एक्सप्लोरर

पुलवामा में दो दिन से जारी मुठभेड़ में एक आतंकी ढेर, ऑपरेशन तेज

जम्मू कश्मीर पुलिस के डीजीपी दिलबाग सिंह ने कहा कि घाटी में ऑपरेशन तेज कर दिए गए हैंदिलबाग सिंह ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में शांति कायम करने के लिए हम कड़ी मेहनत करेंगेगणतंत्र दिवस कार्यक्रमों की तैयारी को लेकर उन्होंने कहा कि सभी बंदोस्त किए जा चुके हैं

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले के ख्रियू इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच चल रही मुठभेड़ में एक आतंकवादी को मार गिराया गया. इस बीच मंगलवार को शुरू हुई मुठभेड़ बुधवार को दूसरे दिन में प्रवेश कर गई. गौरतलब है कि मंगलवार को इस मुठभेड़ में सेना का एक जवान और विशेष पुलिस अधिकारी (एसपीओ) शहीद हो गए थे. मंगलवार को सुरक्षा बलों ने ख्रियू में सर्च ऑपरेशन चलाया था.

इससे पहले दिन में जम्मू-कश्मीर के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) दिलबाग सिंह ने बताया कि ऐसी सूचना है कि इलाके में दो आतंकवादी मौजूद हैं. शहीद शहबाज अहमद को श्रद्धांजलि अर्पित करने के कार्यक्रम से इतर दिलबाग सिंह ने कहा, ‘‘ख्रियू अभियान आज (बुधवार) सुबह शुरू किया गया. मंगलवार रात ऑपरेशन रोक दिया गया था. अब तक वहां किसी आतंकवादी के मारे जाने की पुष्टि नहीं हुई है. वहां दो आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना हमारे पास है और उनकी तलाश की जा रही है.’’

जम्मू-कश्मीर के बच्चे राष्ट्रवादी, कभी-कभी गलत दिशा में चले जाते हैं- राजनाथ सिंह

डीजीपी ने कहा कि घाटी में आतंकवादियों के खिलाफ ऑपरेशन तेज कर दिए गए हैं. उन्होंने कहा, ‘‘घाटी में आतंकवाद निरोधी अभियानों को तेज कर दिया गया है जिससे दक्षिण कश्मीर में हलचल भी तेज हो गई है. अब तक आधे दर्जन सफल ऑपरेशन वहां हुए हैं और वे उसी तरह से जारी रहेंगे. जम्मू-कश्मीर में शांति कायम करने के लिए और यहां के लोगों की खातिर हम कड़ी मेहनत करेंगे.’’

कश्मीर घाटी में गणतंत्र दिवस कार्यक्रमों की तैयारी को लेकर डीजीपी ने कहा कि सभी तरह के बंदोबस्त किए जा चुके हैं. उन्होंने कहा, ‘‘हमने सभी तैयारियां कर ली हैं. घाटी के सभी जिलों में बंदोबस्त किए गए हैं. श्रीनगर में भी सभी सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं. मेरा खयाल है कि 26 जनवरी के कार्यक्रम के लिए भी सभी तैयारियां कर ली गई हैं और यह कार्यक्रम सुगमता से होगा.’’

श्रीनगर शहर में निगरानी के लिए पुलिस द्वारा ड्रोन के इस्तेमाल के बारे में उन्होंने कहा कि ये पुलिस के तकनीकी मददगार हैं. दिलबाग सिंह ने कहा, ‘‘सभी पुलिस बल आज के दौर में इनका इस्तेमाल कर रहे हैं. जम्मू-कश्मीर पुलिस भी कानून व्यवस्था की निगरानी के लिए इनका इस्तेमाल करती है. मेरा मानना है कि यह बहुत अच्छे मददगार हैं और ड्रोन हमें दिखाते हैं कि सड़कों और गलियों में क्या हो रहा है अन्यथा यह संभव नहीं होगा. वे वहां हो रही कोई भी शरारतपूर्ण घटना की जानकारी देते हैं.’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'छुट्टी मनाने या अराजकता फैलाने वाले साथियों से मिलने गए राहुल गांधी', प्रदीप भंडारी ने उठाए सवाल
'छुट्टी मनाने या अराजकता फैलाने वाले साथियों से मिलने गए राहुल गांधी', प्रदीप भंडारी ने उठाए सवाल
मणिपुर में 2 लोगों की हत्या के बाद बवाल, CM हाउस के बाहर रखे शव
मणिपुर में 2 लोगों की हत्या के बाद बवाल, CM हाउस के बाहर रखे शव
उपचुनाव जीत पर विजय सरकार का गिफ्ट, मदुरंतकम-धारापुरम में हजारों करोड़ का पैकेज जारी
उपचुनाव जीत पर विजय सरकार का गिफ्ट, मदुरंतकम-धारापुरम में हजारों करोड़ का पैकेज जारी
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'

वीडियोज

Bollywood News: Tiger Shroff पर फायरिंग से मचा हड़कंप! कौन रच रहा था हमले की साजिश? (19.10.26)
YRKKH: Maira की खोई मुस्कान लौटाने की अनोखी कोशिश, Armaan-Abhira का नया सरप्राइज!
Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
टाइगर श्रॉफ पर हुआ अटैक तो सरकार पर भड़के संजय राउत, '90 के दशक का गैंगवार...'
टाइगर श्रॉफ पर हुआ अटैक तो सरकार पर भड़के संजय राउत, '90 के दशक का गैंगवार...'
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले तीनों शूटर कोटा से गिरफ्तार, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कोटा से गिरफ्तार हुए तीनों शूटर, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
'बहुत जल्द...', भारत-US ट्रेड डील पर मार्को रुबियो का बड़ा बयान, जयशंकर से मीटिंग
'बहुत जल्द...', भारत-US ट्रेड डील पर मार्को रुबियो का बड़ा बयान, जयशंकर से मीटिंग
कम पैसों में शुरू करें बकरी पालन, सरकार भी दे रही 60 फीसदी तक सब्सिडी
कम पैसों में शुरू करें बकरी पालन, सरकार भी दे रही 60 फीसदी तक सब्सिडी
Embed widget