काम कर रही हैं. जेलों में बैठे गैंगस्टर ये नेक्सस चला रहे हैं. इसलिए एक नेशनल एजेंसी बनाई जानी चाहिए. उस एजेंसी की सभी स्टेट पुलिस को जांच में मदद की जानी चाहिए.

विधायक गुरप्रीत सिंह बनावाली ने कहा कि गैंगस्टर को जेल में ही रखना चाहिए. उसको बार बार अलग-अलग जेलों में नहीं रखना चाहिए. जो गैंगस्टर अलग-अलग जेलों में जाता है उसका नेक्सस उतना ही बड़ा होता जाता है. इसलिए इस पर रोक लगानी चाहिए.

किस बात को लेकर पंजाब के साथ हुआ है धोखा?
सिद्धू मूसेवाला (Sidhu Moose Wala) ने अपने गीत में जो कहा है इसमें कुछ बातें हैं जिनसे मैं सहमत नहीं हूं पर मैं ये मानता हूँ कि पंजाब के साथ पानी के मसले पर धक्केशाही हुई है. गीत में सिद्धू ने अपनी बात रखी है. पंजाब (Punjab) के पानी के मुद्दे को वही उठा सकता है जो बेबाक बोलता है. पंजाब के पानी को लेकर पंजाब के साथ धोखा हुआ है.

Maharashtra Political Crisis: शिवसेना में बगावत के बीच सीएम उद्धव ठाकरे का बयान, 'एकनाथ शिंदे को मैंने...'

Presidential Election: क्या आपको पता है- द्रौपदी मुर्मू से पहले भी आदिवासी नेता राष्ट्रपति का चुनाव लड़ चुके हैं, जानिए- कौन थी वो शख्सियत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान युद्ध के दौरान दिखी इंडियन नेवी की ताकत, हमलों के बीच 18 जहाजों को सुरक्षित पहुंचाया भारत
ईरान युद्ध के दौरान दिखी इंडियन नेवी की ताकत, हमलों के बीच 18 जहाजों को सुरक्षित पहुंचाया भारत
रूसी तेल खरीद पर लगेगा 500 परसेंट टैरिफ? अमेरिकी सांसद पार्लियामेंट में पेश करेंगे नया बिल, भारत की बढ़ेंगी मुश्किलें!
रूसी तेल खरीद पर 500 % टैरिफ? अमेरिकी MP संसद में पेश करेंगे नया बिल, भारत की बढ़ेंगी मुश्किलें!
दिल्ली से यूपी-बिहार तक कैसा रहेगा मौसम? IMD ने जारी किया 15 राज्यों में बारिश का अलर्ट, जानें अपने राज्य का हाल
दिल्ली से यूपी-बिहार तक कैसा रहेगा मौसम? IMD ने जारी किया 15 राज्यों में बारिश का अलर्ट, जानें अपने राज्य का हाल
POCSO केस में जमानत पर बाहर आए आरोपी ने कर दी 6 लोगों की हत्या, खत्म कर दिया अपना ही परिवार, दिल दहला देने वाली कहानी
POCSO केस में जमानत पर बाहर आए आरोपी ने कर दी 6 लोगों की हत्या, खत्म कर दिया अपना ही परिवार

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान युद्ध के दौरान दिखी इंडियन नेवी की ताकत, हमलों के बीच 18 जहाजों को सुरक्षित पहुंचाया भारत
ईरान युद्ध के दौरान दिखी इंडियन नेवी की ताकत, हमलों के बीच 18 जहाजों को सुरक्षित पहुंचाया भारत
अयोध्या पहुंचे नृपेंद्र मिश्रा का छलका दर्द, कहा- चोरी की घटना राम मंदिर पर एक कलंक है
अयोध्या पहुंचे नृपेंद्र मिश्रा का छलका दर्द, कहा- चोरी की घटना राम मंदिर पर एक कलंक है
'आज मोदी हमारा फोन भी नहीं उठाते', शहबाज शरीफ के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- पाकिस्तान ने गंवाया मौका
'आज मोदी हमारा फोन नहीं उठाते', शहबाज के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- PAK ने गंवाया मौका
Lenin OTT Release: थिएट्रिकल रन के बाद ओटीटी पर कब और कहां रिलीज होगी अखिल अक्किनेनी की 'लेनिन', जानें- पूरी डिटेल्स
थिएट्रिकल रन के बाद ओटीटी पर कब और कहां रिलीज होगी 'लेनिन', जानें- पूरी डिटेल्स
IND vs ENG 5th T20: बदल गई भारत बनाम इंग्लैंड 5वें टी20 की टाइमिंग, जानिए कितने बजे शुरू होगा मैच; LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
बदल गई IND vs ENG 5th T20 की टाइमिंग, जानिए कितने बजे शुरू होगा मैच; LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
'कुपवाड़ा से कठुआ तक, कश्मीर में ऐसा कोई कब्रिस्तान नहीं जहां...', पाकिस्तान में हिजबुल कमांडर ने कैमरे पर कबूला सच
'कुपवाड़ा से कठुआ तक, कश्मीर में ऐसा कोई कब्रिस्तान नहीं जहां...', हिजबुल कमांडर का कबूलनामा
33 साल का सियासी सफर, डबरा से दतिया तक चला 'दादा' का सिक्का, कौन हैं नरोत्तम मिश्रा जिन्होंने बढ़ा दी BJP की टेंशन?
33 साल का सियासी सफर, डबरा से दतिया तक चला 'दादा' का सिक्का, कौन हैं नरोत्तम मिश्रा जिन्होंने बढ़ा दी BJP की टेंशन?
भारत आ रही 500 KM से ज्यादा रेंज वाली प्लग-इन हाइब्रिड कार, जानिए क्या होगी खासियत?
भारत आ रही 500 KM से ज्यादा रेंज वाली प्लग-इन हाइब्रिड कार, जानिए क्या होगी खासियत?
Embed widget