एक्सप्लोरर

केरल में तुषार गांधी के विरोध में लगे नारे, प्रदर्शनकारी बोले- संघ परिवार के खिलाफ बयान वापस लें

टीवी चैनलों ने अपनी खबरों में कहा कि प्रदर्शनकारी आरएसएस और बीजेपी कार्यकर्ता थे और तुषार गांधी से अपना बयान वापस लेने की मांग कर रहे थे.

केरल में तिरुवनंतपुरम के निकट कुछ लोगों ने महात्मा गांधी के परपोते तुषार गांधी के खिलाफ नारे लगाए और उनसे कथित तौर पर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (RSS) के खिलाफ दिए गए बयान को वापस लेने की मांग की. 

पुलिस ने बताया कि संघ परिवार से कथित रूप से जुड़े लोगों के एक समूह ने बुधवार (12 मार्च, 2025) शाम नेय्याट्टिनकारा में एक समारोह के अंत में तुषार गांधी के खिलाफ नारे लगाए.

उन्होंने बताया कि इस संबध में कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है. तुषार गांधी दिवंगत गांधीवादी पी गोपीनाथन नायर की प्रतिमा का अनावरण करने के लिए नेय्याट्टिनकारा गए थे. अपने भाषण में उन्होंने कथित तौर पर कहा कि देश की आत्मा को कैंसर ने जकड़ किया है, साथ ही उन्होंने कहा कि संघ परिवार इसे फैला रहा है.

टीवी चैनलों पर प्रसारित किए गए कुछ वीडियो में कुछ लोगों का समूह तुषार गांधी से अपना बयान वापस लेने की मांग के नारे लगाते दिखाई दे रहा है. टीवी चैनलों ने अपनी खबरों में कहा कि वे आरएसएस और बीजेपी कार्यकर्ता थे और तुषार गांधी से अपना बयान वापस लेने की मांग कर रहे थे.

बीजेपी और आरएसएस कार्यकर्ताओं की नारेबाजी और तुषार गांधी की कार को रोके जाने के बाद क्षेत्र में तनाव व्याप्त हो गया. प्रदर्शनकारियों ने कहा कि नगरपालिका वार्ड का प्रतिनिधित्व भाजपा करती है.

टीवी चैनलों में प्रसारित खबरों के अनुसार, तुषार गांधी कथित तौर पर गांधीजी की ज’ का नारा लगाने के बाद वहां से चले गए. साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया कि उनका रुख अडिग है. बाद में, तुषार गांधी ने कहा कि वह आरएसएस-बीजेपी कार्यकर्ताओं के खिलाफ कोई कानूनी कार्रवाई नहीं करेंगे.

उन्होंने गुरुवार को एक टीवी चैनल से कहा, ;मेरे ऊपर कोई हमला नहीं हुआ, उन्होंने केवल मेरा वाहन रोका इसलिए मैं कोई कार्रवाई नहीं करूंगा.' केरल प्रदेश कांग्रेस कमेटी (KPCC) प्रमुख के सुधाकरन ने बुधवार देर रात एक बयान जारी कर घटना की निंदा की. सुधाकरन ने कहा, 'जो सांप्रदायिक ताकतें गांधी को दरकिनार करती हैं और गोडसे का महिमामंडन करती हैं, उनके लिए केरल की धर्मनिरपेक्ष धरती पर कोई जगह नहीं है.'

 

यह भी पढ़ें:-
Hindi Controversy: हिंदी से ऐसी नफरत कि स्टालिन ने '₹' ही बदल डाला, जानें तमिल में क्या लिखा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
‘आंखों के सामने मां को मरते देखा’, कोलकाता हादसे के बाद बेटे ने बयां किया दर्द
‘आंखों के सामने मां को मरते देखा’, कोलकाता हादसे के बाद बेटे ने बयां किया दर्द
कोलकाता हादसे के घायलों से मिलेंगे गृहमंत्री अमित शाह, CM शुभेंदु से की बात
कोलकाता हादसे के घायलों से मिलेंगे गृहमंत्री अमित शाह, CM शुभेंदु से की बात
भीड़, बारिश और माइक पर अनाउंसमेंट... कोलकाता हादसे का क्या रहा कारण, बड़ी बातें
भीड़, बारिश और माइक पर अनाउंसमेंट... कोलकाता हादसे का क्या कारण, बड़ी बातें

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
दीपावली से पहले योगी सरकार का तोहफा, कर्मचारियों का बढ़ेगा बोनस और DA!
दीपावली से पहले योगी सरकार का तोहफा, कर्मचारियों का बढ़ेगा बोनस और DA!
'5 साल तक नाना ने पापा से नहीं की बात', माता-पिता की शादी पर सलमान खान का खुलासा
'5 साल तक नाना ने पापा से नहीं की बात', माता-पिता की शादी पर सलमान खान का खुलासा
'हमारे पास पहले से 2 ओपनर हैं...', श्रेयस अय्यर ने वैभव सूर्यवंशी से बातचीत पर किया खुलासा
'हमारे पास पहले से 2 ओपनर हैं', श्रेयस अय्यर ने वैभव सूर्यवंशी से बातचीत पर किया खुलासा
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
कनाडा के सैन्य ठिकाने पर भीषण आग, कई जवानों के मौत की आशंका, जानें पूरा मामला
कनाडा के सैन्य ठिकाने पर भीषण आग, कई जवानों के मौत की आशंका, जानें पूरा मामला
मेट्रो में कागज वाला टिकट देख गदगद हुए बिहारी चाचा, बोले- ई देखा
मेट्रो में कागज वाला टिकट देख गदगद हुए बिहारी चाचा, बोले- ई देखा
एआई से वीजा एप्लिकेशन लिखवाना पड़ा भारी, 64% भारतीयों के वीजा रद्द
एआई से वीजा एप्लिकेशन लिखवाना पड़ा भारी, 64% भारतीयों के वीजा रद्द
Embed widget