एक्सप्लोरर

पुलवामा हमला: सरकार के उच्च सूत्रों का ABP न्यूज़ से दावा, 'कार्रवाई में कई साजिशकर्ता मारे गए, जैश का मॉड्यूल तोड़ा गया'

आज कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पुलवामा हमले को लेकर सवाल किया कि इसकी जांच का नतीजा क्या निकला. इसको लेकर बीजेपी ने राहुल पर पलटवार किया. वहीं सरकार के उच्च सूत्रों ने कार्रवाई की जानकारी दी.

नई दिल्ली: पुलवामा हमले की पहली बरसी के दिन कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गंभीर सवाल खड़े कर दिए. राहुल ने सुबह सुबह ही ट्वीट करके पुलवामा हमले के शहीदों को श्रद्धांजलि देने के साथ ही मोदी सरकार से तीन सवाल कर दिए. इसके बाद राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया. उन्होंने पहला सवाल किया कि पुलवामा हमले से सबसे ज्यादा फायदा किसको हुआ. दूसरा कि जांच का नतीजा क्या निकला और तीसरा कि सरकार में इतने बड़ी सुरक्षा चूक के लिए किसकी जिम्मेदारी तय की गई.

राहुल गांधी के इस ट्वीट के बाद बीजेपी ने उनपर हमले शुरू कर दिए. बीजेपी के तममात नेताओं ने राहुल गांधी पर पलटवार करते उनके इस बयान कि निंदा की और इसे देश विरोधी करार दिया. बीजेपी नेता कपिल मिश्रा ने तो यहां तक कह दिया कि अगर कोई राहुल गांधी से पूछे कि इंदिरा गांधी और राहुल गांधी की मौत का राजनीतिक फायदा किसको हुआ तो कैसा लगेगा?

इसपर कांग्रेस प्रवक्ता जयवीर शेरगिल ने जवाब देते हुए कहा कि कांग्रेस को बीजेपी से देशभक्ति का सर्टिफिकेट नहीं चाहिए. जब मोदीजी ने 26/11 आतंकी हमले के बाद घटनास्थल पर जा कर सवाल खड़ा किया था तब क्या हमने उन्हें राष्ट्रविरोधी कहा था? वो सवाल करें तो देशभक्ति, हम करें तो राष्ट्रविरोधी, ये कैसे?

जयवीर शेरगिल ने आरोप लगाया कि बीजेपी ने हर चुनावी सभ में पुलवामा हमले का राजनतिक फायदा उठाने की कोशिश की थी ये सच्चाई है. उन्होंने कहा कि हम तो पूछेंगे कि आखिर पुलवामा हमले के लिए आरडीएक्स कहां से आया और जांच का आखिर क्या हुआ.

राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी के जवाब में सरकार के उच्च सूत्रों ने पुलवामा हमले में अबतक की कार्रवाई की पूरी जानकारी एबीपी न्यूज़ से साझा की. अभी तक की कार्रवाई के मुताबिक एनआईए की अब तक की जांच में दोषी पाए गए कई आरोपी मारे जा चुके हैं. इनके नाम हैं मुदस्सिर खान, कारी यासिर, कामरान भट्ट, सज्जाद भट्ट और आदिल अहमद डार.

मुदस्सिर खान को 10 मार्च 2019 को मारा गया था. कामरान को 29 मार्च 2019 को मार गिराया गया. सज्जाद भट्ट को 18 जून 2019 को मारा गया. कारी यासिर को 25 जनवरी 2020 को मारा गया था. पुलवामा हमले की जांच के दौरान मिली जानकारियों के आधार पर एक और बड़े हमले को रोका जा सका था और आठ आतंकी इस मामले में पकड़े गए. आठों आतंकी तिहाड़ जेल में कैद हैं. इन कार्रवाई की मदद से कश्मीर में जैश-ए-मोहम्मद के मॉड्यूल को तोड़ने में बड़ी कामयाबी भी मिली है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली की लव कुश रामलीला में सुरक्षा बढ़ी, एक लाख दर्शक होते ही एंट्री बंद
दिल्ली की लव कुश रामलीला में सुरक्षा बढ़ी, एक लाख दर्शक होते ही एंट्री बंद
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस को लेकर अभिजीत दीपके का रिएक्शन- 'यही होता है जब...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस को लेकर अभिजीत दीपके का रिएक्शन- 'यही होता है जब...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस पर पीयूष गोयल ने दी प्रतिक्रिया- 'मुझे पूरा भरोसा है कि...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस पर पीयूष गोयल ने दी प्रतिक्रिया- 'मुझे पूरा भरोसा है कि...'
कोलकाता हादसा: TMC-कांग्रेस, CPIM डेलिगेशन ने पुलिस को सौंपा ज्ञापन, की ये मांग
कोलकाता हादसा: TMC-कांग्रेस, CPIM डेलिगेशन ने पुलिस को सौंपा ज्ञापन, की ये मांग

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora
Kolkata Durga Pandal Stampede: दुर्गा पंडाल में मौत की भगदड़! | Bengal | Suvendu Adhikari | Breaking

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
Embed widget