एक्सप्लोरर

पंजाब: AAP विधायक पर लोहे की रॉड से हमला, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

आप विधायक अपने सहयोगियों और कुछ मीडिया कर्मियों के साथ रेत खदान में गए थे. विधायक को चंडीगढ़ में पीजीआईएमईआर अस्पताल ले जाया गया है.

चंडीगढ़: पंजाब के रूपनगर जिले में कथित तौर पर रेत खनन माफिया के लोगों ने आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक अमरजीत सिंह संदोआ पर हमला कर दिया. आप ने बताया कि स्थानीय विधायक पर उस समय हमला किया गया, जब वह नुरपूर बेदी के समीप बेनहारा गांव में अवैध रेत खनन की रिपोर्टों की पुष्टि करने गए थे.

लोहे की रॉड और लाठियों से किया हमला- पुलिस

पार्टी ने बताया कि वह अस्पताल में हैं और अब उनकी हालत स्थिर है. पुलिस ने बताया कि विधायक का सुरक्षाकर्मी, हेड कांस्टेबल सुखदीप सिंह को भी चोट आई हैं. दोनों पर लोहे की रॉड और लाठियों से हमला किया गया था. यह घटना तब हुई है जब तीन दिन पहले मोहाली जिले में कथित तौर पर रेत खनन माफिया के सदस्यों ने वन विभाग के छह अधिकारियों पर हमला किया था, जिनमें से दो की हालत गंभीर है.

घटना के बाद तीन लोग गिरफ्तार, दो फरार

हमले की वीडियो सोशल मीडिया पर आने के बाद रूपनगर पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है औ दो लोगों की तलाश जारी है. जिन लोगों को गिरफ्तार किया गया है उनकी पहचान जसविंदर सिंह गोल्डी, मनजीत सिंह और अमरजीत सिंह के रूप में हुई है. ये सभी बेनहारा गांव के रहने वाले हैं.

सीएम अमरिंदर ने मांगी विस्तृत रिपोर्ट

पुलिस ने बताया कि इनके पास से एक एसयूवी और 12 बोर की दो बंदूकें बरामद की गई हैं. पुलिस अभी मुख्य आरोपी अजविंदर सिंह की तलाश कर रही है. पुलिस ने कहा कि अजविंदर की आपराधिक पृष्ठभूमि है और उस पर पहले ही कई मामले चल रहे हैं. पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने रोपड़ उपायुक्त से विस्तृत रिपोर्ट मांगी है. विपक्षी दलों ने घटना पर आक्रोश जताया है.

आप विधायक की उछाली गई पगड़ी- पुलिस

पंजाब विधानसभा में विपक्ष के नेता और आप के वरिष्ठ नेता सुखपाल सिंह खैरा ने कहा, ‘‘संदोआ पर खनन माफियाओं के गुंडों ने हमला किया.’’  हालांकि रूपनगर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राज बच्चन सिंह संधू ने कहा कि अभी यह पुष्टि नहीं हुई है कि क्या यह अवैध खनन का मामला है . हत्या की कोशिश का मामला दर्ज कर लिया गया है. पुलिस ने बताया कि हमले के दौरान आप विधायक की पगड़ी उछाली गई और उनके सुरक्षाकर्मियों से भी धक्का-मुक्की की गई. संधू ने बताया कि पुलिस इसकी भी जांच कर रही है कि विधायक के दो सुरक्षाकर्मी उनकी रक्षा करने में विफल कैसे रहे.

विपक्ष ने साधा कांग्रेस पर निशाना

आप विधायक अपने सहयोगियों और कुछ मीडिया कर्मियों के साथ रेत खदान में गए थे. विधायक को चंडीगढ़ में पीजीआईएमईआर अस्पताल ले जाया गया. बाद में हेड कांस्टेबल को भी वहीं भर्ती कराया गया. विपक्षी दलों ने राज्य सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि पंजाब में कानून और व्यवस्था की स्थिति बिगड़ गई है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर, दतिया और मंजलपुर उपचुनाव के नतीजे आज, कौन मारेगा बाजी?
बांकीपुर, दतिया और मंजलपुर उपचुनाव के नतीजे आज, कौन मारेगा बाजी?
बारिश बनी आफत! असम में 82, केरल में 8 की मौत, IMD का इन राज्यों में अलर्ट
बारिश बनी आफत! असम में 82, केरल में 8 की मौत, IMD का इन राज्यों में अलर्ट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
Datia Bypoll Result 2026 Live : दतिया में आशुतोष तिवारी या घनश्याम सिंह? आज होगा फैसला, कुछ देर में आएंगे परिणाम
Live: दतिया में आशुतोष तिवारी या घनश्याम सिंह? आज होगा फैसला, कुछ देर में आएंगे परिणाम
कॉमनवेल्थ गेम्स में देश के खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर क्या बोल गए श्रेयस अय्यर, पढ़िए
कॉमनवेल्थ गेम्स में देश के खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर क्या बोल गए श्रेयस अय्यर, पढ़िए
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
दिल्ली में 7 दिन तक लगातार होगी बारिश, जान लें मौसम का ताजा अपडेट
दिल्ली में 7 दिन तक लगातार होगी बारिश, जान लें मौसम का ताजा अपडेट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता

Embed widget