एक्सप्लोरर

Assam: महाराष्ट्र के विधायक के डॉग मीट वाले बयान पर असम विधानसभा में हंगामा, जानें क्या है पूरा मामला

Assam News: विपक्षी विधायकों के हंगामे को देखते हुए राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया को अपना अभिभाषण जल्दी समाप्त करना पड़ा.

Assam Assembly Budget Session: महाराष्ट्र के एक विधायक के विवादित बयान से असम विधानसभा में हंगामा मचा हुआ है. दरअसल, महाराष्ट्र के विधायक बच्चू काडू ने अपने एक बयान में असम के लोगों की कथित तौर पर 'कुत्ते का मांस' खाने की आदतों की बात कही थी. इसी बयान को लेकर असम की विधानसभा में शुक्रवार (10 मार्च) को जमकर हंगामा हुआ. विपक्षी सदस्यों ने राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया के अभिभाषण को भी बाधित किया.

राज्यपाल के अभिभाषण के समय विपक्षी सदस्य खड़े हो गए और नारेबाजी करने लगे. विपक्षी विधायकों के हंगामे को देखते हुए राज्यपाल को अपना अभिभाषण छोटा करके 15 मिनट में ही खत्म करना पड़ा. विपक्षी सदस्य जानना चाह रहे थे कि महाराष्ट्र के विधायक के खिलाफ क्या कार्रवाई की गई है?

क्या है पूरा मामला?

बता दें कि महाराष्ट्र के विधायक बच्चू काडू ने कथित तौर पर महाराष्ट्र विधानसभा में प्रस्ताव दिया था कि आवारा कुत्तों को उनकी बढ़ती आबादी को नियंत्रित करने के लिए असम भेजा जाए, क्योंकि पूर्वोत्तर राज्य में स्थानीय लोग कथित तौर पर उनका सेवन करते हैं. उनकी इसी टिप्पणी पर असम के विपक्षी विधायकों ने एतराज जताया. विधानसभा में इस मुद्दे को सबसे पहले कांग्रेस विधायक कमलाख्या डे पुरकायस्थ ने उठाया था.

कांग्रेस ने असम सरकार को घेरा

उन्होंने महाराष्ट्र के विधायक बच्चू काडू के खिलाफ असम सरकार की निष्क्रियता पर सवाल उठाया. इस दौरान उन्होंने कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा पर हुई कार्रवाई का भी जिक्र किया. बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा की विवादित टिप्पणी पर असम पुलिस दिल्ली पहुंच गई थी. 

काडू के खिलाफ कार्रवाई की मांग

AIUDF के विधायक रफीकुल इस्लाम ने स्पीकर बिस्वजीत दायमारी से महाराष्ट्र के विधायक बच्चू काडू की टिप्पणी के खिलाफ विशेषाधिकार हनन के लिए स्वत: संज्ञान लेने और उन्हें असम विधानसभा में बुलाकर माफी मंगवाने की अपील की. निर्दलीय विधायक अखिल गोगोई और CPI(M) विधायक मनोरंजन तालुकदार ने भी महाराष्ट्र के विधायक बच्चू काडू के खिलाफ कार्रवाई की मांग की. हंगामे के बीच सभी विपक्षी विधायकों ने वाकआउट किया. 

ये भी पढ़ें-Liquor Policy Case: ED ने जबरदस्ती लिया स्टेटमेंट... आरोपी अरुण पिल्लई ने लगाया आरोप, दाखिल की अर्जी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कर दी ये मांग
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राहुल गांधी-खरगे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कर दी ये बड़ी मांग
बंगाल में अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, लॉकेट चटर्जी बोलीं- 'TMC की सरकार में...'
बंगाल में अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, लॉकेट चटर्जी बोलीं- 'TMC की सरकार में...'
सोनम वांगचुक और राम मंदिर चढ़ावा चोरी... मानसून सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक, संसद में विपक्ष उठाएगा ये मुद्दे
सोनम वांगचुक और राम मंदिर चढ़ावा चोरी... मानसून सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक, संसद में विपक्ष उठाएगा ये मुद्दे
'गैर-कानूनी हिरासत', सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि ने दिल्ली हाई कोर्ट में दायर की याचिका, तत्काल सुनवाई की मांग
'गैर-कानूनी हिरासत', सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि ने दिल्ली हाई कोर्ट में दायर की याचिका, तत्काल सुनवाई की मांग

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
मायावती ने केंद्र को बताया मानसून सत्र का ‘एजेंडा’, BSP चीफ ने इन मुद्दों पर चर्चा की रखी मांग
मायावती ने केंद्र को बताया मानसून सत्र का ‘एजेंडा’, BSP चीफ ने इन मुद्दों पर चर्चा की रखी मांग
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने किसके कहने पर पाकिस्तान को बख्शा? इमरान खान की बहन का बड़ा दावा
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने किसके कहने पर पाकिस्तान को बख्शा? इमरान खान की बहन का बड़ा दावा
सीने से धनुष लगाए-काला चश्मा पहने 'रामायण-पार्ट 1' के ट्रेलर लॉन्च में पहुंचे रणबीर कपूर, यश की सरप्राइज एंट्री, पढ़ें इवेंट से जुड़ी डिटेल्स
सीने से धनुष लगाए-काला चश्मा पहने 'रामायण-पार्ट 1' के ट्रेलर लॉन्च में पहुंचे रणबीर कपूर, यश की सरप्राइज एंट्री, पढ़ें इवेंट से जुड़ी डिटेल्स
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
अमेरिका से जंग के बीच ईरान में होगा तख्तापलट? कट्टरपंथियों की पेजेश्कियान-अराघची को धमकी, कहा- 'हमारे हाथ में ब्लेड और आपका...'
ईरान में होगा तख्तापलट? कट्टरपंथियों की पेजेश्कियान-अराघची को धमकी, कहा- 'हमारे हाथ में ब्लेड और...'
राम मंदिर ट्रस्ट की 22 जुलाई को बैठक, SIT रिपोर्ट-CEO की नियुक्ति सहित इन मुद्दों पर होगी चर्चा
राम मंदिर ट्रस्ट की 22 जुलाई को बैठक, SIT रिपोर्ट-CEO की नियुक्ति सहित इन मुद्दों पर होगी चर्चा
ATM को ही बना डाला बेडरूम, AC की ठंडी हवा में सोते युवक का वीडियो वायरल; सुरक्षा पर उठे सवाल
ATM को ही बना डाला बेडरूम, AC की ठंडी हवा में सोते युवक का वीडियो वायरल; सुरक्षा पर उठे सवाल
Embed widget