एक्सप्लोरर

हरियाणा में प्रदर्शनकाकारी किसानों ने BJP सांसद का घेराव किया, कार के शीशे को किया चकनाचूर

कुरुक्षेत्र के पुलिस अधीक्षक हिमांशु गर्ग ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और हिंसा के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करेगी. किसानों ने शनिवार को रोहतक में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के खिलाफ प्रदर्शन किया था.

हरियाणा में प्रदर्शनकारी किसानों ने मंगलवार को सत्तारूढ़ BJP के एक सांसद का घेराव किया और उनकी कार के शीशे को चकनाचूर कर दिया. कुरुक्षेत्र से करीब 20 किलोमीटर दूर शाहबाद मरकंडा में जब प्रदर्शनकारियों ने गाड़ी को निशाना बनाया उस वक्त कुरुक्षेत्र के सांसद नायब सिंह सैनी एसयूवी में नहीं थे. इसके बाद प्रदर्शनकारी भाजपा के एक कार्यकर्ता के घर के बाहर एकत्र हो गए जहां पर सैनी चाय पी रहे थे.

सैनी के मुताबिक जब उन्होंने वहां से निकलने की कोशिश की तो 50 से ज्यादा प्रदर्शनकारियों ने उनका घेराव किया. प्रदर्शनकारियों में से कुछ उनके वाहन पर चढ़ गए और लाठियों से गाड़ी के शीशे को तोड़ दिया. सैनी ने कहा कि पुलिस को उनके वाहन को इलाके से निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी.

हरियाणा में किसान सत्तारूढ़ भाजपा-जजपा गठबंधन के नेताओं के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं. कुरुक्षेत्र की घटना भी उसी कड़ी में हुई. सांसद ने कहा कि निर्वाचित प्रतिनिधियों के खिलाफ हिंसा में शामिल होने वाले किसान नहीं हो सकते. उन्होंने कहा कि ऐसे लोग किसानों को बदनाम कर रहे हैं. घटना के बाद इलाके में बड़ी संख्या में पुलिस की तैनाती की गयी.

कुरुक्षेत्र के पुलिस अधीक्षक हिमांशु गर्ग ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और हिंसा के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करेगी. किसानों ने शनिवार को रोहतक में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के खिलाफ प्रदर्शन किया था. जिसके बाद प्रशासन को मुख्यमंत्री के हेलिकॉप्टर को दूसरी जगह उतारना पड़ा था.

किसानों ने पिछले सप्ताह हिसार हवाई अड्डे के बाहर उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के खिलाफ प्रदर्शन किया था. किसान नेताओं ने कहा है कि वे भाजपा और उसके सहयोगी दलों के नेताओं का ‘‘शांतिपूर्ण तरीके से सामाजिक बहिष्कार’’ करना जारी रखेंगे. किसान केंद्र के तीन कृषि कानूनों को रद्द करने की मांग कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें: बढ़ते रेप के लिए पाकिस्तान के PM इमरान खान ने ‘अश्लीलता’ को ठहराया जिम्मेदार, बोले- कुछ तो साइड इफैक्ट आना था ना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्रोल्स के निशाने पर आमिर खान! पारिवारिक फैसले को 'मजहब और राजनीति' का चश्मा पहनाने की क्या है वजह?
ट्रोल्स के निशाने पर आमिर खान! पारिवारिक फैसले को 'मजहब और राजनीति' का चश्मा पहनाने की क्या वजह?
सस्पेंस खत्म! कर्नाटक में इस तारीख को हो सकता है कैबिनेट विस्तार, डीके सरकार में खाली हैं 20 मंत्री पद
सस्पेंस खत्म! कर्नाटक में इस तारीख को हो सकता है कैबिनेट विस्तार, डीके सरकार में खाली हैं 20 मंत्री पद
'मम्मी, दरवाजा बंद करके मेरे साथ...', 6 साल के मासूम के साथ घिनौना काम, सुनकर दंग रह गए परिजन, जानिए मामला
'मम्मी, दरवाजा बंद करके मेरे साथ...', 6 साल के मासूम के साथ घिनौना काम, सुनकर दंग रह गए परिजन
बच्चे विदेश में सेटल, पत्नी से तलाक...नोएडा के सिलिकॉन सिटी सोसाइटी के बंद फ्लैट में बुजुर्ग की लाश मिलने पर हड़कंप
बच्चे विदेश में सेटल, पत्नी से तलाक...नोएडा के सिलिकॉन सिटी सोसाइटी के बंद फ्लैट में बुजुर्ग की लाश मिलने पर हड़कंप

वीडियोज

Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Exclusive: 'एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है', गडकरी ने कहा- बेटे की कंपनी पर गलत आंकड़े देने वालों पर करूंगा मानहानि का केस
Exclusive: 'एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है', गडकरी ने कहा- बेटे की कंपनी पर गलत आंकड़े देने वालों पर करूंगा मानहानि का केस
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
भारत और इंग्लैंड का टेस्ट सबसे ज्यादा देखा जाने वाला बना मैच, लॉर्ड्स में बन गया नया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
भारत और इंग्लैंड का टेस्ट सबसे ज्यादा देखा जाने वाला बना मैच, लॉर्ड्स में बना 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
Monday BO Collection Live Updates: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
Live Updates: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
Explained: 'हमारे पूर्वज एक' और 'तुम भी हिंदू'... आखिर कब तक सुनेगा मुसलमान, 'घरवापसी' से दिक्कत क्या?
'हमारे पूर्वज एक' और 'तुम भी हिंदू'... आखिर कब तक सुनेगा मुसलमान, 'घरवापसी' से दिक्कत क्या?
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
Viral Video: जंगली भैंसे का कहर, बेकाबू होकर शख्स को 10 फीट ऊपर उछाला- वीडियो देख कांप जाएगी रूह
जंगली भैंसे का कहर, बेकाबू होकर शख्स को 10 फीट ऊपर उछाला- वीडियो देख कांप जाएगी रूह
Embed widget