एक्सप्लोरर

पुलवामा हमलाः भारत की बड़ी कार्रवाई, पाकिस्तान जाने वाला भारत के हिस्से का पानी रोका

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने इसके बारे में ट्वीट करते हुए लिखा है कि हमारी सरकार ने फैसला लिया है कि भारत से होकर पाकिस्तान जाने वाले पानी को रोका जाएगा.

नई दिल्लीः पुलवामा हमले के बाद भारत लगातार पाकिस्तान के खिलाफ कार्रवाई कर रहा है जिससे पाकिस्तान को उसकी गलती का खामियाजा भुगतना पड़े. आज भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. भारत ने पाकिस्तान जाने वाले अपने हिस्से के पानी को रोक दिया है. केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने ट्वीट कर ये जानकारी दी है. अब पानी की दिशा को मोड़कर पंजाब और जम्मू-कश्मीर भेजा जाएगा.

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने इसके बारे में ट्वीट करते हुए लिखा है कि हमारी सरकार ने फैसला लिया है कि भारत से होकर पाकिस्तान जाने वाले पानी को रोका जाएगा. हम अपनी पूर्वी नदियों के पानी की दिशा बदलेंगे और इस पानी की आपूर्ति जम्मू-कश्मीर और पंजाब के अपने लोगों को करेंगे.

इसके अलावा नितिन गडकरी ने कहा कि भारत और पाकिस्तान अलग होने के बाद हमारी 3 नदियां पाकिस्तान को मिली थीं और 3 नदियां भारत को मिली थीं. हमारी तीन नदियों का अधिकतर पानी पाक में जा रहा था, अब उसपर प्रोजेक्ट करके इसका पानी भी यमुना में वापस ला रहे हैं.

पुलवामा हमले में देश के 40 जवानों के शहीद होने के बाद से ही भारत लगातार पाकिस्तान के खिलाफ कदम उठा रहा है. सबसे पहले पाकिस्तान से मोस्ट फेवर्ड नेशन का दर्जा छीना गया. इसके बाद पाकिस्तान से आने वाले सामान पर कस्टम ड्यूटी बढ़ाकर 200 फीसदी कर दी गई जिससे पाकिस्तान को भारत को करने वाला अपना निर्यात बेहद महंगा हो गया है. कश्मीर से मुजफ्फराबाद जाने वाली बस सेवा रोकी गई है और अब ये बड़ा फैसला लिया गया है जिसके तहत भारत की तरफ से पड़ोसी देश को जाने वाले पानी को रोक दिया गया है.

सरकार के एक अधिकारी ने बताया कि रावी, व्यास और सतलुज नदियों से पाकिस्तान जाने वाले जल को जम्मू-कश्मीर और पंजाब की ओर मोड़ा जाएगा. वहीं नितिन गडकरी ने कहा कि रावी नदी पर शाहपुर कांडी बांध का निर्माण शुरू हो गया है. इसके अलावा यूजेएच प्रोजेक्ट के जरिये जम्मू कश्मीर में उपयोग के लिये हमारे हिस्से के पानी का भंडारण होगा और शेष पानी दूसरी रावी व्यास लिंक के जरिये अन्य राज्यों के बेसिन में प्रवाहित होगा.

नौकरीपेशा लोगों के लिए खुशखबरीः EPFO ने PF पर ब्याज दर बढ़ाकर 8.65% की

पुलवामा हमला: कांग्रेस का पीएम पर हमला, कहा- जब देश शहीदों के टुकड़े चुन रहा था, मोदी जी नौका विहार कर रहे थे

पीएम मोदी पर लगाए आरोपों पर बीजेपी का पलटवारः कहा- कांग्रेस के सुर इमरान जैसे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
'भारत में नहीं चल सकता अमेरिकी कानून', एल्गोरिदम पर मेटा-सरकार के बीच जारी चर्चा
'भारत में नहीं चल सकता अमेरिकी कानून', एल्गोरिदम पर मेटा-सरकार के बीच जारी चर्चा
ध्वस्त शिक्षा तंत्र के खिलाफ हो रहा छात्रों का आंदोलन, Zen G से बोले राहुल गांधी
ध्वस्त शिक्षा तंत्र के खिलाफ हो रहा छात्रों का आंदोलन, Zen G से बोले राहुल गांधी
मोहन भागवत का बड़ा बयान, 'सिस्टम करेक्शन के लिए Gen Z का आंदोलन होना चाहिए'
मोहन भागवत का बड़ा बयान, 'सिस्टम करेक्शन के लिए Gen Z का आंदोलन होना चाहिए'

वीडियोज

Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती
Mannat: 😱Vikrant की याददाश्त हुई वापस, Dhairya को बेनकाब करने के लिए छुपाया सच। #sbs
Bollywood News: आवारापन 2 ट्रेलर में इमरान हाशमी का शिवम पंडित अवतार, बदले की शुरुआत (06.08.26)
गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गृह मंत्री अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, की ये बड़ी मांग
गृह मंत्री अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, की ये बड़ी मांग
भरत तिवारी का परिवार प्रशांत किशोर पर करेगा केस? 50 लाख का मामला
भरत तिवारी का परिवार प्रशांत किशोर पर करेगा केस? 50 लाख का मामला
बारिश में राहुल-प्रियंका की बातचीत, अमित शाह खुद थामे दिखे छाता
बारिश में राहुल-प्रियंका की बातचीत, अमित शाह खुद थामे दिखे छाता
पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा 2 साल का बैन, जानिए क्यों मिली इतनी बड़ी सजा
पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा 2 साल का बैन, जानिए क्यों मिली इतनी बड़ी सजा
'अपनी आत्मा बेची', 'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, रेप केस में हाई कोर्ट ने पलटा फैसला
तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, रेप केस में हाई कोर्ट ने पलटा फैसला
रांची: आज सरकार से बातचीत संभव, छात्रों ने तय किए 11 प्रतिनिधि
रांची: आज सरकार से बातचीत संभव, छात्रों ने तय किए 11 प्रतिनिधि
Embed widget